Good Daily News...


शनिवार, 25 नवंबर 2023

बहन की उठी डोली... भाई की पहुंची अर्थी, शादी का सामान दोस्त के साथ जा रहा था मार्केट, तभी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दोनों की मौत

 

सुल्तानपुर।

     सुल्तानपुर में बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसे। सीएचसी में एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित किया तो दूसरे ने अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि बड़े पिता की लड़की की शादी का सामान लेने भाई अपने साथी के साथ जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं, भाई की अर्थी पहुंचने से पहले ही बहन को विदा कर दिया गया।

        जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर उपती निवासी सुबरन दास (28) पुत्र प्रेमदास के बड़े पापा मोतीलाल की लड़की अमिता की गुरुवार की शाम को शादी थी। अंबेडकरनगर के भीटी थाना अंतर्गत मझवा से बारात आई थी। इसमें बीती रात सुबरन पड़ोस में रहने वाले रमेश कुमार (22) पुत्र स्व. राम निहोर के साथ बाइक से शादी सामान लेने वीरसिंहपुर बाजार जा रहा था। दोनों मकरही गांव के पास पहुंचे थे कि तभी आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ब्रेक लगा दिया। इसमें बाइक चालक सुबरन दास बाइक लेकर ट्रॉली में घुस गए।

        हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास लोगो मे घायलों को वीरसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने सुबरनदास को मृतक घोषित कर दिया। दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए अंबेडकरनगर भेज दिया। जहां परिजन एम्बुलेंस से ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना विरसिंहपुर चौकी इंचार्ज रामराज को दी। उन्होंने मौके पर जाकर दोनों शवों का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

        उधर आज पोस्टमार्टम से अभी शव भी नहीं पहुंचा था कि परिजनों ने हिंदू रीति रिवाज से अमिता का ब्याह कराकर उसे विदा कर दिया। भाई का मृत चेहरा देखे बिना ही बहन सुसराल विदा हो गई है। सुबरन दास तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिवार में भाई ज्ञान दास, गुलाब चंद, माता शोभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वही रमेश कुमार चार भाई में सबसे छोटा था। बड़ा भाई बब्लू, मुकेश, राजेश, माता सुनीता देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789