Good Daily News...


बुधवार, 2 अगस्त 2023

5 हजार रुपये में अपने सगे संबंधियों को कर सकते हैं प्रॉपर्टी ट्रांसफर, योगी सरकार का फैसला

 


लखनऊ-उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रॉपर्टी ट्रांसफर (UP Property Transfer) को लेकर लोगों को बड़ी सौगात दी है। इसके बाद से अब यूपी में अपनी संपत्तियों को परिजनों के नाम करना और आसान हो गया है। स्टांप तथा पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश ने अर्जित अचल संपत्ति को रक्त संबंधियों के नाम करने पर मात्र 5,000 रुपये का स्टांप शुल्क अदायगी की अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 18 जून 2022 से यह नियम प्रदेश भर में प्रभावी हो गया है। यह योजना आगामी 6 माह के लिए प्रभावी रहेगी।योगी कैब‍िनेट में प्रस्‍ताव को दी गई मंजूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के रक्त संबंधी मामलों में स्टांप ड्यूटी से भारी-भरकम छूट देने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। आपको बता दें, पिछले वर्ष पहली बार छह माह के लिए इस तरह की छूट दी गई थी, जो दिसंबर में समाप्त हो गई थी। लगभग सात माह बाद फिर छूट देने से अब ऐसे मामलों में संपत्ति के विक्रय विलेख (सेल डीड) की रजिस्ट्री की तरह संपत्ति के मूल्य का सात प्रतिशत तक स्टांप ड्यूटी नहीं देनी होगी।आगामी 6 माह के लिए योजना प्रभावी आपको बता दें कि अब किसी भी प्रदेश वासी को अपनी अर्जित संपत्ति अपने रक्त संबंधियों के नाम करने के लिए मात्र 5000 हजार रुपये ही स्टांप शुल्क के रूप में देने होंगे। यह योजना आगामी 6 माह के लिए प्रभावी रहेगी।छूट से लोगों को मिलेगी राहत प्रदेश में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो अपनी संपत्तियों को अपने रिश्तेदारों या अपने परिजनों के नाम देना चाहते हैं, लेकिन नियम के चलते इतनी धनराशि नहीं जुटा पाते थे। जिससे अब वह केवल संपत्ति के सर्किल रेट का भुगतान करके बैनामा कर सकते हैं। इस नियम से उत्तर प्रदेश के ऐसे हजारों लोगों को राहत मिलने की बात कही जा रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789