देवरिया(सू0वि0) 28 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम, मतदाता रजिस्टर-17ए व अन्य अभिलेखों की संवीक्षा तथा मतगणना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी है। उन्होंने समस्त निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी / निर्वाचन अभिकर्ता (संबंधित अभ्यर्थी) को अवगत कराया है कि 66-देवरिया (आं०) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 337-देवरिया, 338-पथरदेवा व 339-रामपुर कारखाना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 67-बांसगांव (आं०) (अ०जा०) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 336-रूद्रपुर व 342 बरहज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र तथा 71-सलेमपुर (आं०) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 340-भाटपार रानी व 341-सलेमपुर (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के पश्चात् (01 जून 2024) पोल्ड ई०वी०एम० (बी०यू०/सी०यू०/वी०वी०पैट०) आयोग द्वारा अनुमोदित जनपद मुख्यालय पर स्थापित मतगणना केन्द्र / स्थल पर पीठासीन अधिकारियों द्वारा जमा की जायेंगी।
66-देवरिया (आं०) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 337-देवरिया, 338-पथरदेवा व 339-रामपुर कारखाना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया, 67-बांसगांव (आं०) (अ०जा०) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 336-रूद्रपुर व 342 बरहज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तथा 71-सलेमपुर (आं०) लोक सभा निर्वाचन के 340-भाटपार रानी व 341-सलेमपुर (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया निर्धारित किया गया है।
विधान सभा देवरिया के लिए टीन शेड हाल नंबर एक, पथरदेवा विधान सभा के लिए कम्प्यूटर लैब के बरामदे से रूम नंबर 18 के बरामदे तक हॉल नंबर 02, तथा विधान सभा रामपुर कारखाना निर्वाचन क्षेत्र के लिए डायरेक्टर आफिस के बरामदे से रूम नं0-4 के बरामदे तक हॉल नं0-3 देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया में मतगणना स्थल बनाया गया है। इसी प्रकार स्ट्रांग रूम देवरिया के लिए रूम नंबर 21,22,23 व 24, पथरदेवा के लिए रूम नंबर 15,16,17 व 19 एवं रामपुर कारखाना के लिए रूम नंबर 1,2,3,5 निर्धारित किया गया है।
विधान सभा रुद्रपुर के लिए स्ट्रांग रूम हेतु रूम नंबर 1,2,3, मतगणना स्थल स्टॉफ रूम के बरामदे से रुम नं०-4 के बरामदे तक हॉल नं0-2, बरहज के लिए स्ट्रांग रूम हेतु रूम नंबर 1,2,3,4, मतगणना स्थल लेक्चरर रूम नं0-5 के बरामदे से कॉमन रूम के बरामदे तक हॉल नं0-1, भाटपार रानी हेतु स्ट्रांग के लिए रूम नंबर 1,2,3,4, मतगणना स्थल रूम नंबर 1 के बरामदे से रूम नंबर 4 एवं एनसीसी ऑफिस के बरामदे तक हॉल नंबर 3, तथा सलेमपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के स्ट्रांग रूम हेतु रूम नंबर 1,2,3,4, मतगणना स्थल केमेस्ट्री लैब के बरामदे से फीजिक्स लैब एवं स्टेयर रूम के बरामदे तक हॉल नं0-4 महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया में निर्धारित किया गया है। समस्त विधान सभा के मतगणना हेतु टेबल की संख्या 14+1 निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि 66-देवरिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सर्विस मतदाताओं के ईटीपीबीएस की प्री-काउंटिंग अर्थात स्कैनिंग, मतगणना केन्द्र / स्थूल, देवरिया सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, स्टोर रूम, हॉल नं0-5 में होगी। देवरिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के डाक मतपत्र की गणना, मतगणना केन्द्र / स्थल-देवरिया सीनियर सेकण्ड्री स्कूल, देवरिया के स्पोर्ट्स रुम नं0-4 में होगी, जिसके लिए गणना टेबुल की संख्या-9+1 रहेगी। होगी। 02 जून को पूर्वाह्न 11.00 बजे संबंधित लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक व रिटर्निंग आफिसर द्वारा मतदाता रजिस्टर 17ए व अन्य अभिलेखों की संवीक्षा संबंधित मतगणना केन्द्र / स्थल पर की जायेगी। मतगणना 04 जून (मंगलवार) को प्रातः 08.00 बजे से संबंधित लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए स्थापित मतगणना केन्द्र / स्थल पर प्रारम्भ होगी। प्रश्नगत संदर्भ में समस्त निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को अवगत कराया गया है कि 01 जून को वे स्वयं अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता स्ट्रांग रूम के सीलिंग के समय उपस्थित रहकर अपने पहचान के लिए स्ट्रांग रूम के दरवाजे/खिड़कियों पर अपनी सील लगा सकते हैं, वे मतगणना होने तक मतदान मशीनों के रखे जाने वाले स्थान की निगरानी के लिए अभिकर्ता / प्रतिनिधि तैनात कर सकते हैं। अभिकर्ता/प्रतिनिधि को स्ट्रांग रूम के सबसे बाहर की परिधि के बाहर रहने की अनुमति होगी, यहां पर छाया, पीने के पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी और सीसीटीवी मॉनीटर पर आपके अभिकर्ता / प्रतिनिधि स्ट्रांग रुम देख सकेंगे। ऐसे मामले में अभिकर्ता / प्रतिनिधि को नियमित अंतराल पर आंतरिक परिधि में भी ले जाया जा सकेगा। जहां पर आपके अभिकर्ता / प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को देख सकेंगे। निगरानी हेतु तैनात किये जाने वाले व्यक्ति के संबंध में अभ्यर्थी को अनुमति/परिचय पत्र संबंधित लोक सभा के रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर से अनिवार्य रुप से प्राप्त करना होगा। 02 जून को पूर्वाह्न 11.00 बजे मतदाता रजिस्टर 17ए व अन्य अभिलेखों की संवीक्षा के समय तथा 04 जून को पूर्वाह्न 08.00 बजे मतगणना हेतु स्ट्रांग रुम खोले जाने के समय अभ्यर्थी अथवा निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति अभीष्ठ है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें