Good Daily News...


गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - चुनाव को लेकर बीएसपी संगठन को कर रही मजबूत,मायावती से सीधा संवाद कर सकेंगे बीएसपी कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी के बारे में भी दे सकेंगे जानकारी, आकाश आनंद नया सोशल मीडिया सेल तैयार कर रहे, बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को कर रहे मजबूत।


➡लखनऊ- बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश ने किया टॉप ,28284 मेगावाट आपूर्ति कर बनाया रिकॉर्ड,28704 मेगावाट के सापेक्ष 28284 मेगावाट आपूर्ति,यूपी ने बिजली आपूर्ति में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा,ओबरा की नई यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हुआ,अगले माह जवाहरपुर यूनिट से बिजली आपूर्ति होगी,30 हजार मेगावाट से अधिक बिजली आपूर्ति का लक्ष्य, ओबरा और जवाहरपुर में एक-एक यूनिट निर्माणाधीन,24 जुलाई को अधिकतम 28284 मेगावाट की आपूर्ति।


➡लखनऊ- विकास कार्यों के शिलापट्ट पर नहीं लिखे जाएंगे अफसरों के नाम,CM के साथ क्षेत्रीय विधायक का नाम अनिवार्य रूप से होगा अंकित, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम शिलापट्ट पर लिखा होगा,प्रमुख सचिव नगर विकास ने जिलों के अफसरों को भेजा निर्देश, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी के नाम नहीं होंगे अंकित।


➡लखनऊ- पीड़ित के ऊपर केस लिखने पर बवाल,पारा कोतवाली का चल रहा देर रात घिराओ, भाजपा नेता कार्यकर्ताओ के साथ थाने पर मौजूद ,आरोपी पर केस लिखने के बजाय पीड़ित पर केस लिखा।


➡अयोध्या- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज  ,11.30 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे सीएम योगी ,11.35 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे सीएम ,11.50 बजे राम जन्मभूमि में दर्शन पूजन करेंगे सीएम,दोपहर की आरती में शामिल होंगे सीएम योगी ,12 बजे स्थलीय परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे,दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे सीएम,1 बजे आयुक्त सभागार में करेंगे समीक्षा बैठक,प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे,3,5 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ रवाना होंगे सीएम,30 दिसंबर को प्रस्तावित है अयोध्या में प्रधानमंत्री का दौरा,पीएम के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर, अयोध्या में कैंप किए हैं कई मंत्री और अधिकारी।


➡अयोध्या- केशव मौर्य का स्वच्छता अभियान जारी ,रामनगरी की सड़कों पर लगा रहे हैं झाड़ू,डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने लगाई झाड़ू ,डिप्टी सीएम ने झाड़ू लगाकर नालियां साफ की ,अयोध्या के साधु संत भी कार्यक्रम में हुए शामिल,सफाई अभियान में बीजेपी कार्यकर्ता हुए शामिल, पिछले कई दिनों से अयोध्या दौरे पर हैं केशव मौर्य,पीएम के अयोध्या दौरे को लेकर तैयारियों में जुटे।


➡अयोध्या- आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया एलान,. अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में नहीं मिलेगी शराब, शराब बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा, 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र से सभी दुकानें हटाई जाएंगी,चंपत राय से मिलकर नितिन अग्रवाल ने की घोषणा।


➡रायबरेली- तेज़ कार ने बाइक सवार वृद्ध को कुचला,वृद्ध के सिर व पैर में आई गंभीर चोट, परिजनों ने घायल को पहुंचाया सीएचसी ,गंभीर हालात पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर ,ऊंचाहार थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग का मामला।


➡रायबरेली-सड़क सुरक्षा पखवाड़े पर चलाया गया अभियान, नशा कर ड्राइविंग करने वालों पर की गई कार्रवाई,एआरटीओ परिवर्तन मनोज सिंह ने चलाया अभियान,दो पहिया, चार पहिया,भारी वाहनों के चालकों की जांच की, जांच के दौरान नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, हादसों को कम करने के लिए ARTO परिवर्तन सख्त।


➡रामपुर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल,एक बदमाश फरार, वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़,कुशीनगर जनपद का रहने वाला है बदमाश,घायल बदमाश को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, सिविल लाइन थाना इलाके में हुई मुठभेड़।


➡झांसी- कोहरे की वजह से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस,फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया, शव को टैक्सी में रखकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया , बड़ागांव थाना क्षेत्र के उड़ेना गांव की घटना ।


➡अम्बेडकरनगर- शहर से लेकर गांव तक भीषण कोहरे की दस्तक, कोहरे के चलते बढ़ी गलन और ठंढ से ठिठुरे लोग,लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है कोहरे का असर,आज पूरे दिन भयंकर कोहरे से नहीं मिलेगी निजात, सड़कों पर लाइट जलाकर चल रहे हैं वाहन,स्कूली छात्रों पर कोहरे का सबसे ज्यादा असर।


➡मेरठ- लेखपाल के बेटे ने किया नर्सिंग छात्रा का अपहरण,अलीगढ़ की छात्रा सुभारती विवि में नर्सिंग छात्रा थी, 3 दिन पहले आरोपी ने परिवार की साजिश से किया किडनैप,कंकरखेड़ा निवासी लेखपाल अशोक कुमार का बेटा आरोपी,परिवार ने लेखपाल समेत 6 के खिलाफ दर्ज कराया केस।


➡सहारनपुर- पति ने पत्नी की गला रेतकर की निर्मम हत्या,पति ने पत्नी का गला काटकर मौत के घाट उतारा, व्यक्ति ने भी खुद फांसी लगाकर की आत्महत्या , पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,नागल थाना क्षेत्र के नागल कस्बे की घटना।


➡दिल्ली- दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट हुईं,ठंड और कोहरे के चलते 22 ट्रेनें लेट हुईं,पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 6 घंटे लेट, हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे लेट, रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की, ट्रेनों की स्थिति चेक करके घर से निकलें – रेलवे, लगभग 134 विमानों की उड़ान पर भी असर पड़ा,अंतरराष्ट्रीय और डोमेस्टिक फ्लाइट समय से लेट।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789