Good Daily News...


रविवार, 26 नवंबर 2023

26 नवम्बर संविधान दिवस

  



देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है। यूजीसी द्वारा देश के सभी विश्वविद्यालयों को 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने के आदेश दिए गए हैं। 


>> दुनिया का सबसे बड़ा संविधान 


भारत के संविधान निर्माता के रूप में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पहचाना जाता है। इन्होंने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है। यह दुनिया के सभी संविधानों को परखने के बाद बनाया गया। इसे विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल हैं। यह हस्तलिखित संविधान है जिसमें 48 आर्टिकल हैं। इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का वक्त लगा था।


>> 26 नवंबर 'संविधान दिवस' 


26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया और 26 नवंबर 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। यह वजह है कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसके लिए 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना की गई थी और इसके अध्यक्ष के तौर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की नियुक्ति हुई थी।


संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की ओर से तैयार संविधान हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित और कॉलीग्राफ्ड था। इसमें किसी भी तरह की टाइपिंग या प्रिंट का इस्तेमाल नहीं किया गया था। संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। दो दिन बाद इसे लागू किया गया था।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789