Good Daily News...


शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023

इतिहास की 27 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

      




     *आज दिनांक -

     * 27 अक्टूबर 2023

                *शुक्रवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* आश्विन

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 06:59 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी - 28:19 तक

*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद - 09:25 तक

*🌠पश्चात्-* रेवती

*💫करण-* तैतिल - 06:59 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* हर्शण - 26:00 तक

*✨पश्चात्-* वज्र

*🌅सूर्योदय-* 06:29

*🌄सूर्यास्त-* 17:40

*🌙चन्द्रोदय-* 16:25

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:04

*🎑ऋतु-* हेमन्त

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम


*✍विशेष-


*_आज शुक्रवार को -- आश्विन सुदी त्रयोदशी 06:59 तक पश्चात् चतुर्दशी 28:19 तक , चतुर्दशीतिथि का क्षय , श्री वराहा चतुर्दशी , जैन चौदस , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:25 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 09:25 से सूर्योदय तक , इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट " फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री के. आर. नारायणन - जयन्ती (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से) , श्री ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) स्मृति दिवस , श्री मदन लाल खुराना स्मृति दिवस , भारतीय पैदल सेना दिवस / इन्फैंट्री दिवस (Infantry Day , 77वाँ) , भारत स्वीडन नवाचार दिवस (10वाँ) , दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (World Day for Audio-Visual Leritage) व ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस (World Day for Audiovisual Heritage).।

* कल शनिवार को -- आश्विन सुदी पूर्णिमा 25:55 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दान - व्रतादि की अश्विनी नक्षत्रयुता अश्विनी  पूर्णिमा , शरद् पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण / पूर्णिमा व्रत और पुण्य , महारास पूर्णिमा (व्रजभूमि ) , रात्रि में लक्ष्मी - कुबेरादि पूजा , बंगदेशीय लखी पूजा , आश्वयुजी कर्म (आश्वलायन शाखा ) , नवान्न भक्षण , कार्तिक स्नान प्रारम्भ , श्री कोजागरी व्रत , पूर्णिमा मास के व्रत  - स्नान - यम - नियमादि समाप्त , आज से कार्तिक मास पर्यन्त आकाश दीपदान यज्ञ प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 15:06 तक , पंचक 07:31 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 29:54 तक , ओली समाप्त (जैन) , मेला सालासर बालाजी , महर्षि वाल्मीकि जयन्ती , भक्तिन मीरा बाई जयन्ती (आश्विन शरद पूर्णिमा ) , साल का आखिरी खण्डग्रास चंद्रग्रहण।_*


*🎯आज की वाणी-

*यानि कानि च मित्राणि,

     *कर्त्तव्यानि  शतानि   च  ।

*पश्य  - मूषक - मित्रेण ,

     *कपोता मुक्तबन्धना:॥

 *भावार्थ-

       _जो कोई भी हों , सैकडों मित्र बनाने चाहिए । देखो, मित्र चूहे की सहायता से कबूतर जाल के बन्धन से मुक्त हो गये थे।_


*27 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1676 - पोलैंड और तुर्की ने वार्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1751 - हौरेकी अवधि जापान में शुरू की गयी।

1789 - टर्नहौत की लड़ाई में ब्रैंट क्रांतिकारियों द्वारा ऑस्ट्रिया की सेना को मार दिया गया।

1795 - अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1806 - फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट / HARIYANA EDUCATIONAL UPDATE " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1810 – अमेरिका ने स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में लिया।

1838 - मिसौरी के गवर्नर लिलबर्न बोग्स ने निष्कासन का आदेश दिया, जो सभी मॉर्मन (लोगो) को राज्य छोड़ने का आदेश होता हैं।

1904 - न्यूयॉर्क सिटी ने पहली भूमिगत पैदलपर पथ सड़क का निर्माण किया।

1905 – नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया।

1910 – रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली।

1914 - ग्रीस की सेना ने एलीज़ों के कहने पर उत्तरी एपिरस शहर पर कब्जा कर लिया।

1920 – लीग आॅफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया।

1946 – फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली इस प्रकार फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ।

1947 – कश्मीर के राजा हरी सिंह ने भारत में विलय की संधि पर हस्ताक्षर किए और भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया (दिनांक कन्फर्म कर लें)।

1958 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति स्केदर मिर्जा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने।




1959 – पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।

1968 - मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1978 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

1982 – चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा की।

1991 – तुर्कमिनस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी।

1995 - यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।

1997 - एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2003 - चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित ।

2003 - बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।

2004 - चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया। 

2004 - फ़्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2008 - केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।

2019 - अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का प्रमुख अबू बकर अल बगदादी सीरिया में मारा गया ।

2020 - भारत और अमरीका ने नई दिल्‍ली में तीसरी द्विपक्षीय टू-प्‍लस-टू मंत्रिस्‍तरीय वार्ता की व ऐतिहासिक बुनियादी आदान-प्रदान और सहयोग समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।

2021 - अफ्रीका संघ ने सूडान को सभी गतिविधियों के लिए निलंबित किया।

2021 - हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के प्राचीन मलाणा गांव में भीषण आग लगने से 12 से अधिक घर जल गए व 150 लोग प्रभावित हुए।

2021 - ब्रूनेई ने 16वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें हिस्सा लिया व भारत-इजराइल संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक तल अवीव में आयोजित हुई।

2021 - ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

2022 - भारत सरकार की "आत्मनिर्भर भारत" पहल के अनुरूप पहले और दूसरे 25 टन बोलार्ड पुल टग के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

2022 - केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और जर्मन संघीय संसद की पर्यावरण समिति के बीच बैठक संपन्न हुई।


*27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति-


1811- आइजैक मेरिट सिंगर - सिलाई मशीन का आविष्कारक।

1904 – स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता में ।

1920 - के. आर. नारायणन - केरल में जन्मे कोच्चेरी रामण नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति थे (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से)। 

1945 - लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा (लूला उपनाम ) ब्राजील के पैतीसवें राष्ट्रपति।

1950 - श्रीवास्तव गोस्वामी - भारतीय इंडोलॉजिस्ट विद्वान होने के साथ-साथ गौड़ीय वैष्णव धार्मिक नेता।

1966 - दिब्येन्दु बरुआ - भारत में शतरंज के दूसरे ग्रैंड मास्टर है।

1984 - इरफ़ान पठान एक ऑलराउंडर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।


*27 अक्टूबर को हुए निधन-


1605 - अकबर - मुग़ल शासक।

1670 - बन्दा बैरागी का जन्म ग्राम तच्छल किला, पुंछ में श्री रामदेव के घर में हुआ। 

1907 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1942 - सत्येंद्र चंद्र मित्रा - एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1947 - लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रणजीत राय एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे।

1947 - ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह, एमवीसी भारतीय सेना में अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।

1953 - टी.एस.एस. राजन - भारत के स्वतन्त्रता सेनानी ।

1977 - जनरल सत्यवन्त मल्लान्नाह श्रीनागेश - असम के पूर्व राज्यपाल व भारतीय थलसेना के तृतीय थलसेनाध्यक्ष थे।

1982 - प्यारे लाल - गांधी जी के निजी सचिव।

1987 - विजय सिंह माधवजी मर्चेंट ( विजय माधव ठाकरसे ) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1999 - डॉ. नगेन्द्र - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

2001 - प्रदीप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

2003 - ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।

2007 - व्यंग्यकार भूपेंद्र नाथ कौशिक "फ़िक्र" आधुनिक काल के सशक्त व्यंग्यकार थे।

2018 - मदन लाल खुराना - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री।

2019 - भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन।

2020 - गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता नरेश कनोडिया (77) का निधन हुआ।

2022 - असमिया फिल्म उद्योग के लोकप्रिय अभिनेता, निपोन गोस्वामी (80) का निधन हुआ।


*27 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 श्री के. आर. नारायणन - जयन्ती (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से)।

🔅 श्री ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) स्मृति दिवस।

🔅 श्री मदन लाल खुराना स्मृति दिवस।

🔅 भारतीय पैदल सेना दिवस / इन्फैंट्री दिवस (Infantry Day , 77वाँ)।

🔅 भारत स्वीडन नवाचार दिवस (10वाँ)।

🔅 दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (World Day for Audio-Visual Leritage)।

🔅 ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस (World Day for Audiovisual Heritage).


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789