Good Daily News...


सोमवार, 1 जनवरी 2024

6 साल की बच्ची से रेप नहीं कर पाया वहशी चौकीदार तो बच्ची को पानी मे डुबोकर नुकीले पत्थर मार जान ली..





यूपी आगरा।

  वहशी चौकीदार राजवीर 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था, लेकिन जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। वहशी दरिंदे ने पहले उसे पानी में डूबो कर मार डाला। मगर इससे भी जब उसे संतुष्टि नहीं मिली तो उसके सिर पर नुकीले पत्थर से वार किए। इसके बाद उसे कूड़े के ढेर में फेंक कर भाग गया।एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक गांव में छह साल की बच्ची अपने घर के पास से गायब हो गई। जब उसका ट्यूशन का समय हो गया तो वह नहीं मिली। तो उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। कुछ देर बाद घर से 100 मीटर की दूरी पर एक कूड़े के ढेर से उसकी लाश मिली। परिजनों ने बच्ची का शव देखा तो चीख पुकार मच गई।


आरोपी राजवीर (45) ने पुलिस को बताया कि उसने बदनीयती से बच्ची को पकड़ा था। जब लडक़ी ने शोर मचाकर लोगों के नाम पुकारे तो उसने उसे पानी में डूबो दिया। इसके बाद नुकीले पत्थर से उसके सिर पर वार किए। राजवीर एत्मादपुर के नगला कसिया का रहने वाला था। राजवीर ने बच्ची की हत्या करके उसे खाली प्लाट में फेंक दिया। गांव की रहने वाली महिला जब अपने घर का कूड़ा फेंकने गई। तो उसने बच्ची का शव देखकर शोर मचाया।


स्निफर डॉग ने पकड़ा हत्यारा...


आरोपी राजवीर एत्मादपुर के नगला केसिया का रहने वाला है। वह दो साल से गांव में पशुओं रखवाली का काम करता है। पुलिस जब गांव में पहुंची तो चौकीदार राजवीर गायब था। डीसीपी सिटी ने उसे बुलवाया था। राजवीर जिस कमरे में रहता था। घटना के बाद उसमें पुताई की थी। राजवीर के आते ही डॉग स्निफर ने उसके पकड़ लिया। उसके खाली प्लाट तक ले गया। इसके बाद उसके कमरे में ले गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789