Good Daily News...


बुधवार, 22 मई 2024

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

 




*समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराए जाने का दिया निर्देश


देवरिया(सू0वि0) 22 मई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज व देवरिया सेकेंड्री स्कूल में बनाए गए लोकसभा चुनाव मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का  निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के मंशा के अनुरूप निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराई जाएं। 

         उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा वार मजबूत बैरिकेडिंग करने को कहा। इसके अलावा मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के साथ ही वाहनों के पार्किंग के लिए भी पूर्व में ही स्थलों का चयन कर उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए ।  मतगणना स्थल पर लगाए जाने वाले टेबल एवं उसकी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मतगणना अभिकर्ताओं के लिए गैलरी एवं उचित प्रकाश की व्यवस्था तथा मीडिया सेंटर के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने समय रहते सारी तैयारियां पूर्ण करने को कहा। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे, लाइट, ईवीएम, वीवीपैट मशीन के रख-रखाव और मॉनीटरिंग की व्यवस्थाओं का मुआयना किया गया। जो भी कमियां पाई गई उसे दुरूस्त कराने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देवरिया में नवागत डीएम मधुसूदन हुल्गी ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

  देवरिया, दिनांक 06 मई ।जनपद देवरिया में आज नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी (आईएएस) ने शासन के निर्देशानुसार कोषागार पहुंचकर विधिवत पदभार ग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789