Good Daily News...


शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- लखनऊ जिला पंचायत का कार्यालय चला रहे 2 बाबू,बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग करने वालों पर मेहरबानी, बाबू शिवम, विचित्र पर लाखों रुपए की वसूली का आरोप, युग इंडिया प्लॉटिंग संचालक से लाखों की वसूली का आरोप, युग इंडिया पर कार्रवाई करने गई टीम खानापूर्ति कर लौटी,अपर मुख्य अधिकारी के ध्वस्तीकरण के आदेश को दरकिनार किया।


➡मेरठ - पति अरुण की हत्या पत्नी अर्चना ने करवाई थी,बॉयफ्रेंड सौरभ ठाकुर ने 2 शूटर हायर कर हत्या कराई,रास्ते में लूटपाट के बहाने रोककर अरुण को मार डाला,पुलिस पहुंची तो पत्नी ने लूट की फर्जी कहानी बनाई,पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड अरेस्ट, शूटरों की तलाश जारी।


➡बरेली- बरेली में हाईवे पर ट्रक चालकों ने लगाया जाम,पुलिस ने 24 ट्रक चालकों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, हिट एंड रन कानून का विरोध करने पर लगाया था जाम , पुलिस ने सख्ती दिखाई, 2 ट्रक लिए कब्जे में,हाईवे पर डेढ किलोमीटर तक लगा था लम्बा जाम , एसएसपी के निर्देश पर ट्रक ड्राइवरों पर दर्ज हुई FIR,भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिलवा पुल का था मामला ।


➡पीलीभीत- दिनदहाड़े खुलेआम बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन का खेल ,पुलिस की मेहरबानी खनन में दौड़ रही दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली, उपजाऊ भूमि को माफियाओं ने खनन कर बना दिया बंजर,मिट्टी खनन के बाद भूमि हुई गहरे तालाब में तब्दील,खनन कर मुनाफा कमा रहे माफिया राजस्व को लगा रहे चूना, बिलसडा थाना इलाके के भितेरा समेत कई गांव में खनन।


➡मिर्जापुर - सरकारी योजनाओं के पंजीकरण काउंटर पर मिले, पंजीकरण काउंटर पर फेंके मिले आवेदन, कार्यक्रम खत्म होने के बाद सरकारी कर्मचारी भागे, भारत विकास यात्रा के दौरान मिली लापरवाही,बिना आवेदन लिए ही चले गए कर्मचारी,हंगामे का वीडियो वायरल होने पर 3 को नोटिस,बीडीओ सिटी, डीसी NRLM डीसी मनरेगा को नोटिस, अनुप्रिया पटेल समेत आलाधिकारी थे मौजूद ।


➡एटा- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार इनामी बदमाश को लगी गोली, बदमाश को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, कार सवार बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस की जबानी फायरिंग में बदमाश घायल, बदमाश ने गोकशी की घटना को दिया था अंजाम, तमंचा,कारतूस और कार पुलिस ने किया बरामद , देहात कोतवाली क्षेत्र के जिरसमी में मुठभेड़।


➡हापुड़- अज्ञात महिला का शव मिलने का मामला,मृतक महिला को मारी गई थी 3 गोलियां,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई गोलियां लगने की पुष्टि,नहर किनारे झाड़ियों में मिला था महिला का शव,मृतक महिला गाजियाबाद सदरपुर गांव निवासी थी,हत्यारों ने गोली मारकर नहर निकारे झाड़ियों में फेंका,सिंभावली थाना क्षेत्र में मिला था महिला का शव।


➡संभल- ताला व्यापारी से बाइक सवारों ने लूट की, गन पॉइंट पर बाइक सवारों ने 47 हजार लूटे, व्यापारी से बदमाश लूटकर मौके से हुए फरार, थाना रजपुरा क्षेत्र के क़स्बा गंवा का मामला।


➡रायबरेली- संदिग्ध हालत में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,परिजन की डांट से नाराज होकर खाया जहरीला पदार्थहालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में कराया भर्ती, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे नारायण की घटना।


➡सहारनपुर- घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा,जिला प्रशासन मासूम बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहा, मासूम बच्चों को कड़ाके की ठंड में स्कूल जाना पड़ रहा ।


➡रायबरेली- गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा औद्योगिक कॉरिडोर, कॉरिडोर  के लिए 100 हेक्टेयर जमीन की जरूरत,जनपद में दो स्थान किए गए चिन्हित ,जिला प्रशासन ने ऊंचाहार,ऐहार का भेजा प्रस्ताव, कॉरिडोर विकसित होने पर लोगों को मिलेगा रोजगार।


➡कन्नौज- प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी का कन्नौज दौरा आज, दोपहर 3: 30 ब्जे कन्नौज पहुंचेंगी मंत्री रजनी , पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के तहत छोड़ेंगी मछलियां, मेहंदीघाट पर मंत्री गंगा में छोड़ेंगी मछलियां, अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी,भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी कर सकतीं हैं।


➡ललितपुर- बिजली बिल भुगतान में गड़बड़ी पर कार्रवाई, बिजली बिल भुगतान में 30 लाख रुपये हड़पे, मीटर रीडर अखलेश साहू पर मुकदमा दर्ज,कर्मचारी पर पहले भी लग चुके हैं आरोप,बिल सही कराने के नाम लिए हैं लाखों रुपये।


➡रायबरेली- तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ,स्टेरिंग फेल होने की वजह से पलटा ट्रक,पोल टूटने की वजह से कई गांवों की लाइट प्रभावित, भदोखर क्षेत्र के खागीपुर सड़वा के पास हादसा।


➡लखीमपुर- एंबुलेंस कर्मियों की हरकत से मानवता शर्मसार, सड़क किनारे CHC गेट पर महिला शव फेंककर फरार, मामले का सीसीटीवी से खुलासा होने से हड़कंप, दो एंबुलेंस कर्मियों की सेवा समाप्त की गईं, पुलिस भी मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेगी, महिला का शव फरधान सीएचसी गेट पर फेंका ।


➡रायबरेली- संदिग्ध हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, , घर के पास खेत में मिला युवती का शव, नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर की घटना।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का शानदार परिणाम, 98 में 97 छात्र उत्तीर्ण

       देवरिया 25 जून । महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच का परिणाम घोषित हुआ है। एमबीबीएस छात्रों ने 99 प्रतिशत सफलता ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789