Good Daily News...


बुधवार, 1 नवंबर 2023

अमेठी सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति जुबिन इरानी के सौजन्य से पत्रकारों को मिला उपहार

 


*शुकुल बाजार कस्बे सहित जनपद के सैकड़ो पत्रकारों को दीपावली के पूर्व किया गया सम्मानित


अमेठी।


शुकुल बाजार अमेठी। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार एवं अमेठी की लोकप्रिय सांसद दीदी स्मृति जुबिन इरानी के सौजन्य से उत्थान सेवा संस्थान द्वारा दीपावली के पूर्व पत्रकारों को उपहार भेंट किया गया। अमेठी जनपद के सैकड़ो पत्रकारों सहित शुकुल बाजार कस्बा के तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों को दीपावली के पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशु मिश्रा, मीडिया विभाग सह प्रभारी अरुण मिश्रा एवं उत्थान सेवा संस्थान से मुन्ना द्वारा उपहार प्रदान किया गया। बताते चले अमेठी का सर्वांगीण विकास करने वाली अमेठी सांसद जब से अमेठी की सांसद बनी है लगातार अमेठी वासियों के सुख-दुख में भागीदार रहते हुए अमेठी के पत्रकारों को भी उनके निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु तथा समाज को सही दिशा दिखाने हेतु सम्मानित करने का कार्य तथा उपहार देने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में उत्थान सेवा संस्थान द्वारा दीपावली के पूर्व सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया बताते चले इसके पूर्व किसी भी सरकार में किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा सामोहिक तौर पर सभी पत्रकारों को सम्मानित करने या उपहार देने का कार्य नहीं किया गया। जबकि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों को कवरेज करते हैं गरीबों की आवाज को बुलंद करते हैं गरीबों की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने और शासन प्रशासन की गतिविधियों को उनकी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। समाज को नई दिशा देते हैं तथा समाज की समस्याओं को भ्रष्टाचार को हमेशा उजागर करते हैं ऐसे में अमेठी सांसद द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया।  सभी पत्रकारों ने अमेठी सांसद का आभार जाता है जिसमें प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार मिश्रा, मुकेश शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, मनोज त्रिपाठी,असद हुसैन, विनोद कुमार,  सुशील मिश्रा, दीपक पाठक, दीपक यादव, दिनेश तिवारी, शिवांशु मिश्रा, विकास शुक्ला,  खुर्शीद, सफीर, सुरेंद्र शुक्ला, राजेश शुक्ला, राजेश पाल, जितेन्द्र तिवारी, रामफेर यादव, अन्नृ, संजय शुक्ला, मुकेश कौशल, सहित अन्य पत्रकार बंधुओं को उपहार प्रदान किया गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

  देवरिया 27 मार्च। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789