Good Daily News...


शुक्रवार, 8 मार्च 2024

इतिहास की 08 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


*आप सभी को परिवार सहित महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शिव की कृपादृष्टि सब पर बनी रहे। हर हर महादेव 🙏




     *आज दिनांक -

     * 08 मार्च 2024

                *शुक्रवार 

 *नई  दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 22:00 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 10:41 तक

*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा 

*💫करण-* गर -11:44 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* शिव - 24:45 तक

*✨पश्चात्-* सिद्ध 

*🌅सूर्योदय-* 06:38

*🌄सूर्यास्त-* 18:25

*🌙चन्द्रोदय-* 29:59

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - 21:21 तक

*🌛पश्चात्-* कुम्भ 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:08 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 11:03 से 12:32

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*विशेष-


*आज शुक्रवार को - फाल्गुन बदी त्रयोदशी 22:00 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री महाशिवरात्रि व्रत , प्रदोष व्रत , श्री महाशिवरात्रि व्रत , ( रूद्राभिषेक  / चतुर्दश ज्योतिर्लिंग पूजा , महानिशीथ काल 23:47 से 24:36 तक ) , बुध उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में 26:48 पर , शनि शतभिषा नक्षत्र में 23:57 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 10:41 तक , विघ्नकारक भद्रा 21:58 से , पंचक प्रारम्भ  21:20 से , कृतिवासेश्वर पूजा , संत  श्री गाडगे बाबा जयन्ती (तिथ्यनुसार ) , महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव , ऋषि बोधोत्सव  ( महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ / आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ ) , श्री वैद्यनाथ जयन्ती ( महाशिवरात्रि ) , श्री गोपी चन्द भार्गव जयन्ती , श्री विश्वनाथ दास जयन्ती , श्री दिगंबर कामत जन्म दिवस , श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया जन्म दिवस , अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस व वार्षिक पोषण पखवाड़ा ( 08 से 22 मार्च )।

*कल रविवार को - फाल्गुन बदी चतुर्दशी 18:19 तक पश्चात् अमावस्या शुरु।


*आज की भक्ति -

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय 

      भस्माङ्गरागाय  महेश्वराय ।

 नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय 

     तस्मै नकाराय नम: शिवाय ॥ 

 *भावार्थ-

        जो शिव नागराज वासुकि का हार पहिने हुए हैं, तीन नेत्रों वाले हैं, तथा भस्म की राख को सारे शरीर में लगाये हुए हैं, इस प्रकार महान् ऐश्वर्य सम्पन्न वे शिव नित्य –अविनाशी तथा शुभ हैं। दिशाएँ जिनके लिए वस्त्रों का कार्य करती हैं, अर्थात् वस्त्र आदि उपाधि से भी जो रहित हैं; ऐसे निरवच्छिन्न उस नकार स्वरूप शिव को मैं नमस्कार करता हूँ।



*8 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1534 – गुजरात के बहादुर शाह ने चित्तौढ़गढ़ को लूटा।

1702 – इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत के बाद महरानी ऐनी ने सत्ता संभाली।

1907 – ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने महिलाओं के मताधिकार से संबंधित विधेयक को ठुकरा दिया।

1908 – काम के लिए बेहतर वेतन, कम घंटे और वोट देने का अधिकार को लेकर न्यूयॉर्क में कई हजार महिलाओं ने एक रैली में हिस्सा लिया।

1909 – उस वक्त की अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।

1911 – यूरोप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

1917 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में ‘फरवरी क्रांति’ दंगे और हमले के साथ शुरू हुई।

1921 – स्पेन की राजधानी मैड्रिड में पार्लियामेंट से बाहर निकलते वक्त राष्ट्रपति एडवर्डो दातो की हत्या हुई।

1930 – महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरु किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल"  या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1942 – द्वितीय विश्व शुद्ध के दौरान जापानी सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया।

1948 – एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई।

1957 – प्रसिद्ध भारतीय नेता बाल गंगाधर खेर का निधन हुआ।

1968 – फ़िलिपीन में तत्कालीन राष्ट्रपति और तानशाह मारकोस के विरुद्ध मोरो लिबरेशन फ्रंट ने सशस्त्र संघर्ष आरंभ किया।

1972 – अमेरिका के लास वेगास हवाई अड्डे पर एक हवाईजहाज में बम धमाका हुआ।

1985 – बैरुत में हुए एक कार बम धमाके में 80 लोगों की मौत हुई और 175 से ज्यादा लोग घायल हुए।

2001 - इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।

2006 - रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2008 - बम्बई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया।

2008 - फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2009- भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।

2017- मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।

2018- नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

2018- भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।

2019 - महिला और बाल विकास मंत्रालय ने देश भर में 8 से 22 मार्च, 2019 तक ‘पोषण पखवाड़ा’ मनाए जाने की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की। 

2019 - राजस्थान के शोभासर में हारसा , भारतीय वायुसेना का मिग -21 क्रेश , पायलेट सुरक्षित रहा।

2019 - पंजाब नेशनल बैंक को 13700 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले भगोड़े नीरव मोदी के अलीबाग स्थित किहिम बीच पर बने  आलीशान बंगले को डायनामाइट से उड़ा कर गिरा दिया गया।

2020 - चीन के फुजियान प्रांत में एक होटल की इमारत ढहने से दस लोगों की मौत हुई ।

2020 - ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हरा, पांचवीं बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

2021 - प्रधानमंत्री ने ‘’आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति को संबोधित किया।

2021 - बांग्लादेश और भारत के बीच वाणिज्य सचिव स्तर की बैठक ढाका में संपन्न हुई।

2021 - बांग्लादेश के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मोंगला में भारतीय नौसेना के जहाजों की पहली यात्रा, 8-10 मार्च 2021।

2021 - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने “एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP)” का अंतिम विकास परीक्षण किया।

2021 - गूगल ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर एक नया वेब प्लेटफॉर्म ‘Women Will’ लॉन्च किया।

2022 - यूरोपीय संघ ने यूक्रेन, जॉर्जिया और मॉलदोवा के संघ में शामिल होने के प्रस्‍तावों पर विचार करने की सहमति व्‍यक्‍त की।

2022 - अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध की घोषणा की।

2022 - आयुष मंत्रालय ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2022 - भारत, बांग्लादेश और नेपाल की दो दिवसीय BBIN बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई।

2023 - मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक बोलेरो पेड़ में टकराने से 5 लोगों मौत हुए और 8 लोग घायल हुए। 

2023 - गुजरत में 3.3 तथा असम में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - मुंबई के पास भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस अपनी पहली भारत यात्रा पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे।


*8 मार्च को जन्मे व्यक्ति-


1864 - हरि नारायण आपटे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।

1889 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।

1889 - विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।

1897 - दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार।

1921 - साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार व कवि।

1945 - नृपेंद्र मिश्रा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे ।

1953 - वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री।

1954 - दिगंबर कामत - गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे ।

1955 - जिम्मी जॉर्ज, भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।

1965 - हामेद बकायोको - आइवरी कोस्ट के पूर्व प्रधान मंत्री।

1974 - फ़रदीन ख़ान, भारतीय अभिनेता (1972 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।

1985 - रश्मि बंसल - भारत की जानीमानी लेखिका ।

1989 - हरमनप्रीत कौर - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।


*8 मार्च को हुए निधन-


1535 - रानी कर्णावती, मेवाड़ की रानी थी।

1875 – उर्दू के मरसिया कहने वाले प्रसिद्ध शायर मिर्ज़ा सलामत अली दबीर का निधन हुआ।

1957 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।

1977 - कृश्न चन्दर - हिन्दी और उर्दू के यशस्वी कहानीकार थे।

1979 - आर. के. खाडिलकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1982 - राब बटलर - एक प्रमुख ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ थे।

2015- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।

2020 - हंसराज भारद्वाज- भारतीय राजनीतिज्ञ, कर्नाटक और केरल के पूर्व राज्यपाल का हृदय गति रुकने से निधन।

2020 - स्वीडिश अभिनेता मैक्स वॉन सिडो का निधन।

2021 - अंशुमान सिँह राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल व पूर्व न्यायमूर्ति रहे।

2023 - प्यूर्टो रिकान खाद्य इतिहासकार क्रूज़ मिगुएल ऑर्टिज़ कुआड्रा (67) का निधन हुआ।

2023 -  इतालवी फुटबॉल उद्यमी जियानमार्को कैलेरी (81) का निधन हुआ।

2023 - स्लोवेनियाई संगीतकार  और शिक्षक जैकब जेज़ (93) का निधन हुआ।

2023 - दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट प्रशासक जो पामेंस्की (92) का निधन हुआ।

2023 - मेघालय के पूर्व वित्त मंत्री ए एच स्कॉट लिंगदोह (93) का निधन हुआ।


*8 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 श्री महाशिवरात्रि व्रत , ( रूद्राभिषेक  / चतुर्दश ज्योतिर्लिंग पूजा , महानिशीथ काल 23:47 से 24:36 तक )।

🔅 संत  श्री गाडगे बाबा जयन्ती (तिथ्यनुसार )।

🔅 महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव।

🔅 ऋषि बोधोत्सव  ( महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ / आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ )।

🔅 श्री वैद्यनाथ जयन्ती ( महाशिवरात्रि )।

🔅 श्री गोपी चन्द भार्गव जयन्ती।

🔅 श्री विश्वनाथ दास जयन्ती।

🔅 श्री दिगंबर कामत जन्म दिवस।

🔅 श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया जन्म दिवस।

🔅 अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस।

🔅 वार्षिक पोषण पखवाड़ा ( 08 से 22 मार्च )।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *16 जुलाई 2026 , बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789