Good Daily News...


शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023

अब तक का मुख्य समाचार




➡️ लखनऊ।PCS राजेंद्र कुमार SDM फ़िरोज़ाबाद को सिटी मजिस्ट्रेट फ़िरोज़ाबाद बनाया गया


PCS विधेश SDM लखीमपुर खीरी को सिटी मजिस्ट्रेट झाँसी बनाया गया।


PCS दिनेश कुमार SDM बहराइच को सिटी मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया।PCS प्रमोद कुमार SDM सिद्धार्थनगर को ADM न्यायिक बलरामपुर बनाया गया।


➡️लखनऊ- 4 नगर निगमों में बॉन्ड लाने की शुरू हो रही तैयारी,काशी, प्रयागराज, कानपुर और आगरा में बॉन्ड की तैयारी,म्युनिसिपल बॉन्ड लाने की तैयारी शुरू करने के दिए निर्देश,वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए लाया जा रहा है बॉन्ड,प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने नगर आयुक्तों को दिए निर्देश।


➡️लखनऊ- कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान,मुस्लिम वोट बैंक पर सपा-कांग्रेस की नजर- जयवीर,BJP गठबंधन जमीन पर मेहनत कर रहा है- जयवीर,हम लोग 2024 के चुनाव में जीत कर आएंगे- जयवीर।


➡️अयोध्या- दीपोत्सव के लिए सजाई जाएगी अयोध्या,रंग-बिरंगे लाइटों से जगमग आएंगे अयोध्या के मठ मंदिर,रामपथ और धर्मपथ पर होगी विशेष लाइटिंग की व्यवस्था,लखनऊ के ताज रेडियो कंपनी के बिल्डरों ने डाला डेरा,लोहे के राडों पर बनाया जा रहा मंदिर नुमा द्वार,अयोध्या पर्यटन अधिकारी आरपी यादव का बयान,दीपोत्सव के लिए मुख्यालय पर हुआ था प्रेजेंटेशन।


➡️ अयोध्या।रामबली इंटर कॉलेज गोसाईगंज के इतिहास प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार शुक्ला के पुत्र ने लाइसेंसी पिस्टल से आज रात की आत्महत्या। परिजनों में शोक , माध्यमिक शिक्षक संघ ने घटना पर किया दु:ख ब्यक्त।


➡️ अयोध्या।नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप,गैर समुदाय के युवक व उसके परिवार वालो पर लगा आरोप,थाना रौनाही के ड्योढी बाजार का मामला,गैर समुदाय युवक पर आरोप लगने के बाद पुलिस भी हुई सक्रिय,ड्योढी में पुलिस बल तैनात,विरोध में व्यापारियों ने दुकान की बंद, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच, किशोरी की कर रही तलाश।


➡️ अयोध्या अमानीगंज।डेढ़ वर्ष बाद अगवा नाबालिग बालिका को खंडासा पुलिस ने किया बरामद।थानाध्यक्ष खन्डासा ने अपहृत बालिका को खोजने में दिखाई दिलचस्पी। देश के कई शहरों की खाक छानने के बाद पुलिस लगा सकी अगवा नाबालिग का सुराग। बालिका की बरामदगी के लिए किसान यूनियन ने 38 दिनो तक किया था धरना।पीड़ित मां ने आमरण अनशन और पिता ने ली थी उच्च न्यायालय की शरण। खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 अप्रैल 2022 को अगवा की गई थी बालिका।हालांकि बरामदगी से पहले ही नाबालिग बन बैठी एक बच्चे की मां।


➡️हापुड़-यातायात पुलिस के उत्पीड़न से परेशान ऑटो चालकएक ऑटो चालक ने अपने ऑटो का फोड़ा शीशाऑटो चालक के हाथ हुए खून से लहूलुहानहाथों में कांच के टुकड़े से घायल ऑटो चालकयातायात पुलिस पर अवैध उगाही के आरोपहोमगार्ड के आगे गिड़गिड़ाता रहा ऑटो चालकअस्पताल में बीमार बेटे के पास जा रहा था चालकनगर कोतवाली के तहसील के पास का मामला।


➡️कानपुर- छात्र ने चलाई टीचर पर गोली,टीचर समेत छात्रा हुई घायल,टीचर के आते ही स्कूल में छात्र ने चला दी गोली,हाईस्कूल की छात्रा के पैर में लगी गोली,गोली चलने से स्कूल में मची अफरा-तफरी,छात्र ने देशी तमंचे से चलाई दो गोली,फायर मिस होने पर दोबारा फिर चला दी गोली,चौबेपुर के भजन लाल इंस्टीट्यूशन स्कूल का मामला।


➡️औरैया- पुलिस प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप,आर्थिक तंगी में किसान की आत्महत्या का मामला,अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे परिजन,परिजनों को पुलिस ने धरना स्थल से भगाया,फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी का आऱोप,साहिल थाना क्षेत्र के निरही गांव का मामला।


➡️रामपुर- आजम खान के करीबियों पर इनकम टैक्स की रेड,रामपुर में इनकम टैक्स की छापेमारी,आजम खान के करीबियों से IT टीम पूछताछ करेगी,आजम के करीबियों के यहां आईटी की छापेमारी,फरत और शावेज के ठिकानों पर आईटी की रेड।


➡️प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, वजूखाने का एएसआई सर्वे की मांग का मामला,ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने का मामला , हिंदू पक्ष हाईकोर्ट में दाखिल करेगा याचिका, जिला जज वाराणसी के फैसले के खिलाफ है याचिका, अगले सप्ताह राखी सिंह दाखिल करेंगी याचिका।


➡️मिर्जापुर- बस पलटने से सवार 4  यात्रियों की मौत,एक दर्जन यात्री गम्भीर रूप से घायल,अनियंत्रित होकर पलटी थी डग्गामार बस,ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हुई बस,पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा,संतनगर क्षेत्र के हलिया ददरी मार्ग की घटना।


➡️हरदोई- सुबह-सुबह शराब बेचने का वीडियो हुआ वायरल,तय समय से पहले हरदोई में बिक रही है शराब,सेल्समैन शटर के नीचे से लोगों को दे रहा शराब,पुलिस लापरवाही से नियमों की उड़ रही धज्जियां,सांडी कस्बे के नवाबगंज इलाके का वीडियो वायरल।


➡️दिल्ली- उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में मौजूद,देर रात चेन्नई से लौटे हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सदन में मौजूद,चेन्नई में इंवेस्टर समिट को लेकर CM ने रोड-शो किया,उत्तराखंड में निवेश को लेकर उद्यमियों से संवाद किया।


➡️दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा,‘गाजा में 7000 हत्या के बाद हिंसा का दौर थमा नहीं’,इन 7000 लोगों में से 3000 मासूम बच्चे थे- प्रियंका,हर अंतरराष्ट्रीय कानून को कुचला गया- प्रियंका गांधी,कितनी जान जाने के बाद इंसानियत जगेगी- प्रियंका।


➡️दिल्ली- हिमाचल प्रदेश के सीएम को एम्स में शिफ्ट किया गया,सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया,शिमला से दिल्ली लाए गए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, पेट में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789