➡लखनऊ - लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी,रमाबाई रैली स्थल पर सुबह 7 बजे से मतगणना , स्ट्रांग रूम में भारी सुरक्षा के बीच रखी गई ईवीएम,स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी,काउंटिंग को लेकर डीएम ने सुरक्षा व्यव्स्था को देखा, रमाबाई रैली स्थल पर गर्मी से बचाव के इंतजाम किये, समाजवादी पार्टी के लोग रमाबाई रैली स्थल पर मौजूद,सपाई चुनाव के बाद से लगातार कर रहे हैं निगरानी ।
➡लखनऊ- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच कुत्तों के आतंक पर गंभीर,हाईकोर्ट ने सख़्ती से नगर निगम से मांगा जवाब, कुत्तों से बच्चों को बचाने के लिए नगर निगम ने क्या किया-HC, बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले पर आंखें नहीं मूंद सकते-HC, आवारा कुत्तों से निपटने के लिए क्या दिक्कत आ रही है-HC,कोर्ट ने एनिमल राइट से जुड़े संगठनों के नाम भी मांगे, मामले की अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी,लखनऊ में आवारा कुत्तों की भरमार लोग परेशान, कई बच्चों,युवकों की कुत्तों की वजह से जा चुकी है जान।
➡कौशाम्बी - दिल्ली से हावड़ा रेल मार्ग पर हादसा टला , डाउन लाइन पर मालगाड़ी हुई डिरेल, मालगाड़ी का पहिया भी बाहर निकला , कनवार स्टेशन के पास पटरी से उतरी ट्रेन,सूचना पर पहुंचे रेलवे के आला अधिकारी, कौशाम्बी फतेहपुर बॉर्डर का मामला।
➡फिरोजाबाद- लापता बच्ची का नाली में शव मिलने से हड़कंप, मासूम बच्ची की हत्या कर शव को फेंका गया, बच्ची की हत्या कर हाथ धड़ से अलग किया, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का मामला।
➡कन्नौज - भट्टा मालिक ने मैनपुरी के युवकों पर लगाया आरोप, मैनपुरी के युवकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, मैनपुरी के हिस्ट्रीशीटर छिबरामऊ में रह रहे- भट्टा मालिक, हिस्ट्रीशीटर सोनू मोनू ने साथियों के साथ किया हमला, कुछ दिन पूर्व भाई से हुआ था मामूली विवाद- भट्टा मालिक, खेतों में काम कर रहे लोगों ने बचाई भट्टा मालिक की जान, विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के प्रेमपुर मार्ग पर बदमाशों ने बोला धावा।
➡कानपुर - खड़े ट्रक में ड्राइवर का शव मिलने से हड़कंप,ट्रक के केबिन में ही मिला ड्राइवर का शव, DL के आधार पर ड्राइवर की पहचान की गई,महाराजपुर थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक में मिला शव।
➡रायबरेली- कार ने बाइक सवार एसडीएम के ड्राइवर को मारी टक्कर, कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, हादसे में घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज, डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर गांव की घटना।
➡बरेली- मामूली विवाद के बाद दबंगों ने किया हमला, दबंगों ने पीड़ित की नाक में जबरन सरिया डाली, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती,भमोरा थाना क्षेत्र के दिलीपुर गांव का मामला ।
➡शामली- सदर कोतवाली के दारोगा बिजेंद्र मलिक की मौत , मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत , कल सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे दारोगा बिजेंद्र, गंभीर घायल दारोगा को मेरठ किया गया था रेफर,शामली के सदर कोतवाली में तैनात थे दारोगा बिजेंद्र।
➡अलीगढ़ - पीने के पानी के लिए लोग कर रहे विरोध प्रदर्शन , पानी के खाली बर्तन लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन ,स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी,3 दिनों से नहीं मिल पा रहा पीने के लिए पानी- महिला , अलीगढ़ के महानगर के चंदनिया इलाके का मामला।
➡रायबरेली- सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को कार ने मारी भीषण टक्कर, टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, कार की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, नसीराबाद थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के पास की घटना।
➡गोरखपुर- राजघाट पुलिस ने मर्डर का किया खुलासा, बाल अपचारी सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार, युवक के गले में गोली मारकर हत्या की थी,घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस किया बरामद, लूटपाट का विरोध करने पर युवक की हत्या की थी, राजघाट क्षेत्र से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें