Good Daily News...


सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

अब तक का मुख्य समाचार

 



➡लखनऊ-यूपी में राज्यसभा के चुनाव का गणित उलझा, समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला, सपा के पास प्रथम वरीयता के 34 विधायकों के वोट हैं, बीजेपी के पास प्रथम वरीयता के 29 विधायकों के वोट, क्रॉस वोटिंग के बिना बीजेपी प्रत्याशी की जीत आसान नहीं, समाजवादी खेमे में सेंध लगने के आसार, ऐसी चर्चा है कि सपा के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते है, बीजेपी और गठबंधन के बीच यूपी में बेहद दिलचस्प चुनाव, यूपी में कल राज्यसभा के लिए विधायक वोट करेंगे, 396 विधायकों के वोट के आधार पर 10 प्रत्याशी चुने जाएंगे, बीजेपी के 8 और सपा के 3 प्रत्याशी मुकाबले में।


➡कानपुर-कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिफेंस कॉरिडोर यूनिट का किया उद्घाटन, उत्तर प्रदेश में पहली डिफेंस कॉरिडोर यूनिट, ये यूपी के लिए अत्यंत आनंदित क्षण है-सीएम, अडानी ग्रुप को हृदय से बधाई- सीएम योगी, गौतम अडानी के बेटे जीत,करण अडानी मौजूद, IIT कानपुर को नामित किया गया- सीएम योगी, प्रदेश में पहले कोई निवेश नहीं करता था-सीएम, रक्षा मंत्रालय ने बड़ा सहयोग किया- सीएम, भारत सुरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा- सीएम, पहले जगह-जगह तमंचे लहराए जाते थे-सीएम, यूपी में 10 नए एयरपोर्ट एकसाथ चालू करेंगे-CM, पहले यूपी में जगह-जगह दंगे होते थे- सीएम , यूपी में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ेगी- सीएम।


➡लखनऊ - लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को सफलता, 13 यात्रियों के पास से सिगरेट और सोना बरामद , शारजाह और आबूधाबी से लखनऊ पहुंचे थे 13 यात्री,इंडियन मेड सिगरेट की कीमत 13 लाख बताई जा रही  , शरीर में छुपा कर लाए गए सोने की कीमत 27 लाख ।


➡लखनऊ- विभूतिखंड पुलिस पर वकीलों से मारपीट का आरोप, नाराज वकीलों ने कोर्ट परिसर में किया प्रदर्शन,सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन ,कैदियों को लाने वाली वैन को रोककर जताया विरोध ,आरोपी पुलिसकर्मियों पर  FIR, सस्पेंड करने की मांग, FIR न होने पर कल पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी।


➡लखनऊ- मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए धनराशि स्वीकृत, 55064 लाभार्थियों के लिए 55 करोड़ की धनदाशि स्वीकृत, PFMS माध्यम से लाभार्थियों के खाते में अन्तरित की जाएगी ।


➡लखनऊ-स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 MoU साइन किए गए, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में हुए MoU, स्वास्थ्य विभाग में इस्तेमाल होगी AI तकनीक-ब्रजेश, गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड होगा-ब्रजेश, IIT कानपुर,SBI और फिक्की के साथ MoU साइन हुए, टेली मेडिकल सेवाओं में सुधार किया जाएगा- ब्रजेश।


➡लखनऊ-कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, जेल से कैदियों को लाई गाड़ियों को भी रुकवाया, विभूतिखंड पुलिस पर वकीलों से मारपीट का आरोप, आरोपी पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने की मांग , पुलिस बल समेत अफसर मौके पर समझाने में जुटे।


➡लखनऊ-सपा कार्यालयों में विधायकों की डिनर पार्टी, प्रो.रामगोपाल यादव समेत तमाम विधायक पहुंचे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी डिनर पार्टी, विधायकों के साथ बैठक के बाद करेंगे डिनर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे डिनर।


➡लखनऊ -राज्यसभा चुनाव से पहले सपा विधायकों की बैठक, सपा कार्यालय में विधायकों का पहुंचना हुआ शुरू, सपा अखिलेश यादव,रामगोपाल यादव भी मौजूद, शिवपाल यादव समेत तमाम विधायक भी मौजूद।


➡कानपुर-अडानी ग्रुप के डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचे, गौतम अडानी के बेटे जीत,करण अडानी मौजूद।


➡लखनऊ-सुधानवा कुंड में व्यक्ति की डूबकर मौत, नशे में सुधानवा कुंड में कर रहा था तैराकी, मुंडन संस्कार में आए डाला चालक की मौत, गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया, चिनहट के देसी खेड़ा डूडा कॉलोनी का था मृतक, मां चंद्रिका देवी मंदिर के सुधानवा कुंड में हादसा।


➡कानपुर-अडानी डिफेंस के CEO आशीष राजवंशी का बयान, सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड डिफेंस कॉम्प्लेक्स बन रहा-राजवंशी, ये 500 एकड़ में फैला है, 4000 कर्मचारी हैं-राजवंशी , पहले साल स्मॉल म्यूनिशंस बनाए जाएंगे- राजवंशी , दूसरे फेस में हेवी म्यूनिशन का निर्माण होगा-राजवंशी, इसी कॉम्प्लेक्स में शॉर्ट रेंज मिसाइल भी बनेंगे-राजवंशी।


➡कानपुर- डिफेंस कॉरिडोर फैक्ट्री का हुआ उद्घाटन, अडानी ग्रुप की डिफेंस कॉरिडोर फैक्ट्री की शुरुआत,आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाना- अदानी ग्रुप ,डिफेंस कॉरिडोर 500 एकड़ में फैला हुआ है ,फैक्ट्री में गोला बारूद का पूरा स्पेक्ट्रम निर्मित  होगा,4000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा ,3000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश की योजना ,18 महीने से भी कम समय में उत्पादन शुरू हुआ ,भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि  ,गोला-बारूद और मिसाइलों के निर्माण में  मेगा सुविधाएं,रक्षा निर्माता एयरोस्पेस का उद्घाटन किया गया , बाहरी खतरों पर भारत की रणनीतिक दृढ़ता का प्रमाण।


➡आगरा - जामा मस्जिद मामले में हुई सुनवाई, न्यायालय में सुनवाई के बाद आदेश किया गया जारी,जामा मस्जिद मामले में कोर्ट ने एएसआई को बनाया पार्टी ,मुस्लिम पक्ष की ओर से पक्षकार बनने की एप्लीकेशन खारिज ,JSCC कोर्ट से  एप्लीकेशन खारिज किया गया, अब 15 मार्च को होगी अगली सुनवाई,एएसआई को पार्टी बनाने के बाद होगी अगली सुनवाई ,थर्ड पार्टी बनने को लगाई गई थी एप्लीकेशन ,पार्टी बनाने की एप्लीकेशन को किया गया खारिज ,हिंदू पक्ष के वकील  विनोद शुक्ला ने लगाई थी एप्लीकेशन, एप्लीकेशन को स्वीकार करते हुए सुनाया गया फैसला।


➡बहराइच -मकान का दरवाजा तोड़कर चोरी का आरोप, 25 हजार नगदी समेत सोने-चांदी के गहने चोरी  , शिकायतकर्ता ने थाने में 2 लोगों को नामजद दी तहरीर, पुलिस दोनों आरोपी युवकों से कर रही पूछताछ, कोतवाली नानपारा क्षेत्र के चंदेला कला गांव का मामला।


➡कुशीनगर-गन्ने की पत्ती जलाते समय लगी भीषण आग, लगभग 20 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख, धूं-धूं कर जली गन्ने की तैयार फसल , गन्ने की फसल जलने से किसानों को भारी नुकसान , फायर बिग्रेड की मदद से बुझाई गई आग , कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, रामकोला थाने के रोवांरी बंधवा चवर की घटना।


➡अम्बेडकरनगर-अकबरपुर रेलवे स्टेशन का योजना के तहत होगा पुनर्विकास, 16 करोड़ रूपये की लागत से हाईटेक होगा अकबरपुर स्टेशन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन, बीजेपी MLC डॉ हरिओम पाण्डेय ने शिलापट का काटा फीता।


➡वाराणसी -व्यास जी के तहखाने में पूजापाठ पर रोक का मामला, मामले में हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज की, हाईकोर्ट के फैसले के बाद हिंदू पक्ष में खुशी की लहर, फैसले के बाद एक भक्त ने इलेक्ट्रॉनिक घंटा किया भेंट, संजय चौरसिया ने रिसीवर डीएम को सौंपा इलेक्ट्रॉनिक घंटा, तहखाने में लगातार झांकी दर्शन कर रहे हैं श्रद्धालु।


➡गोंडा -फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, घर के भीतर कमरे के हुक से लटका मिला शव, सूचना पर पहुंची डायल 112 व नगर पुलिस, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, शव को नीचे उतारकर भेजा गया पोस्टमार्टम, हत्या व आत्महत्या के कारणों की कर रही जांच, कोतवाली नगर के बरियारपुरवा की घटना।


➡प्रयागराज-आरओ, एआरओ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला, भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन जारी, परीक्षा रद्द कर नई तारीखों के एलान की मांग, 6 माह के अंदर परीक्षा पारदर्शी ढंग से कराने की मांग, अभ्यर्थी बड़ी संख्या में धरना स्थल पर डटे हुए हैं, दो दर्जन से अधिक छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया।


➡अमेठी- जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन, 7 विकास खंड के 328 वर-वधू एकदूजे के हुए, राजेश अग्रहरि ने कार्यक्रम की शुरुआत की, जिला पंचायत अध्यक्ष हैं राजेश अग्रहरि, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, राजेश अग्रहरि ने विवाह प्रमाण पत्र, उपहार वितरित किया।


➡संभल- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह पहुंचे संभल, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के बैठक करने पहुंचे ,भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे बैठक ,लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कर रहे बैठक , गुन्नौर के निजी रिसोर्ट में बैठक का आयोजन।


➡मऊ -554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का हुआ उद्घाटन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया उद्घाटन, मऊ रेलवे स्टेशन पर 52.65 करोड़ का हुआ पुनर्विकास, मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री एके शर्मा रहे , मऊ रेलवे स्टेशन पर हुआ कार्यक्रम।


➡उन्नाव-ADG  लखनऊ ज़ोन अमरेंद्र कुमार सेंगर पहुंचे उन्नाव, SP सिद्धार्थ शंकर मीणा ने ADG का किया स्वागत, ADG जोन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, आगामी चुनाव और त्योहार को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक, पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस के निरीक्षण भवन में करेंगे बैठक।


➡मऊ -554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का हुआ उद्घाटन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल किया उद्घाटन, मऊ रेलवे स्टेशन पर 52.65 करोड़ का हुआ पुनर्विकास, मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री एके शर्मा रहे , मऊ रेलवे स्टेशन पर हुआ कार्यक्रम।


➡सिद्धार्थनगर-एक सप्ताह से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, युवक की हत्या की जताई जा रही आशंका, परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दी थी सूचना, घर के बगल पानी भरे गड्ढे में मिला शव , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बांसी कोतवाली के जीवा गांव की घटना।


➡बहराइच - खुले में घूम रहे आवारा सांड बन रहे जानलेवा,सांड के हमले में घायल बुजुर्ग महिला की मौत ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , थाना हरदी क्षेत्र के माधवपुरा गांव की थी महिला।


➡आगरा -सरकारी लाभ लेने को तहसील के चक्कर काट रही महिला, 3 माह पूर्व सडक हादसे में हुई थी बेटे की मौत, तहसील में रो-रो कर सुना रही पीड़ा, पिनाहट के सुतारी गांव की रहने वाली है महिला।


➡सहारनपुर-भारत समाचार की ख़बर का असर, गांव दतौली मुगल में RRC  सेंटर चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट , घटिया सामग्री का किया जा रहा था इस्तेमाल , DPRO  ने निर्माण कार्य रुकवाया, सेंटर का किया निरीक्षण, RRC सेंटर के निर्माण सामग्री में मिलीं खामियां- DPRO, जांच टीम लगाई जा रही सामग्री की करेंगी जांच- DPRO, मुजफ्फराबाद के गांव दतौली मुगल का मामला।


➡बरेली-टक्कर होने के बाद ई-रिक्शा चालकों में मारपीट, घटना के बाद रोड पर लगा लंबा जाम , मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, कोतवाली थाना क्षेत्र के नावेल्टी चौराहे की घटना।


➡दिल्ली-दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय का बयान-सदन में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी थी-शैली, बीजेपी के पार्षदों की गुंडागर्दी जारी रही- शैली, बीजेरी पार्षदों ने सदन को नहीं चलने दिया-शैली।


➡मुंबई-मशहूर गायक पंकज उधास का निधन, गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे, लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे , 72 साल की उम्र में पंकज उधास का निधन, 2006 में पंकज उधास को मिला था पद्मश्री, 17 मई 1951 में गुजरात के जैतपुर में हुआ था जन्म।


➡एटा - सड़क हादसे में पति-पत्नी की हुई दर्दनाक मौत,ट्रक की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत ,मृतक दंपति बाइक से लौट रहे थे अपने गांव ,पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम हाउस , कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पर हुआ हादसा।


➡जालौन- संदिग्ध परिस्थियों ने युवक ने फांसी लगाकर दी जान,कमरे में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव ,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा , कालपी कोतवाली के कागजीपुरा मोहल्ले का मामला।


➡बहराइच - घाघरा नदी पर बने संजय सेतु ब्रिज में आई दरार, पुल में दरार पड़ने की वजह से आवागमन प्रभावित, पुल के दोनों तरफ वाहनों की लगी लम्बी-लम्बी कतारें।


➡वायनाड-सीपीआई ने वायनाड से उतारा लोकसभा प्रत्याशी, डी राजा को पत्नी एनी राजा को उम्मीदवार बनाया, राहुल गांधी के खिलाफ एनी राजा CPI प्रत्याशी बनीं।


➡देहरादून- मानव वन्यजीव संघर्ष पर सीएम धामी की सख्ती, CM पुष्कर धामी ने विभागीय अफसरों को तलब किया,देहरादून में हुई घटना की सीएम धामी ने रिपोर्ट ली ,वन अधिकारियों को सीएम धामी ने लगाई फटकार ,10 साल के मासूम को  गुलदार ने बनाया था निवाला,चीफ वाइल्ड लाइफ समीर सिन्हा को कार्रवाई के निर्देश ,वन अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक के आदेश  , प्रमुख वन संरक्षक को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश।


➡देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया, पंकज उधास जी का निधन अपूरणीय क्षति- सीएम,संगीत प्रेमियों,संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है-CM ,आप सदैव हम सभी की स्मृतियों में जीवंत रहेंगे-CM ,ईश्वर पुण्यात्मा को  श्रीचरणों में स्थान दें- सीएम धामी,काकुल परिजनों,प्रशंसकों को दुःख सहने की शक्ति दें-CM 


➡दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया,पंकज उधास जी का निधन बड़ी क्षति- शाह ,अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया-शाह ,उनकी ग़ज़लों ने हर उम्र के लोगों के दिलों को छुआ-शाह ,उनका चले जाने से संगीत की  दुनिया में बड़ी रिक्तता-शाह, 'शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना'।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789