Good Daily News...


मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

अब तक का मुख्य समाचार

 



➡लखनऊ- UP लिफ्ट और एस्केलेटर विधेयक को मंजूरी, योगी कैबिनेट की बैठक में विधेयक को मंजूरी, लिफ्ट, एस्केलेटर के लिए ऊर्जा विभाग देगा अनुमति,हर साल इसकी सर्विसिंग कराना होगा अनिवार्य  , लिफ्ट,एस्केलेटर से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक।


➡अयोध्या- आज रामलला के दर्शन करेंगे अरुणाचल प्रदेश के मंत्री, मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके मंत्री करेंगें दर्शन,आज सुबह 9:00 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेगे  ,70 लोगों की टीम पहुंच रही है अयोध्या ,एयरपोर्ट पर भाजपा नेता करेंगे  स्वागत,  9:30 बजे पर कैबिनेट पहुंचेगी रामलला के दरबार में, 12:30 बजे वापस अरुणाचल लौटेगी कैबिनेट।


➡मेरठ - छिलौरा में युवती का अधजला शव मिलने का मामला, प्रेम प्रसंग में उलझी टीशा की मामा ने की ऑनर किलिंग, मां से झगड़े के बाद मामा उसे ननिहाल ले कर आया था, गला दबाकर की गई निर्मम हत्या, शव बिटौरे में जलाया, लाश को 500 मीटर तक कंधे पर ढोकर लाया गया, टीशा पर गैर सम्प्रदाय के युवक से प्रेम प्रसंग का आरोप, भावनपुर के छिलौरा गांव के पास जले बिटौरे में मिला था शव।


➡प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, माघ मेले में खतरनाक झूले लगाए जाने का मामला, हाईकोर्ट के निर्देश पर माघ मेला अधिकारी कोर्ट में हुए पेश,कहा खतरनाक झूलों को लेकर बरती जाएगी सावधानी , लोगों को झूलों के खतरे के प्रति किया जाएगा जागरूक, मेला क्षेत्र में जागरूकता से जुड़े पोस्टर भी लगाए जाएंगे, 20 फरवरी को अनुपालन रिपोर्ट HC में पेश करने का निर्देश।


➡अलीगढ़- तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा,गंभीर घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत ,परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप  ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , अलीगढ़ के गोंडा थाना इलाके की घटना।


➡देहरादून- 11 बजे से शुरू होगी विभानसभा की कार्यवाही, समान नागरिक संहिता बिल पेश किया जाएगा,उत्तराखंड विधानसभा के लिए आज का दिन अहम ,20 माह में तैयार हुआ समान नागरिक संहिता बिल ,विभिन्न धर्मों, राजनीतिक दल के  लोगों से की गई बात,सूत्रों के अनुसार प्रमुख प्रावधान लागू किए जा सकते हैं ,सभी धर्म की बेटियों को उत्तराधिकार में बराबरी मिलेगी सभी धर्म की बेटियों की शादी की उम्र एक समान होगी, सभी के लिए विवाह रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, ,पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी नहीं हो सकेगी उत्तराधिकार में लड़के-लड़कियों को बराबरी का हक मिलेगा,अनुसूचित जनजाति को यूसीसी से बाहर रखा गया- सूत्र ,लिव इन रिलेशनशिप वालों को वैधानिक घोषणा करनी होगी , लड़कियों की शादी की उम्र 18, लड़कों की 21 साल होगी- सूत्र।


➡जालौन- शराब के नशे में धुत होकर 2 पक्षों में हुआ विवाद,एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से किया हमला ,1 व्यक्ति की हुई मौत, 1 गंभीर रूप से हुआ घायल ,पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार  ,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए भेजा , आटा थाना क्षेत्र के परासन मजरा गांव का मामला।


➡ऋषिकेश- शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम की तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी,सांस में तकलीफ और निमोनिया के लक्षण मिले हैं , शारदा पीठाधीश्वर के शंकराचार्य की तबीयत बिगड़ी।


➡देहरादून- नकल विरोधी कानून को देश में लागू करने की तैयारी, नकल विरोधी कानून को देश में लागू करेगी केंद्र सरकार, नकल विरोधी कानून बनाने वाला पहला राज्य उत्तराखंड, केंद्र सरकार ने नकल विरोधी कानून लोकसभा में पेश किया, उत्तरकाशी जिले में दर्ज हुआ था पहला मुकदमा।


➡दिल्ली- पेटीएम का पेमेंट्स बैंक रेगुलेटरी मामलों में फंसा, बड़ी तादाद में KYC उल्लंघन के मामले सामने आए,इसी वजह से पेटीएम पर मनी लॉन्ड्रिंग का शक है, पेमेंट्स बैंक के ज़्यादातर ऑपरेशनों पर लगी रोक, RBI ने पेटीएम बैंक के पेमेंट्स बैंक पर रोक लगा दी , 1 मार्च से नए डिपोजिट लेने, फंड ट्रांसफर पर रोक,RBI ने ऑडिट फर्म नियुक्त करने का भी निर्देश दिया ,सूत्रों के मुताबिक लाखों अकाउंट के केवाईसी नहीं हुए थे , कई लाख अकाउंट का पैन वेलिडेशन फेल हो गया था, कई मामलों में तो हजारों अकाउंट का एक ही पैन नंबर ।


➡दिल्ली- AAP ने ED की छापेमारी का दावा किया, बड़े नेताओं के घर ED की छापेमारी – AAP,आप राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के यहां छापा ,हमारे कई बड़े नेताओं के घर ED का छापा- AAP , थोड़ी देर में मंत्री आतिशी करेंगी ED पर खुलासा।


➡देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, समान नागरिक संहिता विधेयक आज पेश करेंगे- CM, नागरिकों को समान अधिकार देने का उद्देश्य- सीएम,यह राज्य के सभी लोगों के लिए गर्व का क्षण- सीएम , ‘UCC लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाले पहले राज्य’ ।


➡मुंबई- उद्योगपति गौतम अडानी ने एक्स पर पोस्ट किया,ऑस्ट्रेलिया के पूर्व PM मैल्कम टर्नबुल का स्वागत- अडानी ,लुसी टर्नबुल का स्वागत करना सौभाग्य की बात- अडानी ,उन्होंने खावड़ा जाने के लिए समय निकाला - गौतम अडानी ,जहां 30  गीगावॉट हाइब्रिड रिन्यूएबल पार्क बन रहा- अडानी,‘750 वर्ग KM में फैला दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल पार्क’  , ‘टर्नबुल से प्रत्येक जुड़ाव समृद्ध, विचारोत्तेजक और शैक्षिक है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789