Good Daily News...


मंगलवार, 30 जनवरी 2024

अयोध्या धाम दर्शन हेतु जरूरी जानकारी


   


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही सब लोगो के मन मे तीव्र उत्कंठा है कि हम भी रामलला के दर्शनों हेतु जल्दी से जल्दी जाए, लेकिन ज्यादा भीड़ की चिंता के चलते जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे है, तो आप जान लीजिए कि निश्चिन्त होकर जाइये, भीड़ तो अयोध्या नगरी में अब आने वाले लंबे समय तक रहेगी लेकिन भीड़ के चलते वहां आपको रामजी के दर्शनों में कोई दिक्कत नही आएगी।

अयोध्या जी मे प्रतिदिन करीब 3 से 4 लाख लोग रामलला के दर्शन कर रहे है, प्रशासन की व्यबस्थाये इतनी बेहतरीन और सुव्यवस्तिथ है कि आपको दर्शनों में कोई दिक्कत नही आएगी।बस कुछ बातों का ध्यान रखना है :-

1. अयोध्या जी मे बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित है, अगर आप अपनी गाड़ी से अयोध्या जा रहे है तो आपको अपनी गाड़ी अयोध्या के बाहर ही मैन हाईवे से उतरते ही बनी पार्किंग में खड़ी करनी पड़ेगी वहां से मंदिर करीब 3 किलोमीटर दूर है। 

2. पार्किंग के बाहर से आपको ई रिक्शा मिल जाएगी जो आपको मन्दिर से करीब आधा किलोमीटर पहले उतार देगी, सुरक्षा के चलते रास्तों पर आवाजाही बदलती रहती है तो हो सकता हैंकि आपको थोड़ा पैदल चलना पड़े, इसलिए कम से कम 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहे।

3. अयोध्या जी मे बड़ी संख्या में बजट होटल व धर्मशालाएं है इसलिए सामान्य व्यवस्था में रुकने में कोई दिक्कत नही है। 

4. मंदिर में दर्शन के लिए जाए तो कोसीश करे कि जेब मे सिर्फ पैसे रखकर ले जाये। क्योकि मन्दिर में मोबाइल, घड़ी, पेन, चाभी आदि ले जाना मना है। मन्दिर में सुरक्षा जांच से पूर्व लाकर रूम बने है जहां आप अपना सामान जमा करा के आगे जाते है। 

5. अगर आप लाकर रूम में सामान रखते है तो वहां भीड़ के चलते आपको करीब एक से डेढ़ घण्टे का समय लग सकता है वरना आप मात्र 20 से 30 मिनेट में दर्शन करके बाहर आ सकते है।

6. सुरक्षा जांच के बाद जब आप मन्दिर में प्रवेश करते है तो मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते ही आपको रामलला दूर से ही दिखाई पड़ने लगते है, आप पहले हॉल से चलकर जाते हुए पांचवे हाल में रामलला के दर्शन करते है। भीड़ के चलते आपको वहां खड़े नही होने दिय्या जाएगा लाइन चलती रहेगी और आप दर्शन करते रहेंगे इसलिये पहले हॉल से ही अपने ध्यान को रामलला पर केंद्रित कर लीजिए ताकि आपको बाद में ये मलाल न हो दर्शन ठीक से नही हुए।

7. मंदिर परिसर से बाहर आते समय आपको मंदिर प्रसासन की तरफ से निशुल्क प्रसाद दिया जाता है, निकास द्वार से बाहर आते समय इस बात का ध्यान रखे और अपना प्रसाद जरूर लें ले।

8. अयोध्या जी मे इस समय ठंड बहुत है, अपने कपड़ो की पैकिंग करते समय ध्यान रखे।

और अंत मे ध्यान रखे कि मंदिर प्रशासन और पुलिस का व्यबहार व व्यबस्था बहुत ही शानदार है तो उसके जवाब में हमारा आचरण भी सौम्य और सहयोगपूर्ण हो, 

अयोध्या इस समय उत्सव नगरी बनी हुई है, उसी माहौल में उसी भांव के साथ रहे और बनाई गई व्यबस्थाओ के हिसाब से ही आचरण करे।

तो बना लीजिए प्रोग्राम रामलला के दर्शनों का।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

           ॐ श्रीगणेशाय नम:           🙏शुभप्रभातम् जी🙏      *आज दिनांक 👉*      * 05 फरवरी 2026*                  *बृहस्पतिवार*  *नई  दिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789