*पुरस्कार पाकर बच्चों के खिले चेहरे
*खेल प्रतियोगिता से स्वस्थ मनोभावों का होता है विकास- अखिलेश प्रताप सिंह
देवरिया।
रुद्रपुर तहसील के कन्हौली ग्राम में स्थित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल कन्हौली में शानदार वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस एवं पूर्व विधायक ने श्रीनेत ग्लोबल स्कूल की प्रथम वार्षिक प्रतियोगिता का तीरंदाजी में तीर मारकर उद्घाटन किया । वहीं उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में स्वस्थ मनोभाव का विकास होता है। हार जीत खेल का एक अंग है। तीरंदाजी प्रतियोगिता को देखकर
2036 ओलम्पिक की तैयारी की झलक यहां देखने को मिल रही है। जहाँ भारत दावेदारी कर रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत चौबे ने समापन समारोह में पुरस्कार वितरित किए। वहीं उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय परिवार की भूमिका की सराहना की।
समारोह में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेल दौड़ ( जलेबी दौड़, रिंग बॉल रेस, फिंगर कैप रेस,योग एवं सूर्य नमस्कार का भव्य प्रदर्शन किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिले हुए थे। स्कूल के अध्यक्ष व द्रोणाचार्य अवार्डी व अर्जुन अवार्डी ओलंपियन संजीव सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए मार्गदर्शन किया। प्रिंसिपल डॉ मधु सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और विद्यालय को और अधिक बेहतर बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर अनुष्ठा,संगिनी, आरोही, ज्योति, दीपा, अंशिका, अमित सिंह, अनिल कुमार सिंह, खड़गबहादुर सिंह, जयकृत सिंह, दयानंद पाल शाखा प्रबंधक, शिव शंकर सिंह, मानसिंह आदि उपस्थित रहे।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें