देवरिया (सू0वि0) 20 मई। अपर जनपद न्यायाधीश छाया नैन ने बताया है कि जनपद न्यायाधीश के निर्देश के अनुपालन मे बरडीहा दल मठ में कृषि योग्य भूमि मौजा बरडीहा दल में रकवा 21.138 हेक्टेयर, मौजा अहिरौली में कृषि योग्य भूमि रकवा 2.302 हेक्टेयर एवं मौजा डम्बरपुर में कृषि योग्य भूमि रकवा 3.533 हेक्टेयर का (खरीफ व रवी) के लिए 30 मई को अपराह्न 01 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में दस कक्षीय न्यायालय भवन मे स्थित केन्द्रीय सभागार कक्ष में प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन बोली में भाग ले सकते हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें