दिल्ली- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट,लोकसभा में अमित शाह जी को बोलते सुना-केजरीवाल'दिल्ली वालों के अधिकार छीनने वाले बिल पर बोलते सुना',बिल के समर्थन में उनके पास एक तर्क नहीं है-केजरीवाल,बस इधर उधर की फालतू बातें कर रहे थे- केजरीवाल,वो भी जानते हैं वो ग़लत कर रहे हैं- केजरीवाल,'ये बिल दिल्ली के लोगों को ग़ुलाम बनाने वाला बिल है',उन्हें बेबस और लाचार बनाने वाला बिल है-केजरीवाल,INDIA ऐसा कभी नहीं होने देगा- अरविंद केजरीवाल।
दिल्ली- लोकसभा में बोल रहे गृह मंत्री अमित शाह,सदन में चर्चा हो रही है, अच्छी बात है-शाह,विपक्ष को न देश की चिंता, न जनता की-शाह,इस सत्र में 9 बिल पास किए गए- शाह,गठबंधन बचाने सभी सांसद आए है-शाह,मणिपुर पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है-शाह,देश विपक्ष का दोहरा चरित्र देख रहा है- शाह।
दिल्ली- ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा,हाईकोर्ट के ASI सर्वे के फैसले को चुनौती दी,इलाहाबाद HC के फैसले पर रोक लगाने की मांग,सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की।
अयोध्या- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में बिजली की सजावट, साउंड आदि का काम कराने के बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आयोजकों ने 9 लाख रुपया हड़प लिया, बार-बार तगादा के बावजूद तय रकम का भुगतान न होने पर पीड़ित ने मध्यस्थ समेत तीन के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अयोध्या- डॉक्टरों और तीमारदारों में मारपीट का मामला, कोतवाली नगर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पेश किया न्यायालय में, न्यायालय से गए जेल, आरोपी अजय मिश्रा, बिगनेस मिश्रा व हिमांशु मिश्रा गिरफ्तार, 1 दिन पूर्व जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर पर हुआ था हमला, डॉक्टरों के धरने की बाद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर।
लखनऊ- महिला बीट और महिला हेल्प डेस्क का विशेष अभियान,डीजीपी ने 21 जुलाई से शुरु किया था विशेष अभियान,प्रदेश में 12,904 महिला,पुरुष पुलिस कर्मी लगाए गए,सादे कपड़ों में संवेदनशील क्षेत्र-हॉटस्पाट का भ्रमण किया,महिलाओं-बालिकाओं से छेड़खानी करने वाले चिन्हित किए,पुलिस टीम ने चेतावनी, काउन्सलिंग की कार्रवाई की,अभियान में 17,324 अराजक तत्वों का चिन्हीकरण हुआ,14,533 व्यक्तियों को चेतावनी देकर काउन्सलिंग की गई,558 अभियोग पंजीकृत,167 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई,122 व्यक्तियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की,119 व्यक्तियों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की गई।
अयोध्या- ग्राम प्रधान को नहीं लगी भनक, रोजगार सेवक ने खाते से निकाल लिए 4 लाख रुपए, मसौधा विकासखंड के मैनुद्दीनपुर गांव का मामला, ग्राम प्रधान जानकी गुप्ता ने खंड विकास अधिकारी से की शिकायत।
लखनऊ- हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा आतंकी अहमद रजा अरेस्ट,यूपी ATS ने पूछताछ के बाद लखनऊ से की गिरफ्तारी,मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है अहमद रजा ,हिजबुल मुजाहिदीन पीर पंजाल तंजीम से जुड़ा है रजा,तंजीम के सीनियर मुजाहिद फिरदौस के संपर्क में था रजा,2 बार श्रीनगर, अनंतनाग में ट्रेनिंग लेने गया था रजा,अफगानिस्तान जाकर बद्री कमांडो बनना चाहता था रजा,भारत में शरिया कानून लागू करना चाहता था रजा,जेहादी पोस्ट सोशल मीडिया में डाल रहा था अहमद,जल्द अहमद रजा को कस्टडी रिमांड में लेगी ATS,जम्मू कश्मीर के फिरदौस की गिरफ्तारी में जुटी ATS,मोबाइल से हथियारों की फोटो, जिहादी वीडियो मिले ,अहमद रजा का मोबाइल डाटा रिट्रीव करेगी एटीएस।
लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान,2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर जाना ही है-अखिलेश,केन्द्र सरकार में उसकी वापसी नहीं होने वाली है-अखिलेश,'जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ गई है','भाजपा के झूठे सपनों की सच्चाई लोग जान गए हैं',अब जनता के सब्र का बांध टूट रहा है- अखिलेश,पीडीए से भाजपा में घबराहट बढ़ गई है- अखिलेश,'हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से आक्रोशित है',भाजपा देश को बर्बाद करने पर तुली है- अखिलेश,इनका इरादा समाज को बांटने का है- अखिलेश।
लखनऊ- BSP ने बीजेपी से गठबंधन की संभावनाओं को नकारा,मीडिया के कुछ वर्ग में चल रही खबरों को BSP ने नकारा,बीएसपी के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद का ट्वीट,बीएसपी की ताकत बढ़ी है, बौखलाएं हैं विरोधी- आकाश,गठबंधन को लेकर बीएसपी का स्टैंड एकदम साफ- आकाश,मायावती के भतीजे, BSP के नेशनल कॉर्डिनेटर हैं आकश।
लखनऊ- टेलीग्राम एप से लगातार हो रही लोगों से जालसाजी,होटल रेटिंग टास्क में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर जालसाजी,अधिक कमीशन देने का झांसा देकर लाखों की जालसाजी,जालसाजों ने मैसेज भेज कर लाखों की जालसाजी की,बैंक अकाउंट में 24 लाख से अधिक की रकम कराई जमा,पीड़ित अंकित ने जानकीपुरम थाने में कराई FIR दर्ज।
लखनऊ- डीजीपी विजय कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान,पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस चला रही मिशन शक्ति,महिलाओं को सुरक्षा को लेकर उठाए गए ठोस कदम,जिलों में महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया,सभी थाने और कार्यालय में पुलिस लगा रही चौपाल,महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहा मिशन शक्ति।
गोरखपुर- SHO चौरी चौरा सुधीर सिंह को मिली सफलता,दिव्यांग के ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा,हत्या कर दिव्यांग के शव को जलाने का मामला,चाचा और भाइयों ने की थी निर्मम हत्या,करोड़ों की जमीन के लालच में की थी हत्या,पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल, डंडा किया बरामद,चौरी चौरा क्षेत्र से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी।
प्रयागराज- सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद HC से झटका,रामपुर MP/MLA कोर्ट से बरी के आदेश पर रोक,राज्य सरकार की अपील पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,27 सितंबर को होगी मामले में अगली सुनवाई,2022 में आजम खान के खिलाफ दर्ज हुआ था केस,निचली अदालत से आजम को 3 साल की हुई थी सजा,MP/MLA रामपुर कोर्ट ने आजम को बरी कर दिया था,हाईकोर्ट ने बरी किए जाने के आदेश पर लगाई रोक।
गाजियाबाद- व्यापारी से लूट के मामले में होमगार्ड गिरफ्तार,लूटी गई रकम में से 23 हजार रुपए बरामद हुए,नोएडा के सेक्टर 58 थाने में तैनात है होमगार्ड,29 जुलाई को व्यापारी के ATM से निकलवाई थी रकम,गाजियाबाद की भोजपुर पुलिस ने की गिरफ्तारी।
बलिया- बलिया पहुंचे केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान,हम यूपी की 80 की 80 सीट जीतेंगे- केशव प्रसाद,ओपी राजभर एक राजनीतिक स्थान रखते है- केशव ,उनके आने से पार्टी को ताकत मिली है- केशव प्रसाद,हारी हुई सीटों पर हम लोगों को परिश्रम करना होगा,2024 का रिजल्ट चौंकाने वाला होगा- केशव प्रसाद,सपा और बसपा का सफाया होगा- केशव प्रसाद।
देवरिया- बेसिक शिक्षा विभाग का कारनामा उजागर,अधिकारियों ने वेबसाइट पर फर्जी सूचना की अपलोड,प्राथमिक स्कूल में वर्षो से अधूरा पड़ा शौचालय,वेबसाइट पर चालू हालत में दिखाया शौचालय,BJP विधायक जयप्रकाश निषाद का गांव है लक्ष्मीपुर,गौरी बाजार ब्लॉक के लक्ष्मीपूर बसहवा टोला का मामला।
ललितपुर- अधिशाषी अभियंता सिंचाई क्षत्रपति सिंह पर कार्रवाई,सीएम योगी ने अधिशासी अभियंता को किया निलंबित,जेई, एई से अभद्रता, कार्य में लापरवाही के चलते कार्रवाई,सीएम योगी के ट्विटर से दी गयी निलंबन की जानकारी,निलंबन की कार्रवाई से सिंचाई विभाग में हड़कंप मचा,ललितपुर सिंचाई निर्माण खण्ड द्वितीय का मामला।
चित्रकूट- चित्रकूट में तैनाती के दौरान दुराचार का मामला,मामले में फंसे जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी,अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा को लिए दोषसिद्धि,जिला जज विष्णु कुमार शर्मा ने सुनाई सजा,10 वर्ष कठोर कारावास,26 हजार का अर्थदंड भी लगाया,शादी का झांसा देकर युवती का किया था यौन शोषण,आरोपी गर्भ ठहरने पर करा देता था गर्भपात।
बरेली- 4 साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या,बच्ची की धागे से गला घोंटकर की हत्या,पारिवारिक विवाद ने ली मासूम की जान,बच्ची की मां पर हत्या का लगा आरोप,पुलिस ने की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज,महिला की अपने पति से अनबन चल रही थी,भमोरा थाने के नथा गोटिया का मामला।
कानपुर देहात- मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत,कानपुर-झांसी रेलवे लाइन पर हुआ भीषड़ हादसा,हादसा को देखकर राहगीरों में मचा हड़कंप,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,कोतवाली भोगनीपुर क्षेत्र के दलेल नगर क्रासिंग का मामला।
लखीमपुर- MDM बनाते समय लगी भीषण आग,हादसे में रसोइया भीषण रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती की गई रसोइया,गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से हादसा,रसोई के पास बड़ी संख्या में छात्र थे मौजूद,प्राथमिक विद्यालय बैजनाथ पुरवा में रसोइया जली।
सहारनपुर- यमुना नहर में नहाने गए दो युवक डूबे,दो युवकों की तलाश में जुटे गोताखोर,नहाने गए 2 युवक पानी के तेज बहाव में बहे,लोगों की भारी भीड़, पुलिस मौके पर मौजूद,सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की घटना।
बुलंदशहर- नौकरी जाने के डर से युवक ने खाया जहरीला पदार्थ,बैंक मैनेजर पर लगाया प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप,15 दिन पहले बड़े भाई की ब्रेन हेमरेज से हुई थी मौत,दोनो भाई करते थे बैंक में नौकरी,कोतवाली देहात के गांव नीमखेड़ा गांव का मामला।
बलिया- बलिया में दिनदहाड़े महिला से हुई छिनैती,पेंशन के 32 हजार बाइक सवार बदमाशों ने छीना,लूट का विरोध करने पर महिला के आई चोट,पुलिस लूट की घटना को मान रही संदिग्ध,चितबड़ागांव के SBI के पास का मामला।
देहरादून- उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म,मुख्य सचिव एसएस संधू ने दी जानकारी,कैबिनेट बैठक में करीब 30 प्रस्तावों पर चर्चा,2008 की जल विद्युत नीति लागू की गई,वित्त विभाग में अधिकारियों के अधिकार बढ़ाया गया,मसूरी क्षेत्र को एक तहसील बनाए जाने की मंजूरी,PWD विभाग में नई नियमावली को दी गई मंजूरी,नई शिक्षा नीति पर भी बैठक में हुई चर्चा,कक्षा 1 में एडमिशन के लिए 6 साल की उम्र पर मुहर,लघु सिंचाई विभाग में नियमावली में संशोधन ,पुलिस दूरसंचार विभाग में नियमवली में संशोधन,पीपीएस संवर्ग में की नियमावली में बदलाव हुआ,सभी धर्मों के लोगों क़ा मैरिज रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें