Good Daily News...


बुधवार, 1 नवंबर 2023

बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह हुए सम्मानित

 *


*भाजपा प्रदेश मंत्री ने शिवकुमार सिंह व वालंटियर को फूल-माला पहनाकर दिया सम्मान*


*अद्भुत कलश के जरिए बढ़ाया है सुल्तानपुर जिले का मान*


लखनऊ/सुलतानपुर- अद्भुत कलश के जरिए दिल्ली में जिले का मान बढ़ाने वाले बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और उनके वालंटियर को भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने लखनऊ में सम्मानित किया। उन्होंने शिवकुमार सिंह और सभी वालंटियर को फूल माला पहनाकर सम्मान किया है। सम्मानित हुए वालंटियर में सुल्तानपुर और अमेठी के वालंटियर शामिल थे।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह द्वारा तैयार कराया गया पीतल का जिले से 5 फीट ऊंचा कलश देश की राजधानी ले जाया गया जो वहां चर्चा का विषय बना। आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश जिले से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचा। जहां यात्रा का केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा.महेंद्र नाथ पांडे ने स्वागत किया। पूरे देश से दिल्ली में पहुंचे कलश में प्रदेश का सुल्तानपुर से ले जाया गया कलश अपनी अलग पहचान बनाए हुए था। जिससे जिले का मान बढ़ा। इसलिए अब शिवकुमार सिंह को सम्मान दिया जा रहा है।गौरतलब रहे कि 16 अक्टूबर को 'मेरा माटी-मेरा देश' कार्यक्रम के मद्देनजर 70 किमी लंबी कलश यात्रा बल्दीराय ब्लॉक से निकाली गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।जो बल्दीराय तहसील की 65 ग्राम सभाओं से होते हुए देर शाम जिला मुख्यालय पर पहुंची थी।यहां एडीएम प्रशांत सिंह व एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने कलश यात्रा का स्वागत किया था। इसके बाद इसे केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज में रखा गया था। फिर दुबेपुर ब्लॉक से कलश यात्रा 27 अक्टूबर को लखनऊ के लिए रवाना की गई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,डीएम कृतिका ज्योत्स्ना, एसपी सोमेन बर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। लखनऊ से कलश यात्रा अब दिल्ली पहुंच गई है।ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने बताया कि अमृत कलश यात्रा में 5 फिट ऊंचाई का कलश तैयार किया गया था। जिसका वजन करीब 36 किलो के आसपास था। उन्होंने ये भी बताया कि यूपी भर में इकलौता अनोखा कलश बना है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

  देवरिया 27 मार्च। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789