देवरिया। जनपद में पशुओं के संक्रामक गर्भपात संबंधित रोग ब्रुसेल्ला से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो गया है। विकास खंड बैतालपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया बताया कि चार से आठ माह के बछिया एवं पड़िया को यह टीका नि:शुल्क लगाया जा रहा है। टीकाकरण से पूर्व पशुओं का टैगिंग एवं ओटीपी वैरिफिकेशन द्वारा पंजीकरण अनिवार्य है अन्यथा टीकाकरण संभव नहीं होगा। पशु पंजीकरण हेतु नजदीक के पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पशु मित्र से संपर्क करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया डॉ ए.के वैश्य ने जानकारी दी कि जीवाणुजनित ब्रुसेल्ला बीमारी से संक्रमित गर्भित पशु का अंतिम तीन महीने में गर्भपात हो जाता है एवं यह मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकता है। केवल टीकाकरण से ही इस बीमारी से बचाव संभव है। टीका की 43510 डोज जनपद के सभी पशु चिकित्सालयों पर वितरित किया गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें