Good Daily News...


गुरुवार, 24 अगस्त 2023

बुंदेलखंड में राजनैतिक संग्राम, 60.पन्ना विधानसभा क्षेत्र में सिटिंग विधायक और मध्य प्रदेश शासन के खनिज साधन एवं श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का सूपड़ा साफ होने के आसार

 

*


.केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों पर स्वयं के सर्वे से उड़ी नींद: भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ भाजपा प्रत्याशी हुए तो कांग्रेस को वाक ओवर मिलेगा।

*पंकज पाराशर छतरपुर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे भावी प्रत्याशियों व सिटिंग  विधायक के दिल की धड़कने बढ़ती जा रही हैं l जहां आलाकमान सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में लगा है केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से कहा गया है कि वह अपना स्वयं का सर्वे करें एवं  रिपोर्ट आला कमान को शीघ्र ही प्रस्तुत करें। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी विधायकों के द्वारा अपना सर्वे करवाने को लेकर चिंता की लकीरें माथे पर झलक रही हैं। कारण है कि सर्वे रिपोर्ट को चढ़ा बढ़ाकर या फेवर में बता कर भेज दिया और सर्वे के आधार पर परिणाम नहीं आए तो सर्वे रिपोर्ट झूठी मानी जाएगी। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पूरे कॉन्फिडेंस में है कि इस बार फिर से सरकार बनने जा रही है। टिकट भी कई तरह की सर्वे के बाद जीतने वाले प्रत्याशी को ही दिया जाना ऐसे में पन्ना जिले की पन्ना विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में खनिज साधन एवं श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के होश उड़े हुए है। कारण है कि क्षेत्रीय भाजपा के नेताओं ने उनका पूरी तरह साथ छोड़ दिया है तो वहीं क्षेत्र में उनकी हालत बहुत ही पतली बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी बृजेंद्र प्रताप सिंह को टिकट देती है तो इस बार भाजपा की जमानत जप्त होने के आसार हैं। विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा क्षेत्र का विकास ना करा कर के परिवार का विकास किया है, मंत्री बनने के बाद कई रेत खनिज का व्यापार, पेट्रोल पंप, जमीनों पर कब्जा एवं अपने उद्योगों को ही बढ़ावा देकर केवल अपना व परिवार का विकास किया गया है l बृजेंद्र प्रताप सिंह का जबरदस्त विरोध हो रहा है, पन्ना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नहीं बदला तो वहीं कांग्रेस को भाजपा की ओर से वाक ओवर देना समझा जाएगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789