मध्य प्रदेश।
उज्जैन पुलिस ने एक आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर को पंडिताई सीखने आए 19 बच्चों (नाबालिग भी) के साथ कथित यौन शौषण/आप्रकिर्तिक सेक्स करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ़ POCSO, IPC 377, 506, यौन उत्पीड़न के तहत् 3 FIR दर्ज़ कर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने जांच के लिए SIT गठित की है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के उज्जैन के 30 साल पुराने दांडी आश्रम में पंडिताई सीखने आए 19 लड़को के साथ आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर पर यौन शौषण करने का आरोप लगाया।
आश्रम में 140+ बच्चें पंडिताई और पुरोहित की शिक्षा लेते है। 3 बच्चों की शिकायत पर जब पुलिस पूछताछ शुरु की तो 19 बच्चों ने यह बात कबूली कि आचार्य और सेवादार फेल करने की धमकी दे कर कथित जबरन यौन शोषण करते थे।
तीनों लड़कों ने 15 दिन पहले ही इसकी शिकायत आश्रम के संचालक गजानन सरस्वती महाराज से कि थी।
पर उन्होंने सेवादार को तो आश्रम से हटा दिया लेकिन बदनामी के डर से पुलिस को नहीं बताया था। बात तब सामने आई जब तीन छात्रों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
यह वही आचार्य राहुल शर्मा हैं जिन्होंने करीब सात महीने पहले उज्जैन में एक नाबालिग रेप पीड़िता बिना कपड़ों के खून से लथपथ सड़क पर चलती हुई दिखी थी और राहुल शर्मा नाम के एक पुजारी ने उसकी मदद की थी और ख़ूब वाहवाही लूटी थी।घटना मंगलवार की है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें