Good Daily News...


शनिवार, 4 नवंबर 2023

इतिहास की 04 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

      


  


     *आज दिनांक -

     * 04 नवम्बर 2023

                *शनिवार

 *नई  दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* कार्तिक

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 25:02 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी

*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु - 07:57 तक

*🌠पश्चात्-* पुष्य

*💫करण-* विष्टि - 12:02 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* साध्य - 13:01 तक

*✨पश्चात्-* शुभ

*🌅सूर्योदय-* 06:34

*🌄सूर्यास्त-* 17:34

*🌙चन्द्रोदय-* 23:06

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 09:19 से 10:42

*🎑ऋतु-* हेमन्त

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*विशेष--


_*आज शनिवार को -- कार्तिक बदी सप्तमी 25:02 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , शनि मार्गी 12:33 पर , विघ्नकारक भद्रा 12:04 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:57 तक , इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री वासुदेव बलवन्त फड़के जयन्ती , श्रीमती शकुन्तला देवी जयन्ती व श्री छबीलदास मेहता जयन्ती।

*_कल रविवार को --कार्तिक बदी अष्टमी 27:21 तक पश्चात् नवमी शुरु , अहोई अष्टमी व्रत (सभी के लिए) , श्रीकालाष्टमी व्रत , दाम्पत्याष्टमी , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ।


*आज की वाणी


*निषेवते   प्रशस्तानी

     *निन्दितानी   न  सेवते  ।

*अनास्तिकः श्रद्धान

     *एतत् पण्डितलक्षणम् ॥

*भावार्थ-

       _सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।


*4 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1509 - अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।

1619 - फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।

1737 - टिएट्रो डि सान कार्लो नेपल्स का उद्घाटन किया गया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट / HARIYANA EDUCATIONAL UPDATE " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1819 - माओरी चीफ्स होंगी हाका और रीवा ने 13,000 एकड़ (5260 हेक्टेयर) जगह चर्च मिशनरी सोसाइटी को केरियारी, न्यूजीलैंड में बेचीं।

1822 - दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।

1856 - जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।

1875 - अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।

1984 - ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।


1997 - सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।

2003 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।

2005 - संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जाँच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।

2008- सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में 0.75 के आधार अंक तक की कटौती करने पर सहमत हुई। 

2008 - केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया।

2008 - चन्द्रमा के लिए भारतका पहला मानवरहित अंतरिक्षयान चन्द्रयान-1 चन्द्रमा के अंतरिक्ष कक्ष में पहुँचा।

2008 - बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

2015 - दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।

2016 पेरिस ने प्रभावी जलवायु परिवर्तन पर समझौता किया।

2019 - राष्‍ट्रमंडल देशों के कानून मंत्रियों की द्विवार्षिक बैठक कोलम्‍बो में शुरू हुई।

2019 - कश्मीर - एक करोड़ रुपए ले जा रही वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 4 बैंक कर्मचारियों की मौत।

2020 - डीआरडीओ ने ओडिशा में चांदीपुर तट पर स्थित परीक्षण केन्‍द्र से  पिनाका एमके- I रॉकेट का सफल परीक्षण किया।

2021 - फ़ुमिओ किशिदा जापान के  प्रधानमंत्री बने।

2021 - ब्रिटेन ने कोविड महामारी के उपचार के लिए विश्‍व की पहली गोली मोल्‍नुपिराविर को मंजूरी दी।

2022 - मध्‍य प्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हुई।

2022 - भारत-कोरिया गणराज्य (आरओके) व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) उन्नयन बातचीत का 9वां दौर सियोल में 3 से 4 नवंबर, 2022 तक आयोजित किया गया।


*4 नवंबर को जन्मे व्यक्ति-


1845 - वासुदेव बलवन्त फड़के - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।

1876 - भाई परमानन्द - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1889 - जमनालाल बजाज - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री थे।

1911 - सुदर्शन सिंह चक्र - महान भक्त हृदय साधक, साहित्य सेवी, एक अनूठे दार्शनिक एवं सिद्ध संत थे।

1925 - छबिलास मेहता गुजरात के नौवें मुख्यमंत्री।

1925 - कार्लोस गोंजालेज वालेस एसजे, ( फादर वालेस ) एक स्पेनिश - भारतीय जेसुइट पुजारी और लेखक थे।

1925 - ऋत्विक घटक, लेखक और फ़िल्मकर्मी।

1929 - शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) ।

1932 - जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार।

1934 - विजया मेहता - भारतीय सिनेमा की एक उच्च श्रेणी की महिला फ़िल्मकार।

1937 - कलामण्डलम सत्यभामा -एक भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, शिक्षक और कोरियोग्राफर के साथ-साथ भारत के केरल राज्य की प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना थीं।

1955 - डेविड जे जूलियस एक अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेताभ

1955 - रीता भादुड़ी - हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।

1970 / 1971 - तब्बू -(तबस्सुम हाशमी) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री (कन्फर्म नहीं)।


*4 नवंबर को हुए निधन-


1970 - शंभू महाराज - कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक थे।

2015 - बिमल प्रसाद - एक भारतीय इतिहासकार थे ।

2020 - बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का निधन हुआ।


*4 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 श्री वासुदेव बलवन्त फड़के जयन्ती।

🔅 श्रीमती शकुन्तला देवी जयन्ती।

🔅 श्री छबीलदास मेहता जयन्ती।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रध्दालु महिलाओं की मौत और आधा दर्जन घायल

  बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार (31 मार्च 2026) को दर्दनाक हादसा हो गया। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789