*कानपुर से मऊ जाते समय दगा टायर,ड्राइवर की मौत
सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थानाक्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुबह सुबह हादसा हो गया ।बताया जाता है कि कानपुर से मऊ जाते समय वैन का टायर फट गया ।गाड़ी कई पल्टी मारते हुए दूर जाकर गिरी। इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गयी।
पता चला है कि वाहन ड्राइवर हीरालाल चला रहे थे।उसमें अभिनव पुत्र राधेश्याम जायसवान , विजयकुमार निखिल जायसवाल पुत्र कन्हैयालाल ,आशोक गौतम पुत्र रामनाथ निवासीगण कानपुर,नन्हेलाल पुत्र रामफेर (निवासी सरपतहा जौनपुर) बैठे थे।सभी कानपुर जनपद से से मऊ जिले को जा रहे थे ।पता चला है कि वाहन सवार यात्री आज भोर में समय एल एच एस 87/700 किमी पर पहुँचे तो वाहन का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित वैन पलट गयी ।वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गये ।सूचना पर एम्बुलेंस के जरिये घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारगँज(अयोध्या जनपद) ले जाया गया। चालक हीरालाल की रास्ते मे मृत्यु हो गयी। मौकै बल्दीराय पुलिस टीम के साथ साथ, गश्ती दल 14 ईगल ,गश्तीदल पीआर वी 112, कार्यदायी सस्था की टीम मौजूद थी। मृतक के सम्बन्ध मे बल्दीराय पुलिस पँचायतनामा भर रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर हलियापुर टोल पर भेजा गया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें