Good Daily News...


रविवार, 5 मई 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-बीच सड़क पर चलती कार में लगी आग, कार में आग लगने से अफरा तफरी मची, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के भुहर पुल का मामला।


➡लखनऊ-गोमतीनगर की समिट बिल्डिंग में फिर बवाल, नशे में धुत युवती ने जमकर हंगामा किया, युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।


➡बदायूं-शिवपाल सिंह यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत, रिटर्निंग ऑफिसर से पत्र और फैक्स करके शिकायत की है, कई थाना प्रभारिओं की शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त से की , 40 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, जिसको लेकर शिवपाल सिंह ने चिट्ठी लिखकर शिकायत की।


➡कानपुर -भारत समाचार की खबर का असर, पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, एक युवक को कमरे में बंद कर दबंगों ने पीटा था।


➡अमेठी -राज्यमंत्री मंत्री बलदेव सिंह गुरुद्वारा साहेब पहुंचे, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी के साथ पहुंचे गुरुद्वारा, मुसाफिरखाना के गुरुद्वारा साहेब पहुंचकर मत्था टेका, स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, जनता ने राहुल गांधी पर विश्वास नहीं किया- बलदेव सिंह, स्मृति को प्रचंड बहुमत से चुनाव जिताकर भेजेंगे- बलदेव।


➡रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिला, फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव , पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, बछरावां थाना क्षेत्र के चुरूवा गांव की घटना।


➡देवरिया -पेट्रोल पंप पर खड़े 4 संदिग्ध ट्रक को पकड़े गए , रुद्रपुर CO और SDM ने 4 संदिग्ध ट्रक को पकड़ा, चारो ट्रकों पर लदा था सरकारी गेहूं, ट्रक और गेंहू को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटे , खाद्य एवं रसद विभाग भी मामले की कर रही है जांच, रुद्रपुर तहसील क्षेत्र का मामला।


➡रायबरेली-भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं जारी, एक घर में लगी आग ने 4 अन्य घरों को चपेट में लिया, स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, आग से घर का सारा सामान जलकर राख, पुलिस ने आग से झुलसी महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूर गांव का मामला।


➡कानपुर देहात -मामूली विवाद में दबंगों ने अधेड़ की हत्या की, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमलाकर हत्या, बंद नाली खोलते समय दबंगों ने किया हमला, पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना रूरा क्षेत्र के गांव लालपुर का मामला।


➡मऊ-12 वर्षीय बच्चे का गुप्तांग काटने की घटना का खुलासा, 25 अप्रैल बच्चे का हाथ पकड़कर काटा गया था गुप्तांग, पुलिस लगातार कर रही थी मामले की पड़ताल, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को दबोचा, पीड़ित बच्चे की बहन से बात करता था 1 आरोपी युवक, जिसकी खबर बच्चे ने पिता को दी थी, प्रेमिका से बातचीत बंद होने पर युवक ने की वारदात, बदला लेने के लिए दोस्त के साथ मिलकर काटा प्राइवेट पार्ट, घायल बच्चे का लखनऊ में चला रहा है इलाज, कोपागंज थाने के विशुनपुर गांव की घटना।


➡सुल्तानपुर -15 लाख के गहनों से भरा बैग चोरी होने का मामला, 1 मई को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गायब हुआ था बैग, स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने पकड़े 4 चोर, चोरी के भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने बरामद, बेचे गए गहनों का 174000 कैश बरामद, कूरेभार के मूजेश अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी।


➡अम्बेडकरनगर-बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा , बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्षों संग की बैठक , पिछली बार से भी ज्यादा मतों से रितेश पाण्डेय जीतेंगे- मंत्री , उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें बीजेपी जीतेगी- एके शर्मा।


➡मेरठ- चलती कर में अचानक लगी भीषण आग , कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, लोहियानगर के बिजली बम्बा बाईपास का मामला।


➡बुलंदशहर- तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में पति और पत्नी की मौत, पोता घायल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।


➡कानपुर- युवक को तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल, दबंगों ने 1 युवक को बंद कमरे ने जमकर पीटा, युवक को निर्वस्त्र कर की हैवानियत, लेनदेन के मामले में युवक से की हैवानियत, विजय राजपूत, तनय, उदय कटियार है आरोपियों के नाम, शिवा, केशव तिवारी नाम के युवक भी शामिल, काकादेव थाना क्षेत्र का है मामला।


➡कानपुर - दबंगों ने महिला, उसके बेटों से जबरन कराई थ्रेसिंग, महिला द्वारा पैसे मांगने पर दंबगों ने गालियां दी, दबंगों ने थ्रेसर में जबरन महिला का हाथ डाल दिया, थ्रेसर में हाथ फंसने से महिला का गंभीर रुप से घायल, महिला हॉस्पिटल में भर्ती, परिजनों ने थाने में दी तहरीर, घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई से बच रही, दबंग महिला को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।


➡बदायूं- उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान,दोनों चरणों में बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी-धामी ,तीसरे चरण में हम बड़े अंतर से जीत रहे हैं-धामी ,दुर्विजय शाह यहां से बड़ी जीत हासिल करेंगे-धामी , ये जन सैलाब इस बात का प्रतीक है-सीएम धामी।


➡गाजियाबाद- भट्टा कारोबारी के अपहरण के बाद हत्या का मामला,मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विकास गोली लगने से घायल  ,आरोपी के दो साथी गिरफ्तार किए गए हैं ,पैसे की वापसी करने को लेकर हुआ था विवाद  ,कारोबारी योगेंद्र शर्मा का  अपहरण कर हत्या की, हत्या कर शव को मेरठ में दफन भी कर दिया था।


➡फिरोजाबाद - द ग्रेट खली भाजपा प्रत्याशी के रोड शो में शामिल, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शहर में रोड शो किया , रोड शो में द ग्रेट खली भी शामिल हुए, प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह को वोट करने की अपील की।


➡वाराणसी- 13 मई को ई-रिक्शा चालक करेंगे आमरण अनशन, करीब 25 हजार ई-रिक्शा चालक अनशन को तैयार, अखिल भारतीय ई-रिक्शा यूनियन ने किया ऐलान, मांगों को लेकर अनशन पर बैठेंगे ई-रिक्शा चालक, शास्त्री घाट पर होगा ई-रिक्शा चालकों का अनशन।


➡बुलंदशहर - डंपर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत,बुजुर्ग की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा ,पुलिस ग्रामीणों के समझाने में जुटी , पलड़ा झाल के वाटर प्लांट के पास हुआ घटना।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789