Good Daily News...


बुधवार, 29 मई 2024

इतिहास की 29 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

                                                   🙏शुभप्रभातम् जी





     *आज दिनांक -

     * 29  मई 2024

                *बुधवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 13:42 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 08:39 तक

*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा 

*💫करण-* वणिक - 13:42 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* एन्द्र - 23:33 तक

*✨पश्चात्-* वैधृति 

*🌅सूर्योदय-* 05:24

*🌄सूर्यास्त-* 19:13

*🌙चन्द्रोदय-* 24:26

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - 20:08 तक

*🌛पश्चात्-* कुम्भ 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:18 से 14:02

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*विशेष-


*आज बुधवार को - ज्येष्ठ बदी षष्ठी 13:42 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , बुध कृत्तिका नक्षत्र में 16:14 पर , गुरु कृत्तिका नक्षत्र में 20:53 पर ,राजयोग , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:39 से , विघ्नकारक भद्रा 13:40 से 24:42 तक , पंचक प्रारम्भ 20:06 से , मेला गांव पंजगाई  (बिलासपुर हि. प्र. , 29 से 30 मई ) , श्री श्रेयांसनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी ) , चौ. चरणसिंह पुण्य दिवस , श्री लोकराम नयनराम शर्मा स्मृति दिवस , श्री पृथ्वीराज कपूर स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस , अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers) व विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day)।

*कल बृहस्पतिवार को - ज्येष्ठ बदी सप्तमी 11:46 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत।


*आज की वाणी-


अप्यदृष्टं     श्रवादेव

    पुरुषं   धर्मचारिणम् । 

भूतिकर्माणि कुर्वाणं

    तं जनाः कुर्वते प्रियम्।।

       ★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४

*अर्थात् -

        जो मनुष्य धर्म का आचरण करता और लोक- कल्याण के कार्य में लगा रहता है, उसका दर्शन न हुआ हो तो भी मनुष्य केवल नाम सुनकर उससे प्रेम करने लगते हैं।


*29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


757 – संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की।

1658 – औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया।

1727 – पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।

1733 - क्यूबेक सिटी में भारतीय दासों को रखने के लिए कनाडाई का अधिकार बरकरार रखा गया।

1790 - रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया।

1861 - हांगकांग जनरल चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गयी।

1874 - स्विट्ज़रलैंड में वर्तमान संविधान प्रभावी किया गया।

1915 - तोफिलोब्रागा पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने।

1916 – यूएस के प्रेसिडेंट का आधिकारिक झंडा अपनाया गया। 

1947 - फ्लुगेलैग द्वीपसमूह पर एक हवाई जहाज पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 लोग मारे गए।

1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।

1959 – चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने।

1970 – यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।

1983 - नील बोनेट ने चार्लोट मोटर स्पीडवे पर दुनिया के 24 वें दौड़ में अपनी जीत दर्ज कराई।

1985 – यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे।

1990 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे।

1990 - यूरोपीय बैंक पुनर्निर्माण और विकास (ईबीआरडी) की स्थापना।

1990 - बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1999 - नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।

2003 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।

2004 - म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली। 

2004 - पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी।

2007 - जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।

2008 - भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2008 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया।

2008 - नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।

2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।

2010 - भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। 

2019 - अमेरिका ने भारतीय मुद्रा को निगरानी सूची से बाहर निकाला।

2019 - नवीन पटनायक ने लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2020 - भारत और श्रीलंका ने सहयोग के नए रास्ते तलाशते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की फिर पुष्टि की।

2020 - जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 23 लघु वन उत्‍पादों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य सूची में शामिल किया , इनमें वन तुलसी के बीज, वन जीरा, मशरूम, काला चावल और जोहर चावल जैसी वस्‍तुएं शामिल हैं। 

2020 - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों के संगठन ब्रिक्स के टैक्स प्राधिकारियों के प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी मेजबानी फेडरल टैक्स सर्विस ऑफ़ रूस द्वारा की गई।

2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के कारण अपने अभिभावक खो चुके बच्चों के लिए पीएम केयर्स बाल योजना की घोषणा की।

2022 - तारा एयरलाइंस का डीएचसी-6 ट्विन ओटर विमान नेपाल के मस्टैंग में दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी 22 लोगों (16 नेपाली, 4 भारतीय व 2 जर्मन) की मौत हुई।

2022 - भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई।

2023 - प्रधानमंत्री श्री मोदी ने असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को असम से झंडी दिखाकर रवाना किया।

2023 - केंद्रीय मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला ने अंडमान में "सागर परिक्रमा" के छठे चरण का शुभारंभ किया।

2023 - भारत में ISRO ने नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 को सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया।

2023 - झारखंड के धनबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 8 की मौत हुई व कई जख्मी हुए।

2023 - कर्नाटक के तिरुमकूडलु नरसीपुर के पास बस और कार की टक्कर से दो बच्चों समेत 10 की मौत हुई।

2023 - असम के सोनितपुर में 4.4 की तीव्रता का भूंकप आया।

2023 - झुंझुनूं जिले में मनसा माता की पहाड़ियों पर ट्राली पलटने से आठ लोगों की मौत हुई।

 

*29 मई को जन्मे व्यक्ति-


1724 - पोप बेनेडिक्ट तेरहवें जो पियोरो ऑरसिनी का जन्म हुआ जो की 245 वे पोप के रूप में सफल हुए।

1865 - रामानन्द चैटर्जी - पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।

1906 - कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।

1942 - हुल्लड़ मुरादाबादी एक हिंदी हास्य कवि थे।

1954 - पंकज कपूर -भारतीय अभिनेता (1961 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।

1977 - लोगनाथन मुरुगन -  अधिवक्ता , मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री ।


*29 मई को हुए निधन-


1933 - लोकराम नयनराम शर्मा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता।

1972 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।

1977 - सुनीति कुमार चटर्जी - भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री

1987 - चौधरी चरण सिंह - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।

2014 - कार्लहेंज़ बॉम- ऑस्ट्रियाई अभिनेता।

2020 - वयोवृद्ध गीतकार योगेश गौड़ का निधन।

2020 - बेजान दारुवाला एक भारतीय लेखक और ज्योतिष थे। 

2020 - छत्‍तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी का निधन।

2021 - जाने-माने शिक्षाविद् और अन्‍ना विश्‍वविद्यालय के पूर्व कुलपति एम. अनंतकृष्‍णन का निधन हुआ।

2022 - मानसा में पंजाबी सिंगर और नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या हुई।

2022 - पूर्व ब्रिटिश चैंपियन जॉकी लेस्टर पिगॉट (86) का निधन हुआ।

2023 - रोमन शौकिया पहलवान वितेज़लाव माचा (75) का निधन हुआ।


*29 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 मेला गांव पंजगाई  (बिलासपुर हि. प्र. , 29 से 30 मई )।

🔅 श्री श्रेयांसनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी )।

🔅 चौ. चरणसिंह पुण्य दिवस।

🔅 श्री लोकराम नयनराम शर्मा स्मृति दिवस।

🔅 श्री पृथ्वीराज कपूर स्मृति दिवस।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers)।

🔅 विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day)।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

शिक्षामित्र सम्मान व बढ़े मानदेय वितरण कार्यक्रम देवरिया क्लब में आयोजित

  *प्रतिकात्मक चेक का भी किया गया वितरण*  *शिक्षामित्र ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव- कृषि मंत्री*  *मानदेयवृद्धि शिक्षामित्रों के य...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789