ब्रेकिंग
प्रयागराज।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर,
यूपी में अधिवक्ताओं की हड़ताल का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान,
चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ में हुई सुनवाई,
इलाहाबाद हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने दी जानकारी,
हापुड़ लाठीचार्ज मामले में
सरकार ने रिटायर्ड जिला जज हरिनाथ पांडेय को बनाया एस आई टी अध्यक्ष,
कोर्ट ने कहा हड़ताल खत्म कर काम पर वापस आएं अधिवक्ता,
5 सितंबर से अदालत बैठेगी न्यायिक काम काज होगा,
कोर्ट ने कहा बिना जांच रिपोर्ट आये किसी पर कार्रवाई नहीं होगी,
कोर्ट ने कहा वकीलों का न किया जाए उत्पीड़न,
कोर्ट में अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल और शासकीय अधिवक्ता आशुतोष कुमार संड रहे मौजूद,
कोर्ट ने घटना की पूरी जानकारी शाम 4 बजे तक मांगी थी,
कोर्ट ने पहले ढाई बजे मामले में सुनवाई के लिए अपर महाधिवक्ता और शासकीय अधिवक्ता को किया था तलब,
हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज और गाजियाबाद में वकील की हत्या की घटनाओं के विरोध में पूरे प्रदेश के वकील आज हड़ताल पर हैं,
यूपी बार काउंसिल और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हड़ताल का किया था ऐलान।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें