देवरिया, (सू0वि0), 7 मार्च। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज औद्योगिक आस्थान, देवरिया में जिला उद्योग केंद्र कार्यालय के आधुनिकीकृत कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिकीकृत कार्यालय में उद्यमियों को सुविधा होगी। यहां नवसृजित कॉन्फ्रेंस हॉल एवं अधिकारी तथा कार्मिक कक्ष आधुनिक कॉरपोरेट कार्यालय की तरह है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की नीतियों की वजह से इन्वेस्टर फ्रेंडली वातावरण है और प्रदेश में ऐतिहासिक निवेश हो रहा है।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जिला उद्योग केंद्र आधुनिक कार्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं से युक्त हो गया है। इससे कार्मिकों को काम का उचित परिवेश मिलेगा और कार्य निष्पादन की गुणवत्ता में सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान ओडीओपी योजना के लाभार्थियों को टूल किट का वितरण भी किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ सदर विधायक ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद उद्यमियों ने आधुनिकीकृत कार्यालय की प्रशंसा की।
इस अवसर पर उद्यमी शक्ति गुप्ता, जेपी जायसवाल, निवेश मित्र अभिषेक सिंह, अपर संख्या अधिकारी विनीता सिंह सहित विभिन्न कार्मिक एवं अधिकारी मौजूद थे।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें