➡️लखनऊ-लाभार्थियों को आज ऋण वितरित करेंगे सीएम, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी करेंगे शिरकत , 11,000 लाभार्थियों को ऋण वितरण कार्यक्रम , पीएम स्वनिधि,स्वयं सहायता समूह ऋण योजना के तहत वितरण, आज 11 बजे लोक भवन सभागार में कार्यक्रम।
➡️लखनऊ- यूपी के सरकारी अस्पतालों में लगे CCTV कैमरे, CCTV कैमरों की कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक करेंगे शुभारंभ, 107 सरकारी अस्पतालों में कैमरे लगाए गए हैं, स्वास्थ्य महानिदेशालय से अस्पतालों की निगरानी , स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी लखनऊ से होगी, हेल्थ ऑनलाइन पैरामीटर इवैल्यूएशन लागू होगा।
➡️लखनऊ- लघु सिंचाई भवन का आज होगा शिलान्यास, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे शिलान्यास, आज 11 बजे ग्राम-हरिहरपुर, शहीद पथ पर कार्यक्रम, मेदांता अस्पताल के सामने शिलान्यास कार्यक्रम।
➡️लखनऊ- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दो दिवसीय अमेठी दौरा आज, आज सुबह 9.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी मंत्री स्मृति ईरानी, नई औद्योगिक इकाइयों का करेंगी लोकार्पण स्मृति ईरानी , 25 अगस्त को औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण करेंगी, जगदीशपुर में करोड़ों की लागत से स्थापित हुई नई इकाइयां, पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह के घर पहुंचेंगी स्मृति ईरानी, परिवार के लोगों से मिलेंगी और शोक संवेदना व्यक्त करेंगी, 2 दिवसीय दौरे के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
➡️लखनऊ- इंटीग्रेटेड कमांड,कंट्रोल सेंटर का आज उद्घाटन, 111 जिला अस्पतालों के लिए कंट्रोल सेंटर, स्वास्थ्य महानिदेशालय में आज होगा उद्घाटन, आज 10 बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे उद्घाटन।
➡️लखनऊ- नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज पदभार ग्रहण करेंगे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज पदभार ग्रहण करेंगे, आज दोपहर 12 बजे अजय राय अपना पदभार ग्रहण करेंगे, पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पदभार ग्रहण करेंगे अजय राय।
➡️लखनऊ- AAP आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी, केंद्र सरकार के विरोध में होगी प्रदर्शन, लखनऊ में आज 1.30 बजे हज़रतगंज में प्रदर्शन होगा, गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन होगा।
➡️बलरामपुर- चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में हादसा , एसी कंप्रेशर फटने से हुआ बड़ा हादसा, सीनियर टेक्नीशियन की मौत, दो कर्मी घायल, घायलों को इलाज के लिए लखनऊ किया गया रेफर , कम्प्रेशर में गैस भरते समय हुआ हादसा , परिजनों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप. बलरामपुर चीनी मिल केमिकल डिविजन का मामला।
➡️रायबरेली- महिलाओं की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल, मामूली बात पर दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट, युवती व वृद्धा को महिलाओं ने जमकर पीटा, जमीनी विवाद का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, गदागंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा का मामला।
➡️रायबरेली - दबंगो ने पीड़ित परिवार पर की दबंगई, न्यायालय से मुकदमा जीतने के बाद ढाया कहर, दबंगो ने घर मे घुसकर जमकर की तोड़फोड़, तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव का मामला।
➡️रायबरेली- धोखेबाजी का शिकार हुआ सेना का जवान, प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, बीएसएफ में तैनात जवान ने लगाई न्याय की गुहार, जमीन में कब्जा न मिलने से दो वर्षों से है परेशान, छुट्टी पर आए जवान ने डीएम से लगाई गुहार, प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद शफीक पर लागये गंभीर आरोप, सदर तहसील क्षेत्र के शारदा नहर के पास का मामला।
➡️सहारनपुर- पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, गोकशी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार,. घायल गौकशी के आरोपी पर है आठ मुकदमे दर्ज, गौकश कलीम पहले भी गोकशी में जा चुका है जेल, थाना बेहट क्षेत्र के गांव कांसेपुर का मामला।
➡️शामली- संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की मौत, सिपाही का शव आवास के पास पड़ा मिला, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस लाइन में तैनात था मृतक सिपाही अनुज, शामली कोतवाली के सलेक बिहार की घटना।
➡️शामली - जिले में विधवा महिला ने की आत्महत्या, एक साल पहले पति की मौत हुई थी, मायके वाले 10 लाख की मांग कर रहे थे, कमरे में पंखे से लटका मिला महिला का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, सदर कोतवाली के कमला कॉलोनी की घटना।
➡️झांसी - युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मृतक के घर के बाहर ऋण वसूली का नोटिस चस्पा, परिजनों ने लगाया बैंक व तहसील प्रशासन पर आरोप, लहचूरा थाना क्षेत्र के टिलेरा गांव का मामला।
➡️महराजगंज- कैदियों ने भी चंद्रयान- 3 के सफल लैंडिंग को देखा, जिला जेल में बंद कैदियों ने देखी लैंडिंग, टीबी और प्रोजेक्टर पर हुआ लैंडिंग का लाइव प्रसारण, लैंड करते ही जिला जेल में बजी तालियों की गड़गड़ाहट, ISRO चीफ और पीएम का भाषण सुन गौरवान्वित हुए कैदी।
➡️बस्ती- महिलाओं को आगे कर आरोपी हुआ मौके से फरार, मुखबिर की सूचना पर नार्थरी पहुंची थी स्वाट टीम, महिलाओं ने टीम पर लगाया फोन छीनने का आरोप, चोरी के मामले में वांछित था आरोपी साजन, आरोपी साजन से पूछताछ करने गई थी पुलिस, गौर थाना क्षेत्र के नार्थरी गांव का मामला।
➡️कौशाम्बी- चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न का माहौल, सैनी थाना में पुलिस कर्मियों ने मनाया जश्न, सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने खिलाई मिठाई , चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीओ सिराथू ने दी बधाई।
➡️देहरादून- प्राइवेट पार्ट में छिपाकर सोना ला रहा तस्कर गिरफ्तार, दुबई से ला रहा था सोना देहरादून एयरपोर्ट में पकड़ा गया, एयरपोर्ट पर तस्कर को सीआईएसएफ ने किया गिरफ्तार, तस्कर के पास से आधा किलो सोना किया गया बरामद, बरामद सोने की कीमत है करीब 27 लाख रुपये।
➡️जोशीमठ- बारिश के कारण मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, बुधवार को नौ जगहों पर बंद हो गया था हाईवे, पांच जगहों पर हाईवे में शुरू हुआ संचालन, चार जगहों पर मलबा हटाने का काम है जारी, 800 से अधिक यात्री हाईवे पर जगह-जगह फंसे, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले फंसे।
➡️ऋषिकेश- एम्स में करोड़ों रुपए के उपकरण घोटाले का मामला, CBI ने 7 इन लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, डा. बलराम, आरोग्य इंटरनेशनल पर मामला दर्ज, कुमार हाउस सेंट्रल मार्केट, विश्ववीर वर्मा पर केस, सुमन वर्मा, रिया एजेंसीज, निखिल कुमार पर भी केस, आदित्य कुमार को भी बनाया गया आरोपी।
➡️कोटद्वार- चंद्रयान-3 की सफलता में दंपति भी रहे भागीदार, कोटद्वार दुगड्डा के अग्रवाल दंपति ने निभाई भूमिका, मूल रूप से दुगड्डा के निवासी है दीपक व पायल , दोनों चंद्रयान-3 की टीम का रहे अहम हिस्सा, मिशन की सफलता के बाद दोनों खासे उत्साहित।
➡️नई दिल्ली- 26 अगस्त को बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी, ISRO की टीम को बधाई देंगे प्रधानमंत्री , ब्रिक्स सम्मेलन से लौटने के बाद जाएंगे पीएम, अभी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है पीएम मोदी।
➡️नई दिल्ली- रूस के सुप्रीमो येवगिनी प्रोगोझिन की मौत, वागनार आर्मी के सुप्रीमो की विमान हादसे में मौत, विमान को टारगेट करके मिसाइल से हमला किया गया, पुतिन के खिलाफ मास्को पर की थी चढ़ाई , टवर क्षेत्र में विमान दुर्घटना के बाद मलबा मास्को में गिरा, वैगनर सूत्रों ने विमान दुर्घटना की पुष्टि की, येवगेनी प्रिगोझिन और दिमित्री उत्किन की हादसे में मौत, पीएमसी समूह के दोनों संस्थापकों।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें