Good Daily News...


रविवार, 26 नवंबर 2023

अब तक का मुख्य समाचार

 



➡लखनऊ - बीजेपी विधान मंडल दल की बैठक 28 नवंबर को होगी, 28 को सुबह 9 बजे लोग भवन सभागार में होगी बैठक ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगी बैठक , विधानसभा सत्र को लेकर BJP विधान मंडल दल की बैठक।


➡लखनऊ- यूपी विधानसभा सत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया गया, सत्र के दौरान सदन में मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे नेता,नये नियमों के साथ संचालित होगा विधानसभा सत्र,यूपी विधान सभा सत्र में नारी शक्ति को प्राथमिकता,सत्र के दौरान महिला सदस्यों को मिलेगी बोलने में वरीयता, सत्र के दौरान झंडा बैनर भी ले जाने की नहीं होगी अनुमति, 28 नवंबर से शुरू हो रहा यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 66 साल बाद सत्र नये नियमों के साथ संचालित होगा।


➡आगरा - पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी के फरार होने का मामला,मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश,चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दुकानें और मकान छोड़कर हुए आरोपी फरार, वारंटी शानू कुरैशी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, पुलिस टीम पर पथराव और फर्दी फाड़कर फरार हुआ था शानू , 9 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ हुआ है मुकदमा दर्ज, लोहामंडी थाने के खातीपाड़ा का मामला।


➡हमीरपुर - पति ने पत्नी और ससुर की हत्या की ,दोनों की निर्मम हत्या कर खुद को मारी गोली,घरेलू कलह के चलते पति ने घटना को दिया अंजाम,पति ने पहले पत्नी को आग लगाकर जलाया,ससुर की पत्थरों से कुचल कर हत्या की ,हत्या और आत्महत्या से इलाके में मचा हड़कंप,पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड जांच-पड़ताल में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र के लीलावती इलाके का मामला।


➡कन्नौज - गाड़ी का शीशा तोड़कर बदमाशों ने आभूषण लूटे,रेलवे स्टेशन के सामने सवारी भर रहा था चालक,गाड़ी का शीशा तोड़ लाखों की नगदी व जेवरात लूटे- पीड़ित,टोकने पर बदमाशों ने जमकर की मारपीट- पीड़ित, पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर,सदर कोतवाली क्षेत्र के मनीमऊ रेलवे स्टेशन का मामला।


➡फर्रुखाबाद - पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से जमकर मारपीट ,पुराने विवाद में दबंगों ने की मारपीट,पंप मालिक ने सोने की चेन तोड़ने का लगाया आरोप, पेट्रोल पंप पर चल रहा था मेंटिनेंस का कार्य ,दबंगों ने लगाए गए पाइपों को उखाड़ कर फेंका,उपद्रव करते, पाइप गिराते सीसीटीवी में कैद हुई घटना ,गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार,पेट्रोल पंप की मालकिन ने दबंगों के खिलाफ दी तहरीर,कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कुमार पेट्रोल पंप का मामला।


➡गाजियाबाद - मार्शल महल फार्म हाउस में लगी आग,शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग,फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू,आग लगने से लाखों का नुकसान, पांडव नगर इलाके में है फार्म हाउस।


➡रायबरेली - लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर हुआ सड़क हादसा,तेज रफ्तार लोडर ने साइकिल सवार को कुचला, साइकिल सवार युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे की घटना।


➡मुरादाबाद-सरकारी नल से निकला सफेद पानी,लोगों ने उड़ाई दूध निकलने की अफवाह,लोगों ने नल से निकाल कर पिया सफेद पानी, भारी भीड़ जमा हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस,फिलहाल पुलिस ने नल की चेन को निकाला,लोगों के चलाने पर नहीं चल पा रहा है नल,सरकारी नल से निकल रहा था सफेद पानी, बिलारी नगर के रोडवेज बस स्टैंड का मामला।


➡बागपत- एक्सप्रेस वे पर चालक से लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने दबिश देकर चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार, बदमाशों ने वाहन चालक के साथ की थी हजारों की लूट ,पुलिस ने लूट के आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।


➡बदायूं - अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची महिला की मौत,परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा,बिल्सी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी ,बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।


➡आगरा - बाह में जल भराव के साथ गन्दगी के अम्बार ,नगर पालिका प्रशासन अनदेखी के चलते ग्रामीण परेशान ,ग्रामीणों को सता रहा संक्रमण फैलने का खतरा,बाह कस्बा क्षेत्र का मामला।


➡अयोध्या- 3  शिफ्टों में किया जा रहा राम मंदिर का निर्माण,  निर्माण कार्यों की गति बढ़ाई गई,  अंतिम चरण में पहुंचा भू-तल की फर्श सजाने का काम,राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की ताजा तस्वीरें।


➡बदायूं - मामूली विवाद में दबंगों ने पत्रकार के घर पर किया हमला,पत्रकार के परिवार ने दरवाजा बंद कर बचाई अपनी जान , मामूली बात को लेकर हमलावर हुआ दबंग रईस परिवार , कॉलोनी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई थी कहासुनी ,सदर कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामनगर कॉलोनी का मामला।


➡रायबरेली- पुलिस ने बंद किया मूर्ति चोरी का फाइल केस ,2 वर्ष पहले मूर्ति व चांदी की बांसुरी हुई थी चोरी,रामकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति व बांसुरी हुई थी चोरी,7 करोड़ की है मूर्तियों की अनुमानित कीमत,महंत ने कोतवाल को लिखा पत्र,ऊंचाहार के गोकना गांव का मामला।


➡बुलंदशहर - आमने-सामने से दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत,दोनों ट्रक में फंसे हुए हैं लोग,पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,कई लोगों की मौत की आशंका,जहांगीराबाद क्षेत्र के जटवाई के पास हुआ हादसा,अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग का मामला।


➡कुशीनगर- पुलिस और पशु तस्कर के बीच हुई मुठभेड़,एक तस्कर के पैर में लगी गोली,1 अवैध तमंचा, पिकअप पर लदे 7 गोवंशीय पशु बरामद,तमकुहीराज थाना क्षेत्र के निवासी हैं गिरफ्तार तस्कर,कसया पुलिस और स्वाट टीम ने की संयुक्त कार्रवाई ,कसया क्षेत्र के पकड़ियहवा नहर मोड़ के पास की घटना।


➡मिर्जापुर - सड़क हादसे में 4 महिलाओं की हुई मौत,कार की ट्रेलर में हुई जोरदार टक्कर,कार सवार 6 लोग गम्भीर रूप से घायल,सभी घायल वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती,  इलाज के दौरान 4 महिलाओं की हुई मौत,1 बच्चे समेत 2 का चल रहा इलाज, शादी समारोह में शामिल होकर सोनभद्र जा रहे थे, अदलहाट थाना के नारायपुर चौकी क्षेत्र की घटना।


➡हरदोई- पुरानी रंजिश में दबंगों ने झोपड़ी में लगाई आग,आग से झोपड़ी जलकर हुई राख, दबंगों ने पहले की मारपीट, फिर लगाई आग, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही जांच,हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना।


➡बदायूं-वायरल बुखार के चलते आशा वर्कर की मौत ,चार दिन से बुखार से ग्रस्त चल रही थी आशा,इलाज के दौरान हुई मौत ,उघैती थाना क्षेत्र के लोथर गांव का मामला।


➡बदायूं - बारातियों से कार टच होने पर मारपीट ,कार सवार व्यक्ति को घायल करने का आरोप , खून से लथपथ हुआ कार सवार पूर्व ग्राम प्रधान,सिठौली के पूर्व प्रधान के समर्थकों ने लगाया जाम, पूर्व प्रधान राजेश यादव ने बारातियों पर लगाया आरोप, लाठियों से हमला कर घायल करने का लगाया आरोप, पुलिस की मौजूदगी में कार पर चढ़कर किया हंगामा, पुलिस ने राजेश यादव को पकड़कर थाने पहुंचाया, इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चंदौसी रोड का मामला।


➡देहरादून- उत्तराखण्ड में शुरू होगी कैंसर रजिस्ट्री परियोजना ,उत्तराखण्ड में कैंसर मरीजों की मॉनिटरिंग हो पाएगी,कैंसर मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कैंसर रजिस्ट्री ,दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया ,विदेशों में कैंसर के मरीजों का डेटा तो होता है- अनुराग, हमारे देश में डेटा बहुत कम उपलब्ध है- अनुराग अग्रवाल, ‘छोटे-छोटे पेपर के माध्यम से ही हम डाटा जुटाते हैं’,‘लेकिन अब उत्तराखण्ड में कैंसर रजिस्ट्री शुरू हो रही है’।


➡देहरादून- सतपाल महाराज पर तानशाही का आरोप,मुख्यमंत्री के निर्देशों का मंत्रियों ने उल्लंघन किया ,विधायक सतपाल महाराज ने निर्देश को दर-किनार किया, विपक्षी मंत्रियों की तनाशाही पर सवाल खड़े कर रही।


➡दिल्ली- दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर श्रेणी में है , केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बढ़ा वायु प्रदूषण , दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण 480 के पार पहुंचा ,आनंद विहार में एक्यूआई 470 दर्ज किया गया, दिल्ली के आरके पुरम में AQI 450 दर्ज किया गया , पंजाबी बाग में AQI 430 और आईटीओ में 410 रहा AQI।


➡हल्द्वानी-,केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहुंचेंगे हल्द्वानी, निजी कार्यक्रम में आ रहे हैं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे हल्द्वानी,मुख्यमंत्री धामी भी दोपहर 1 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट की बेटी की शादी, अजय भट्ट की बेटी सुनीति की शादी में करेंगे शिरकत, हल्द्वानी के APS स्कूल परिसर में है शादी का आयोजन।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789