Good Daily News...


शुक्रवार, 10 मई 2024

वाराणसी पहुंची एसपीजी, पीएम के रोड-शो रूट का किया निरीक्षण, सुरक्षा की बनाई रणनीति

 




वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM narendra Modi) के आगमन के मद्देनजर एसपीजी (SPG) की टीम वाराणसी पहुंच गई। एसपीपी के अफसरों ने प्रस्तावित रोड-शो रूट (PM Varanasi road show) का निरीक्षण किया। वहीं एयरपोर्ट (varanasi airport) का कोना-कोना देखा। एसपीजी ने स्थानीय अधिकारियों संग मीटिंग सुरक्षा की रणनीति तैयार की। 


अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलिकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड (BHU) पहुंचेंगे। एप्रन पर उनकी आगवानी गृहमंत्री अमित शाह (Home minsiter Amit shah), रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence minister Rajnath sigh) , बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP nadda), यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi adityanath) के साथ बीजेपी के अन्य शीर्ष नेता करेंगे। एसपीजी अफसरों ने एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन, आपरेशन एरिया स्कैनर सहित एक-एक बिंदुओं की जांच की। 


इसके बाद गुरुवार की रात 10 बजे एसपीजी अफसरों की टीम ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रोड-शो रूट लंका (lanaka varanasi) स्थित मालवीय चौराहा, अस्सी (Assi varanasi), शिवाला, सोनारपुरा, गोदौलिया (Godowlia), बांसफाटक होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shree Kashi vishwanath dham) तक का अवलोकन किया। पीएम वापसी में गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा, रथयात्रा, महमूरगंज होते हुए बरेका गेस्ट हाउस जा सकते हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ममता बनर्जी को 440 करोड़ रुपये का झटका, टीएमसी के बैंक खाते फ्रीज होने का दावा

  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हो रह...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789