Good Daily News...


सोमवार, 20 मई 2024

दो लाख रुपये से अधिक के बैंक ट्रांसजेक्शन पर रखे निगाह:व्यय पर्यवेक्षक

 





देवरिया, (सू0वि0) 20 मई। व्यय प्रेक्षक एम रतन कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का दृष्टिगत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के नव निर्मित वीवीआईपी भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आज समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यय प्रेक्षक ने बैंक ट्रांजेक्शन पर विशेष निगाह रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दो लाख से अधिक के लेनदेन पर निगाह रखे और दस लाख रुपये के प्रत्येक ट्रांजेक्शन की सूचना आयकर विभाग को अनिवार्य रूप से दी जाए। आयकर विभाग एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम सुनिश्चित करे कि बड़ी धनराशि का प्रयोग मतदाताओं को प्रभावित करने में न हो। व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में दिए गए विज्ञापन एवं पेड न्यूज के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यदि पेड न्यूज का कोई भी प्रकरण सामने आता है तो उसे विज्ञापन मानते हुए प्रत्याशियों के निर्वाचन खर्च में जोड़ा जाए।

         व्यय प्रेक्षक ने एफएसटी तथा एसएसटी को अधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। कहा कि जैसे-जैसे मतदान की तिथि निकट आ रही है, प्रत्येक संदिग्ध वाहन की जांच की जाए। जांच करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग हो और लोगों को  असुविधा न हो। व्यय प्रेक्षक ने आबकारी अधिकारी, जीएसटी, बैंक व आयकर के नोडल अधिकारियों को जांच बढ़ाने व अवैध लेन-देन, शराब के अवैध वितरण आदि पर प्रतिबन्ध लगाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

        बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्रनाथ चौधरी, जिला सूचना अधिकारी शांतनु श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अबरार आलम, वित्त एवं लेखाधिकारी स्वास्थ्य विभाग दिव्या प्रधान, आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।


*व्यय प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम तथा मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर का किया निरीक्षण*

       व्यय प्रेक्षक एम रतन कुमार ने आज अपराह्न निर्वाचन कंट्रोल रूम तथा मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीविजिल एप के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। कंट्रोल रूम प्रभारी कृष्णकांत राय ने बताया कि अब तक 227 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका समयबद्ध निस्तारण किया गया है। प्रति शिकायत निस्तारण की औसत समयावधि 32 मिनट है। व्यय प्रेक्षक ने एफ़एसटी टीम की जिओ लोकेशन चेक की तथा उनके द्वारा अब तक जब्त की गई संपत्ति के ब्यौरे का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी एवं मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज़, पेड न्यूज, अफवाह एवं हेट स्पीच को लेकर विशेष एहतियात बरता जाए। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित न्यूज़ कंटेंट का भी रिकॉर्ड मेंटेन किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय, डीआईओ शांतनु श्रीवास्तव, सीडीपीओ ऋचा पांडेय, केके सिंह, इडीएम राजीव कुमार, अमित पांडेय, मारुति सिंह, अंकित मिश्रा, संतोष सोनी, अभय प्रताप सिंह बघेल, रंजन कुमार सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राष्ट्र के मध्यस्थता मिडिएशन 2.0 के तहत 01 प्राचीनतम वाद को किया गया निस्तारित

      जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के द्वारा मध्यस्थता हेतु एक  प्राचीनतम प्रकरण का निस्तारण माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक स...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789