देवरिया।
रूद्रपुर में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के उत्तर प्रदेश के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही के दिशा निर्देश में रेडक्रास सोसायटी ने शनिवार को रूद्रपुर क़स्बे के विभिन्न वार्डो के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों में कंबल व हाईजीन किट वितरित किए । इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के अजीवन सदस्य राणाप्रताप सिंह ने कहा कि बहुत से ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जो सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े या कंबल खरीदने में असहाय होते हैं । ऐसे लोगों की मदद करने में रेडक्रॉस सोसायटी की अग्रणी भूमिका रहती है । इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के अजीवन सदस्य रामप्रवेश भारती, सज्जाद अली, एड0 नागेंद्र राव, पत्रकार मोईन खान, पत्रकार सचिन सिंह आदि उपस्थित रहे ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें