Good Daily News...


बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए आठ नवम्बर से दीए बिछाने का कार्य होगा शुरू

 डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या


प्रेस विज्ञप्ति



*50 घाट पर 24 लाख दीए बिछाने के साथ 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित कर बनेगा विश्व रिकार्ड


अयोध्या। दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियों में तेजी लाई। विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों के साथ गत दिनों राम की पैड़ी एवं चैधरी चरण सिंह घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर दोनों स्थलों के 50 घाटों पर 24 लाख दीए वालंटियर्स द्वारा बिछाये जायेंगे। इन घाटों पर 14×14 का एक ब्लाक बनाया जायेगा। इसमें 196 दीए सजाये जायेंगे। कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही है। 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए वालंटियर्स द्वारा 24 लाख दीए राम की पैड़ी सहित 50 घाटों पर बिछाये जायेंगे। 20 अक्टूबर तक दीए एवं अन्य सामग्री को संग्रहित कर लिया जायेगा। इसके लिए राम की पैड़ी एवं चैधरी चरण सिंह घाटों पर पांच स्टोर बनाये गये है। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 एस एस मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए 25 हजार वालंटियर्स लगाये जायेंगे। इनकी सूची लगभग बन गई है। 08 नवम्बर को चिन्हित स्थानों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू हो जायेगा। इस बार 24 लाख दीपों में करीब एक लाख लीटर सरसों तेल से दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। निरीक्षण के समय कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789