Good Daily News...


बुधवार, 29 मई 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- बालाघाट पावर हाउस में लाइनमैन की मौत मामला, संविदा कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर जताया रोष, पोस्टमार्टम हाउस पर सैकड़ों कर्मियों ने जताया रोष, जेई और SDO पर लापरवाही का लगाया आरोप, बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराने का आरोप, 11 हज़ार वोल्ट पर काम कर रहा था मृतक सिकंदर, नाराज संविदा कर्मचारियों ने मुआवजे की करी मांग, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की करी मांग,  परिवार के सदस्य को नौकरी देने की करी मांग, विद्युत विभाग के खिलाफ कर्मचारियों में नाराजगी, बालाघाट पावर हाउस पर कल रात सिकंदर की हुई मौत, बालाघाट पावर हाउस में लाइनमैन की मौत का मामला।


➡लखनऊ- मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दिए निर्देश, मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर, कुर्सियों की व्यवस्था के निर्देश, दिव्यांग, वृद्धजनों के सुविधा का रखें ख्याल- नवदीप रिणवा, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था हो - नवदीप रिणवा, पर्याप्त मात्रा में ORS की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।


➡बलिया- बलिया में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा, राहुल जी को गर्मी बर्दाश्त नहीं होती- शाह, कांग्रेसी आपके लिए मेहनत नहीं कर सकते, यूपी से माफिया का सफाया हो चुका है-शाह, उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है- शाह, उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते है- शाह, मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे-शाह, कांग्रेस की सरकार में अराजकता का माहौल था, भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ- शाह, देश से आतंकवाद खत्म हुआ-अमित शाह, पाकिस्तान पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक-शाह, पहले धमाके होते थे,कोई कुछ नहीं करता था, देश को आतंकवाद से मोदी जी ने मुक्त किया, हम एटम बम से डरने वाले नहीं है- शाह, पहले उत्तर प्रदेश में देसी कट्टे बनते थे- शाह, अब उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल बनती है, सपा के शासन ने समस्याओं का अंबार था-शाह, PoK हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे- शाह, सपा शासन में माफिया परेशान करते थे- शाह, यूपी में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है-शाह, अब कोई जमीन कब्जाने की हिम्मत नहीं करता, पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित किया- शाह।


➡हरदोई - ग्रामीणों ने चोरी के शक में पकड़े दो किशोर , ग्रामीण ने दो किशोरों को दे दी तालिबानी सजा , ग्रामीणों ने दो किशोरों के सिर में बनाया चौराहा , किशोरों को चप्पल जूता की माला पहनाया , दोनों किशोर को माला पहनकर गांव में घुमाया , वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही वायरल , बिलग्राम थाना क्षेत्र के बसहर गांव का मामला ।


➡झांसी- युवक ने नाबालिग लड़की के साथ की अश्लील हरकत , लड़की ने युवक की चप्पल से जमकर की पिटाई , युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले का मामला।


➡रायबरेली- मजदूर पर बम से जानलेवा हमले का मामला, हमले में मजदूर गंभीर रूप से हुआ घायल, परिजनों ने घायल को पहुंचाया सीएचसी, कोतवाली में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार, 24 घण्टे के बाद भी नहीं दर्ज किया मुकदमा, पूरे शाहजाद मजरे अतरथरिया गांव की घटना।


➡कन्नौज- बिजली कटौती के विरोध में सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन,पूर्व ब्लॉक प्रमुख की अगुवाई में किया गया विरोध , बिजली विभाग के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी, आक्रोशित सपाई बोले बिजली कटौती से सूख रही फसलें, डीएम को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती बन्द करने की मांग।


➡मेरठ- घर में युवक की सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना, परिजनों से अलग अकेला किराए पर रहता था मृतक, अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर पुलिस हुई दाखिल, लाश के पास पड़ी मिली भारी मात्रा में शराब की बोतलें, टीपी नगर थाना क्षेत्र के वेदव्यास पुरी का मामला।


➡फतेहपुर - HT लाइन की चपेट में आने से 3 किशोर झुलसे, गांव के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, HT लाइन नीचे होने के चलते लगा करंट, घायलों को CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर, राधानगर थाना क्षेत्र के करसुमा गांव का मामला।


➡रामपुर- सपा नेता आजम खान को कोर्ट से झटका, उनके करीबी बरकत अली खान को कोर्ट से झटका,. जमीन कब्जाने,घर में तोड़फोड़ को माना दोषी, डूंगरपुर की जमीन कब्जाने,तोड़फोड़ का था आरोप, सपा नेता आजम खान सीतापुर जेल में बंद हैं, बेटे के दो जन्म प्रमाणपत्र केस में जेल में हैं बंद, रामपुर MP-MLA कोर्ट ने मामले में दोषी माना।


➡कानपुर- हत्या के मामले में जेल काट रहे हिस्ट्रीशीटर के बेटे का आतंक, खुलेआम महिलाओं से की मारपीट,घटना सीसीटीवी में हुई कैद, 24 घंटे बीत जाने के बाद नहीं की पुलिस ने कोई कार्रवाई, अपराधियों खुलेआम कर रहे छेड़छाड़,मारपीट व पत्थरबाजी, हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने साथियों के साथ घर में घुसकर की मारपीट, कोहना थाना क्षेत्र के पंपिग स्टेशन का मामला।


➡रायबरेली- ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफर में लगाये गए कूलर, ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए गए कूलर, ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए गए कूलर, गर्मी के कारण लगातार फुंक रहे हैं ट्रांसफार्मर, ट्रांसफार्मर फुंकने,आग लगने की हो रही घटनाएं, इंदिरा नगर पावर हाउस में लगाए गए कूलर।


➡रायबरेली- बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज, जांच के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, FIR के बाद से अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों में मचा हड़कंप, शिवगढ़ रोड स्थित जीवन हॉस्पिटल से जुड़ा है मामला।


➡मैनपुरी - चारागाह की जमीन पर ईंट-भट्टे का अवैध निर्माण, अवैध निर्माण पर एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम तहसीलदार ने अवैध निर्माण कराया ध्वस्त, प्रशासन ने तीन बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त, 7 मई को तेजगंज में हुए बवाल में दर्ज हुआ था मुकदमा, मुकदमे का मुख्य आरोपी है बनी सिंह यादव, किशनी तहसील के नंदुलिया में गिराया गया अवैध निर्माण।


➡बस्ती- गौसैसीपुर राम मिलन चौधरी की हत्या का मामला, मामले में जेल में निरुद्ध 7 लोगों पर लगा NSA,आधा दर्जन से अधिक लोगों को आई थी गंभीर चोटें, हरिशंकर, सूर्य प्रकाश, रामदास, अंगद पर लगा NSA,आरोपी उदयशंकर, रामनरेश और वीरेंद्र पर लगा NSA।


➡मथुरा - दबंगों ने घर पर किया जमकर पथराव, घटना में महिला सहित 2 लोग हुए घायल, भीषण गर्मी में पानी को लेकर हुआ विवाद, नल से पानी भरने को लेकर पहले कहासुनी, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, पथराव करने वाले दबंगों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना गोविन्द नगर इलाके के नई बस्ती का वीडियो।


➡बदायूं- तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल , पुलिस ने घायल को सीएचसी सहसवान में कराया भर्ती, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर, सहसवान कोतवाली के बदायूं-मेरठ हाईवे का मामला।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गौ-रक्षा जनजागरण यात्रा में रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचकर शंकराचार्य ने किया पूजन अर्चना

  * शंकराचार्य ने भगवान शिव का जलाभिषेक *  * भक्तों ने किया जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत देवरिया । रुद्रपुर  “गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्म ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789