देवरिया ।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत पशु पालन विभाग को सुकर बाड़ों के आस पास एंटी लार्वा छिड़काव का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। पशु चिकित्सालय बैतालपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने ग्राम कोयलगड़हां में सुकर बाड़ों के आस पास एंटी लार्वा छिड़काव करवाया एवं सुकर पालकों को पम्पलेट वितरण जागरूक किया कि सुकर पालन कार्य आबादी से दूर करें, साफ़ -सफाई व जलजमाव न होने दें, सुकर बाड़ों में मच्छर रोधी जाली का प्रयोग करें। नियमित रूप कृमिनाशक दवा का प्रयोग करें। जापानी इंसेफेलाइटिस से प्रभावी नियंत्रण हेतु सुकर पालन में उपरोक्त निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें