Good Daily News...


शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

बाल सुधार गृह में भी होगा स्काउट-गाइड दल का संचालन : मुख्य विकास अधिकारी

 




देवरिया, 17 जुलाई। भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद देवरिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला मुख्यायुक्त राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला मुख्यायुक्त ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी युवा संगठन है, जो प्राथमिक स्तर से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वावलंबन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि नवाचार के रूप में जनपद के बाल सुधार गृह में भी स्काउट-गाइड दल का पंजीकरण कर नियमित गतिविधियों का संचालन कराया जाएगा। साथ ही सभी विद्यालयों में स्काउट-गाइड कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने कहा कि जनपद के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई विद्यालयों में अनिवार्य रूप से स्काउट-गाइड गतिविधियों का संचालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर में भी स्काउट-गाइड कार्यक्रमों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजीयावन मौर्य ने कहा कि बेसिक विद्यालयों में शासन के निर्देशानुसार स्काउट-गाइड कार्यक्रमों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला संस्था, जिला स्काउट मास्टर एवं ब्लॉक स्काउट मास्टरों से समन्वय स्थापित कर सभी विद्यालयों में नियमित गतिविधियां संचालित कराने पर बल दिया।


जिला कमिश्नर (स्काउट) कैप्टन डॉ. हरिकेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि जिला कमिश्नर (गाइड) गीता कुमारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्काउट-गाइड गतिविधियों को जनपद के प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया।


जिला सचिव आशुतोष कुमार शाह ने जनपद संस्था की नियमावली, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।


बैठक में जिला कमिश्नर बुलबुल चंद्रप्रभा सिंह, जिला कमिश्नर (एडल्ट रिसोर्स गाइड) डॉ. सीमा पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा, अर्चना तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सैनी, कैप्टन संतोष चौरसिया, कीर्ति गुप्ता, जिला संयुक्त सचिव रश्मि उपाध्याय, हेमा त्रिपाठी, नलिनी सिंह, विकास चंद्र तिवारी, गणेश शंकर शर्मा, गोपाल प्रसाद, जिला स्काउट मास्टर संजय मिश्रा, पिंटू लाल यादव, यूनुस अंसारी, ज्योति सोनकर, अनिल कुमार, पंकज कुमार श्रीवास्तव, राजेश पासवान, हौसला प्रसाद सहित जनपद के अनेक स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बाल सुधार गृह में भी होगा स्काउट-गाइड दल का संचालन : मुख्य विकास अधिकारी

  देवरिया, 17 जुलाई। भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद देवरिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789