Good Daily News...


बुधवार, 22 मई 2024

वाराणसी में इस बार 31,538 युवा फर्स्ट टाइम करेंगे वोट, जानिए कितनी है कुल मतदाताओं की संख्या

 




वाराणसी। लोकसभा की सबसे हाट सीट वाराणसी के चुनाव में इस बार 19,62,948 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर प्रत्याशियों का भाग्य लिखेंगे। इनमें 31,538 युवा मतदाता हैं जो पहलीबार किसी चुनाव में वोट डालेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में 25,984 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 80 साल या उससे अधिक है। 10,65,485 पुरुष और 8,97,328 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 135 है।

पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। इन सभी के अपने-अपने दावे भी हैं तो कुछ ने जिले के विकास और रोजगार को तरजीह देने की बात कही है। फिर भी पहली बार वोट डालने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वाराणसी संसदीय सीट के अंदर पांच विधानसभा क्षेत्र रोहनिया, सेवापुरी, शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी और कैंट हैं। चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि इन युवा मतदाताओं का रुझान किस पार्टी की ओर रहा। फिलहाल विकास के मुद्दों पर तरह-तरह की चर्चाए हो रही हैं। 


*पांचों विधानसभाओं में एक जून को डाले जाएंगे वोट*


वाराणसी संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में 660 मतदान केंद्रों के 1909 बूथों पर एक जून को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों अनुसार रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 4,12,612 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,26,220 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,86,365 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 27 है। 


सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 3,54,323 है। इनमें 1,91,259 पुरुष और 1,63,034 महिला वोटर्स हैं। यहां थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 20 है। 


शहर दक्षिणी में कुल 3,11,213 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 1,70,068, महिला 1,41,118 और थर्ड जेंडर 27 हैं। वहीं शहर उत्तरी विधानसभा में कुल 4,31,051 मतदाता हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 2,34,182 और महिला वोटरों की संख्या 1,96,826 है। यहां सबसे अधिक 43 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 


इस लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता कैंट विधानसभा में हैं। इनकी कुल संख्या 4,53,749 है। यहां 2,43,746 पुरुष और 2,09,985 महिला मतदाता हैं। यहां सबसे कम केवल 18 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

शुभेंदु अधिकारी होंगे अगले CM: बंगाल BJP विधायक दल के नेता मनोनीत, शपथ कल..

 बड़ी खबर!! शुभेंदु अधिकारी होंगे अगले CM: बंगाल BJP विधायक दल के नेता मनोनीत, शपथ कल.. कुछ देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पे...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789