*खाटू जी श्याम जा रहे भक्तो ने मचाया उत्पात..
*खाटू श्याम जाने की ये कैसी जिद? गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं ने रोकी ट्रेन.. पथराव, कई घायल
हरियाणा।
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर बीती रात हंगामा हो गया।
नए साल पर खाटूश्याम में बाबा श्याम के दर्शनों को जाने के लिए हजारों श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन में दरवाजे न खुलने पर लोग भड़क गए ओर रेलवे पटरी पर बैठ कर ट्रैक जाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव भी किया, जिससे ट्रेन के शीशे टूटे और कई लोग घायल भी हुए हैं। रेलवे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को हटाया। बाद में ट्रैन मौके से रवाना हो गई। वहीं ट्रेन पर पथराव करने से कई लोगों को चोटें आने की सूचना भी है।
20473 चेतक एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से ही भर कर आई थी। ट्रेन में ज्यादा भीड़े होने के चलते ट्रेन के अंदर बैठे लोगों ने डिब्बों के दरवाजे नहीं खोले। इस बात से ट्रेन का इंतजार कर रहे श्रद्धालु भड़क गए। इन श्रद्धालुओं ने ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने करीब एक घंटे तक ट्रेन को रोके रखा। वो ट्रेन के सामने खाटू श्याम जाना है के नारे लगाते रहे।
*@RailMinIndia @RailwaySeva*







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें