Good Daily News...


रविवार, 3 मार्च 2024

इतिहास की 03 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक-

     * 03 मार्च 2024

                 *रविवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* फाल्गुन

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 08:47 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी

*🌠नक्षत्र-* अनुराधा - 15:55 तक

*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा

*💫करण-* बव. - 08:47 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* हर्षण - 17:23 तक

*✨पश्चात्-* वज्र

*🌅सूर्योदय-* 06:43

*🌄सूर्यास्त-* 18:22

*🌙चन्द्रोदय-* 25:37

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:09 से 12:56

*🤖राहुकाल-* 16:55 से 18:22

*🎑ऋतु-* वसन्त

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम


*विशेष -


*आज रविवार को - फाल्गुन बदी सप्तमी 08:47 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , भानु सप्तमी , मासिक कालाष्टमी व्रत , अष्ट का श्राद्ध  , मूल संज्ञक नक्षत्र 15:55 से , राजयोग 08:45 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , माता जानकी व्रत / जयन्ती ( मतान्तरे कल भी , फाल्गुन कृष्ण अष्टमी ) , श्रीरामभक्तिन शबरी जयंती ( फाल्गुन कृष्ण सप्तमी ) , श्रीनाथ जी पाटोत्सव ( नाथद्वारा , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी ) , भगवान सुपार्श्वनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी ) , भगवान चन्द्रप्रभु जी ज्ञान - मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी ) , शायर फिराक गोरखपुरी स्मृति दिवस ( ज्ञानपीठ पुरस्‍कार से सम्मानित ) , राइफलमैन श्री संजय कुमार जयन्ती ( परमवीर चक्र से सम्मानित) , राष्ट्रीय रक्षा दिवस ( Indian National Defence Day ) , विश्व वन्य जीव दिवस ( World Wildlife Day ) , विश्व श्रवण दिवस ( World Hearing Day )।

*कल सोमवार को - फाल्गुन बदी अष्टमी 08:51 तक पश्चात् नवमी शुरु।


*आज की वाणी-

अनिर्वेदः  श्रियो  मूलं

    लाभस्य च शुभस्य च। 

महान् भवत्यनिर्विण्णः

    सुखं  चानन्त्यमश्नुते ।।

       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-५७

 *अर्थात्-

     उद्योग में लगे रहना --- उससे विरक्त न होना धन, लाभ और कल्याण का मूल है। इसलिए उद्योग न छोड़ने वाला मनुष्य महान हो जाता है और अनन्त सुख का उपभोग करता है।


*03 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


473 - गुंडोबाद (रिकिमर का भतीजा) ने ग्लिसरियस को पश्चिमी रोमन साम्राज्य के सम्राट के रूप में नामित किया।

724 - महारानी गेन्शो ने अपने भतीजे शोमू के पक्ष में सिंहासन त्याग दिया।

1575 - मुग़ल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हरा था।

1707 -  छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन हुआ और बहादुरशाह प्रथम ने गद्दी संभाली।

1776 - यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स की पहली उभयचर लैंडिंग शुरू हुआ।

1779 - अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध: जॉर्जिया के पास ब्रियर क्रीक की लड़ाई में महाद्वीपीय सेना की हार हुई।

1799 -6कोर्फू की रुसो-ओटोमन घेराबंदी फ्रांसीसी गैरीसन के आत्मसमर्पण के साथ समाप्त हुआ।

1845 - फ्लोरिडा को 27वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।

1849 - मिनेसोटा क्षेत्र बनाया गया।

1873 - अमेरिकी कांग्रेस ने कॉमस्टॉक कानून बनाया गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1875 - आइस हॉकी का पहला संगठित इनडोर खेल रिकॉर्ड के रूप में मॉन्ट्रियल, क्यूबेक, कनाडा में खेला गया।

1878 - रूस-तुर्की युद्ध का अंत बुल्गारिया द्वारा ओटोमन ई... बुल्गारिया से अपनी स्वतंत्रता पुनः प्राप्त करने के साथ हुआ।

1923 - टाइम पत्रिका का पहला प्रकाशन हुआ। 



1939 - महात्मा गाँधी, भारत के मुंबई शहर में निरंकुश शासन के विरोध में तेज़ी लाये।

1971 - भारत-पाक युद्ध प्रारम्भ हुआ और भारत की बांग्लादेश मुक्ति बाहिनी की खुले समर्थन की घोषणा हुई।

1974 - तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकी वजह से विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत हो गई।

1980 - पियरे त्रिदियू ने दूसरी बार कनाडा के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली।

1992 - बोस्निया हेर्ज़ेगोविना एक जनमत संग्रह के बाद योगोस्लाविया से अलग हो गया।

1992 - तुर्की के कोयला खदान में गैस विस्फोट में 263 मारे गए।

1999 - अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।

2000 - अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल क़ैद की सज़ा सुनाई गई।

2005 - यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2006 - फिलीपींस में आपातकाल हटा लिया गया।

2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

2008 - मेघालय में नई विधानसभा के लिए चुनाव में 75% मतदान हुआ।

2008 - कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की।

2008 - दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में नाटो व अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के अभियान में 22 आतंकी मारे गए।

2009 - पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं।

2009 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।

2012 - पोलैंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 16 लोगों की मौत हुई और 50 लोग घायल हुए।

2013 - पाकिस्तान के कराची में बम विस्फोट से 45 की मौत हुई।

2013 - संयुक्त राष्ट्र ने 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।

2018 - "द इमोजी मूवी" को रैज़ीज़ अवार्ड्स में 2017 की सबसे खराब फिल्म का नाम दिया गया।

2018 - ब्रायन ओर्टेगा यूएफसी 222 में एमएमए में फ्रेंकी एडगर को खत्म करने वाले पहले व्यक्ति बने, जिन्होंने परफॉर्मेंस ऑफ द नाइट की कमाई की।

2019 - केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने स्थापना दिवस की 50वीं सालगिरह पर विश्व की सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड निकाल कर नया गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाया। 

2019 - जॉर्जिया और अलबामा में कई बवंडर आए, जिनमें कम से कम 23 लोग मारे गए।

2020 - कोरोना वायरस : भारत सरकार ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों के लिए जारी किये गये सभी नियमित और ई-वी़जा तत्‍काल प्रभाव से रद्द किए।

2020 - हरियाणा - बाल विवाह के बाद शारीरिक संबंध दुष्कर्म होगा और सजा होगी । सरकार ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की धारा तीन में संशोधन किया।

2021 - मंत्रिमंडल ने नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग के बारे में भारत और फ्रांस के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।

2021 - कैबिनेट ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत और फिजी के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।

2021 - भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने “Waste to Wealth” मिशन के तहत “स्वच्छ भारत फैलोशिप”लांच की।

2021 - झारखंड सरकार ने पहली बार “परिणाम-आधारित बजट” प्रस्तुत किया।

2021 - एक्सिस बैंक ने व्हाट्सएप बैंकिंग शुरू की।

2021 - सफल लैंडिंग के बाद SpaceX Starship SN10 में विस्फोट हुआ।

2021 - म्यांमार में तख्तापलट विरोधी प्रदर्शनों में सुरक्षा बलों ने 38 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

2022 - रूसी सेना ने यूरोप के सबसे बड़े यूक्रेनी ज़ापोरीज़िया परमाणु संयंत्र पर कब्ज़ा कर लिया।

2022 - भारत द्वारा दी जा रही मानवीय सहायता के अन्‍तर्गत दूसरा समूह 2000 मीट्रिक टन गेहूं लेकर अफगानिस्तान के लिए रवाना हुआ।

2022 - भारत-पाकिस्तान स्थायी सिंधु आयोग की 117वीं बैठक (1 से 3 मार्च तक) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित की।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी क्वाड नेताओं के वर्चुअल शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।

2023 - इंडोनेशिया के एक तेल डिपो में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हुई व 12 से अधिक घायल हुए।

2023 - कंबोडिया की एक अदालत ने विपक्षी नेता केम सोखा को देशद्रोह के आरोप में 27 साल की सजा सुनाई गई।

2023 - ओडिशा के कोरापट में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।


*03 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉🏻*


1839 - टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्म हुआ।

1847 - टेलीफोन का आविष्‍कार करने वाले अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल का जन्‍म हुआ।

1880 - आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध अचंत लक्ष्मीपति का जन्म हुआ।

1902 -  भारत के प्रमुख क्रांतिकारि रामकृष्ण खत्री का जन्म हुआ।

1926 - हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार रवि का जन्म हुआ।

1931 - भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान का जन्म हुआ।

1951 - महाराष्ट्र के एक भारतीय चिकित्सक हिम्मतराव सलूबा बावस्कर महाड का जन्म हुआ।

1955 -  प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का जन्म हुआ।

1976 - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक राइफ़लमैन संजय कुमार का जन्म हुआ।

1997 - भारतीय पैरालम्पिक एथलीट योगेश कथुनिया का जन्म हुआ।


*03 मार्च को निधन हुए व्यक्ति-


1707 - भारत के मुग़ल बादशाह औरंगजेब का निधन हुआ।

1900 - कोटलेब डाइमलर नामक जर्मन वैज्ञानिक का 64 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1919 - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि हरि नारायण आपटे का निधन हुआ।

1948 -  स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का निधन हुआ।

1982 - उर्दू साहित्‍य के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्‍कार पाने वाले शायर फिराक गोरखपुरी का निधन हुआ।

1986 - भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक मोहिंदर सिंह रंधावा का निधन हुआ।

2002 -  प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालायोगी का निधन हुआ।

2009 - राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित व प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार यादवेन्द्र शर्मा 'चन्द्र का निधन हुआ।

2015 - बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राष्ट्रबंधु का निधन हुआ।

2020 - बांग्लादेश के प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु शुद्धानंद महात्रो का निधन हुआ।

2020 - अमेरिकी रियल एस्टेट कार्यकारी और निवेशक चार्ल्स जे. उरस्टेड का निधन हुआ।

2021 -  अमेरिकी बेसबॉल यूटिलिटी और मैनेजर जो अल्टोबेली (88) का निधन हुआ।

2021 - रूसी खेल प्रसारक यूरी रोज़ानोव (59) का निधन हुआ।

2022 - ऑस्ट्रेलियाई ट्रैक साइकिल चालक डीन वुड्स (55) का निधन हुआ।

2022 स्कॉटिश फुटबॉल मैनेजर फ्रैंक कॉनर का 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी अभिनेता और फोटोग्राफर टिम कंसीडीन का 81 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी सत्र और टूरिंग मल्टी- इंस्ट्रूमेंटलिस्ट डेविड लिंडले (78) का निधन हुआ।

2023 - एस्टोनियाई बास्केटबॉल सेंटर जाक लिप्सो (82) का निधन हुआ।

2023 - अंग्रेजी व्यवसायी  रॉबर्ट चेज़ (85) का निधन हुआ। 

2023 - टॉम सिज़ेमोर, अमेरिकी अभिनेता (61) का   निधन हुआ।

2023 - जापानी उपन्यासकार, 1994 साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता केन्ज़ाबुरो ओ का निधन हुआ।


*03 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 माता जानकी व्रत / जयन्ती ( मतान्तरे कल भी , फाल्गुन कृष्ण अष्टमी )।

🔅 श्रीरामभक्तिन शबरी जयंती ( फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )।

🔅 श्रीनाथ जी पाटोत्सव ( नाथद्वारा , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )।

🔅 भगवान सुपार्श्वनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )।

🔅 भगवान चन्द्रप्रभु जी ज्ञान - मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )।

🔅 शायर फिराक गोरखपुरी स्मृति दिवस ( ज्ञानपीठ पुरस्‍कार से सम्मानित )।

🔅  राइफलमैन श्री संजय कुमार जयन्ती ( परमवीर चक्र से सम्मानित)।

🔅 राष्ट्रीय रक्षा दिवस ( Indian National Defence Day )।

🔅 विश्व वन्य जीव दिवस ( World Wildlife Day )।

🔅 विश्व श्रवण दिवस ( World Hearing Day )।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बाल सुधार गृह में भी होगा स्काउट-गाइड दल का संचालन : मुख्य विकास अधिकारी

  देवरिया, 17 जुलाई। भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद देवरिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789