Good Daily News...


सोमवार, 20 मई 2024

वायरल वीडियो में कई बार मतदान करने वाला शख्स गिरफ्तार, पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों पर भी कार्रवाई

 


लखनऊ।एक ही शख्स द्वारा कई बार मतदान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की अनुशंसा की गई है।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा कई बार मतदान करने का वीडियो प्रसारित हुआ है। इस घटना को लेकर एटा जिले के नयागांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर IPC की धारा 171-F और 419 और RP अधिनियम 951 की धारा 128, 132 और 136 के तहत दर्ज की गई है। वीडियो में कई बार मतदान करते दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह, गांव खिरिया पमरान के निवासी के रूप में हुई है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संबंधित मतदान केंद्र में पुनर्मतदान की सिफारिश चुनाव आयोग से की गई है। यूपी के शेष चरणों में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं की पहचान की प्रक्रिया का कठोरता से पालन करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने एक्स पर शेयर करते हुए इसे वोट की लूट बताया था। अखिलेश ने लिखा कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो। इसके बाद आगे अखिलेश ने लिखा- भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। 


अखिलेश यादव के एक्स पोस्ट को राहुल गांधी ने भी शेयर किया और चुनाव ड्यूटी कर रहे अधिकारियों को वॉर्निंग दी। राहुल गांधी ने लिखा कि अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें। वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी संविधान की शपथ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बाल सुधार गृह में भी होगा स्काउट-गाइड दल का संचालन : मुख्य विकास अधिकारी

  देवरिया, 17 जुलाई। भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद देवरिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789