बलिया।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बलिया के पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को कार्यकर्ता बैठक लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रहित, महिला सशक्तिकरण और गरीब मजदूर के हित में कार्य कर रही है। इसलिए 2024 में होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया सहित 25 जिलों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जी ने मुझे सौंपी है। यह पूर्वाचल का जिला है। इतना ही नहीं जो पूर्वांचल में जीत गया। उसकी पूरे प्रदेश में जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि अगर आपकी कोई समस्या है, तो आप उससे संबंधित जानकारी मुझे मुहैया कराए। जो संभव होगा। सरकार इस मामले में उचित करवाई करेगी।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एक लाख से अधिक आवास केवल बलिया जिले के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत बने हुए है। अपने संबोधन के दौरान कहा कि पूरे हिंदुस्तान में राजनीति का कोई सबसे बड़ा गढ़ है, तो वह बलिया है। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से फीड बैक भी लिया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने उप मुख्यमंत्री मौर्य को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। बैठक को मंत्री दयाशंकर सिंह , मंत्री दानिश आजाद अंशारी, विधायक केतकी सिंह, जय प्रकाश साहू ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने व संचालन प्रदीप सिंह ने किया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें