Good Daily News...


सोमवार, 18 मार्च 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ -मंडलायुक्त रोशन जैकब ने अकबरनगर का निरीक्षण किया, अकबर नगर में एलडीए के लगाये कैम्प का जायजा लिया, विस्थापित लोगों के आवास आवंटन में समस्या न हो-रोशन, गरीबों को प्राथमिकता पर आवास मुहैय्या कराया जाए-रोशन, बटलर झील के जीर्णोद्धार के चल रहे कार्यों का जायजा लिया।


➡लखनऊ -सड़क हादसे में महिला की मौत का मामला, माल थाने के गेट पर शव रखकर धरना प्रदर्शन, बड़ी संख्या में ग्रामीण माल थाने के गेट पर मौजूद, शाहमऊ गांव में कार की टक्कर से हुई थी मौत, हादसे के बाद मौके से कार चालक फरार हुआ था, कार चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण।


➡सीतापुर-पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, पिटाई के बाद की धारदार हथियार से की हत्या, खाने में देरी को लेकर हुआ था दोनों में विवाद, आरोपी पति हत्या कर मौके से हुआ फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर पति की तलाश में जुटी, थाना थानगांव इलाके का मामला।


➡जालौन-साथी शिक्षक की गोली मारकर की गई हत्या, हत्या से शिक्षकों में दिखा भारी आक्रोश, बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार, शिक्षकों ने विरोध जताते हुए डीएम को दिया ज्ञापन, शिक्षकों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की, 5 करोड़ का मुआवजा, 1 सदस्य को नौकरी देने की मांग की, दोषी पुलिसकर्मी को नौकरी से बर्खास्त, फांसी की मांग की, जिलाधिकारी कार्यालय उरई का मामला।


➡एटा-जनपद के जलेसर क्षेत्र में फल फूल रहा जुआ का कारोबार, जुआ खेलते जुआरियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पहले भी जुआ खेलते हुए वीडियो हो चुके है कई वायरल, खुलेआम जुआ खेलने का चल रहा है अवैध कारोबार, कोतवाली जलेसर क्षेत्र गांव सराय नीम क्षेत्र का वीडियो।


➡कानपुर-कल सपा विधायक इरफान सोलंकी पर आ सकता फैसला, MP/MLA कोर्ट सुना सकती है आगजनी मामले में फैसला , 2 साल से ज्यादा की हुई सजा तो चली जायेगी विधायकी, इरफान के साथ अन्य आरोपियों पर भी आ सकता है फैसला, महाराजगंज जेल से लाया जाएगा इरफान सोलंकी को।


➡महोबा -पुलिस ने अवैध असलाहा फेक्ट्री का किया खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक बने, अधबने असलहा किए बरामद, भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण किए बरामद, शहर कोतवाली के बारात पहाड़ी का मामला।


➡बलरामपुर-अचार संहिता के उलंघन का पहला मामला आया सामने, सीमा सुरक्षा बल ने 64 हजार की भारतीय मुद्रा को पकड़ा, नेपाल से भारत आ रहे 64 हजार की भारतीय मुद्रा को पकड़ा,, जांच में नेपाली युवक के पास से भारतीय करेंसी बरामद, भारत नेपाल सीमा पर जरवा कोयलाबास क्षेत्र का मामला।


➡रामपुर -सपा नेता आज़म खान को 7 साल की सजा, आजम खान समेत 4 लोगों को कोर्ट से सजा, आजम खान को 7 वर्ष की सजा,5 लाख जुर्माना, घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट मामले में सजा, डूंगरपुर मामले में आजम खान को मिली सजा।


➡वाराणसी -मंत्री अनिल राजभर ने रामगोपाल यादव पर साधा निशाना, रामगोपाल को दिन में सपना देखने की आदत है- अनिल  , समाजवादी पार्टी का इस बार खाता भी नहीं खुलेगा- अनिल , राहुल को परंपराओं, संस्कृति के बारे में कोई जानकारी नहीं , अमेठी, रायबरेली में कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं , राहुल गांधी अमेठी छोड़कर भाग गए- अनिल राजभर।


➡कुशीनगर-फर्जी डॉक्टरों के गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, अंतर्राज्यीय बंजारा डॉक्टर गैंग का किया खुलासा, गैंग के सरगना सहित 3 अभियुक्त को किया अरेस्ट, गैंग लीडर संजय, बंटी और समीर को किया गिरफ्तार, 3 लाख से अधिक नगद, 5.50 लाख के जेवरात बरामद, एक बोलेरो गाड़ी, 3 मोबाइल अन्य सामान बरामद, SP ने पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया, तरया सुजान क्षेत्र से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी।


➡कन्नौज-4 अवैध असलहों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, गुरसहायगंज और सकरावा पुलिस ने की गिरफ्तारी, पुलिस ने असलहों के साथ 4 शातिर दबोचा, पुलिस ने इटावा के युवक को असलहे के साथ पकड़ा।


➡प्रयागराज-सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, इलाहाबाद HC ने जौहर ट्रस्ट की दलीलों को खारिज किया, रामपुर प्रशासन के लीज समाप्ति के आदेश को सही माना, जौहर ट्रस्ट से संचालित स्कूल की लीज समाप्ति का मामला।


➡बांदा-बरियारी मौरंग खदान में किशोर की मौत मामला, खदान मालिक संजीव गुप्ता पर अबतक एक्शन नहीं, ओवरलोड ट्रक की टक्कर से किशोर की हुई थी मौत, किशोर की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस लिखा, संजीव की खदान से दिन-रात ओवरलोड ट्रक निकलते हैं, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव ने DM से शिकायत की थी, गांव वालों की शिकायत पर भी अबतक कोई एक्शन नहीं, खनन माफिया संजीव गुप्ता पर FIR दर्ज करने की मांग।


➡बदायूं-घरेलू गैस सिलेंडर से मकान में लगी आग , घर में आग लगते ही मची अफरा तफरी, प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर पाया काबू, वजीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोपालपुर का मामला।


➡गाजीपुर -निवर्तमान बसपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान, देश में सबसे बड़ी संख्या में दलित मतदाता हैं-अफजाल, 'उनसे उम्मीद है लोकतंत्र बचाने के लिए वो वोट करेंगे', इलेक्टोरल बांड घोटाले का कांड बन चुका है- अफजाल, पार्टियों को करोड़ों में चंदा मिल रहा है- अफजाल, पाकिस्तान की कंपनी ने भी चंदा दिया-अफजाल।


➡बुलंदशहर -कूटू का आटा खाने से सात लोगों की हालत बिगड़ी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती किया, डॉक्टर ने हालात को देख हायर सेंटर रेफर किया , फूड विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा, लिया नमूना, बुलंदशहर के कोतवाली स्याना क्षेत्र के नयागांव का मामला।


➡आगरा -8वीं की छात्रा के साथ गैंग रेप की वारदात, होटल में ले जाकर छात्रा से हुआ दुष्कर्म, टिंकू नाम का युवक छात्रा को ले गया था होटल, टिंकू के दो साथियों ने भी किया दुष्कर्म, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा,1 की तलाश जारी, पुलिस ने आरोपी टिंकू, प्रमोद को किया गिरफ्तार, थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के होटल ब्रोडर्स का मामला।


➡गाज़ियाबाद-व्यक्ति ने रोकी नमो भारत रैपिड रेल की रफ्तार, 20 मिनट तक रोकी नमो भारत रैपिड रेल की रफ्तार, रैपिड रेल के एलिवेटेड सेक्शन पर चढ़कर ट्रैक पर पहुंचा, ट्रेन के ड्राइवर के देखने के बाद 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रैन, युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा,युवक पर केस दर्ज, मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की घटना।


➡एटा-संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली, युवक ने 4 दोस्तों पर गोली मारने का लगाया आरोप, पुलिस ने घायल युवक को कराया अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर, युवक एटा थाना रिजोर के गांव खुशालगढ़ का निवासी,  कोतवाली नगर क्षेत्र के अरूणा नगर गेट के पास की घटना।


➡अमेठी-DPRO की कार्रवाई से मचा हड़कंप, DPRO ने 7 सफाई कर्मचारी का रोका वेतन, DPRO मनोज त्यागी ने किया था निरीक्षण , शाहगढ़,कसरावा, दखिनगांव का किया था निरीक्षण, सेवी हेमगढ़,धनियापुर गांव का किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने सफाईकर्मियों की शिकायत की थी, 8 दिनों से नहीं आ रहे सफाईकर्मी-ग्रामीण, 8 दिनों का वेतन पर रोका, मांगा स्पष्टीकरण।


➡दिल्ली-बिहार में एनडीए गठबंधन की सीटों का एलान, बिहार में BJP 17,JDU 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद से बीजेपी, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर से BJP लड़ेगी. महाराजगंज, सारण, उजियारपुर से बीजेपी लड़ेगी, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब से बीजेपी लड़ेगी, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम से बीजेपी, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर से जेडीयू लड़ेगी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया से JDU लड़ेगी, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर से जेडीयू, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से JDU, हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर,खगड़िया,जमुई से LJP, जीतन राम मांझी की HAM गया सीट पर लड़ेगी, उपेंद्र कुशवाहा की RLM काराकाट सीट पर लड़ेगी।


➡दिल्ली-BSP सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल, लालगंज लोकसभा से सांसद हैं संगीता आजाद, यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी हैं मौजूद, यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी हैं मौजूद, एडवोकेट सीमा कुशवाहा भी बीजेपी में शामिल, निर्भया केस की वकील रही हैं सीमा कुशवाहा।


➡दिल्ली-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, पीएम जी सिर्फ ध्यान भटकाने के मास्टर हैं-प्रियंका, 'जनता महंगाई, बेरोजगारी,आर्थिक संकट से जूझ रही', 'नौजवान निराश,किसान आत्महत्या कर रहे हैं-प्रियंका, महंगाई से लोग अपना घर नहीं चला पा रहे हैं-प्रियंका, नोटबंदी-GST ने लाखों उद्योग चौपट कर दिए-प्रियंका।


➡दिल्ली-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं-राहुल, वह जानते हैं मैंने गहरी सच्चाई बोली है-राहुल , मोदी जी देश के गरीब पर GST थोपते हैं-राहुल, उस शक्ति को मैं पहचानता हूं- राहुल गांधी, 'उस शक्ति को नरेंद्र मोदी जी भी पहचानते हैं', 'वह किसी प्रकार की कोई धार्मिक शक्ति नहीं है' , 'वह अधर्म, भ्रष्टाचार और असत्य की शक्ति है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ममता बनर्जी को 440 करोड़ रुपये का झटका, टीएमसी के बैंक खाते फ्रीज होने का दावा

  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हो रह...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789