उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 8 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं। जिसके लिए नामांकन का आज आखिरी दिन था।
आज 109 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल कराए। कुल 8 लोकसभा क्षेत्र से 155 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं...30 मार्च पहले चरण के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है...कल उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नोटिस जारी हो जाएगी। कल 11 बजे से दूसरे चरण के लिए उम्मीदवार अपने नामांकन भर पाएंगे...दूसरे चरण के नामांकन 4 अप्रैल तक चलेंगे...8 अप्रैल दूसरे चरण के लिए नाम वापस लेने का आखिरी दिन है: *नवदीप रिणवा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश*







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें