.
दिनांक29/04/2024
.1. ‘संयुक्त राज्य अमेरिका’ वर्ष 2023 में सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाला देश बना है।
.2. केरल में सबसे बड़ा मंदिर महोत्सव ‘त्रिशूर पूरम 2024’ मनाया गया है।
.3. फ्रेंच ऑटोमेकर कंपनी सिट्रोएन ने पूर्व भारतीय कप्तान ‘महेंद्र सिंह धोनी’ को सिट्रोएन इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
.4. भारतवंशी प्रोफेसर ‘कौशिक राजशेखर’ को जापान की इंजीनियरिंग अकादमी द्वारा अंतराष्ट्रीय फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।
.5. भारतीय मिल्क ब्रांड ‘नंदिनी’ आगामी T20 विश्वकप में स्कॉटलैंड और आयरलैंड टीम का स्पॉन्सर बना है।
.6. रॉयटर्स फोटोग्राफर ‘मोहम्मद सलेम’ ने वर्ष 2024 का ‘वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार’ जीता है।
.7. हाल ही में ‘कुवैत’ में पहली बार हिंदी रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ है।
.8. ‘ब्राजील’ के घने वर्षावनों में बाघ (क्लाउडेड टाइगर कैट) की एक नई प्रजाति खोजी गई है।
.9. ग्रेट निकोबार की ‘शोम्पेन जनजाति’ ने पहली बार मतदान में भाग लिया है।
.10. एएफएमएस और ‘IIT दिल्ली’ ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
.11. प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने सिविल सेवा में मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए ‘कंबोडिया’ के सिविल सेवा मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
.12. यूनाइटेड किंगडम की संसद ने शरणार्थियों को रवांडा भेजने के लिए ‘रवांडा निर्वासन विधेयक’ (Rwanda Deportation Bill) पारित किया है।
.13. डेटा ट्रैफिक के मामले में ‘रिलायंस जियो’ दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बना है।
.14. ITTF टेबल टेनिस विश्व रैंकिंग में ‘श्रीजा अकुला’ भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी बनी है।
.15. नाबार्ड ने विश्व पृथ्वी दिवस पर ‘जलवायु रणनीति 2030’ लॉन्च की है।
.16. Newsweek ने ‘मेदांता’, गुरुग्राम को भारत का सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पताल घोषित किया है।
.17. हाल ही में ‘जम्मू कश्मीर’ में सभी अधिकारियों के लिए डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य किए गए है।
.18. नई दिल्ली के ‘CSIR मुख्यालय’ में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी का अनावरण किया गया है।
.19. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा भारत का सबसे ‘हल्का बुलेट प्रूफ जैकेट’ विकसित किया गया है।
.20. अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले में स्थित टेल वैली वन्यजीव अभयारण्य में तितली की नई प्रजाति ‘नेप्टिस फिलारा’ की खोज की गई है।
.21. स्पेन में ‘महासागर दशक सम्मेलन 2024’ आयोजित किया गया है।
.22. बांग्लादेश की मशहूर गायिका ‘रेजवाना चौधरी बान्या’ को भारत सरकार द्वारा “पद्म श्री” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
.23. ‘साइमन हैरिस टीडी’ आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं।
.24. ICC ने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ‘युवराज सिंह’ को आगामी T20 वर्ल्ड कप 2024 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
.25. ‘नरसिंह यादव’ को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के एथलीट आयोग का अध्यक्ष चुना गया है।
.26. इटली में ‘G7 शिखर सम्मलेन 2024’ का आयोजन किया जाएगा।
.27. ‘अमिताभ चौधरी’ को एक्सिस बैंक का पुनः एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।
.28. भारतीय वायुसेना ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ‘क्रिस्टल मेज-2 मिसाइल’ का सफल परीक्षण किया है।
.29. ASSOCHAM द्वारा आयोजित दूसरा वैश्विक IP लीडरशिप शिखर सम्मेलन ‘नई दिल्ली’ में आयोजित किया जाएगा।
.30. सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) ने ‘हिमाचल प्रदेश’ राज्य में भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना शुरू की है।
.31. युगांडा ने आगामी T20 विश्व कप 2024 से पहले ‘अभय शर्मा’ को मुख्य कोच नियुक्त किया है।
.32. सऊदी तेल कंपनी ‘अरामको’ आगामी फीफा विश्वकप की स्पॉन्सर बनीं है।
.33. ‘कर्नाटक’ और ‘गुजरात’ राज्य स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में शीर्ष स्थान पर रहे है।






%20copy.jpg)
%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें