Good Daily News...


गुरुवार, 3 अगस्त 2023

चुनावी संग्राम, 46.निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) समाजवादी पार्टी से रहेंगे पहलवान

  चुनावी संग्राम, 46.निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) समाजवादी पार्टी से रहेंगे पहलवान


: उत्तर प्रदेश विधानसभा में गरौठा विधानसभा क्षेत्र से दो बार रहे विधायक

.वर्ष 2008 में दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) की पत्नी श्रीमती मीरा यादव निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से रही विधायक.

पंकज पाराशर छतरपुर

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) ने निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से उतरने के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र की सियासत गरमा गई है। पूर्व में भी दीपनारायण की पत्नी मीरा इस सीट से विधायक रह चुकी हैं। सपा के कद्दावर नेता के निवाड़ी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज होने के साथ ही भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने यहां नए सिरे से रणनीति बनाना शुरू कर दी है।

झांसी से सटी मध्य प्रदेश की निवाड़ी विधानसभा का हमेशा से ही अलग मिजाज रहा है। मध्य प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित इस सीट से चुने गए पं. लालाराम बाजपेयी, पं. लक्ष्मीनारायण नायक, गौरीशंकर शुक्ला, श्यामलाल साहू, रामरतन चतुर्वेदी, विक्रम सिंह यादव व बृजेन्द्र सिंह राठौर का प्रदेश की राजनीति में खासा दखल रहा है। कई बार यहां की जनता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी व्यक्तिगत पसंद को तरजीह दे चुकी है। इसी के चलते बृजेंद्र सिंह राठौर दो बार यहां से निर्दलीय विधायक रह चुके हैं।

निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र पर पूरे प्रदेश की निगाहें जमी हुई हैं। पिछले चुनाव में यहां से भाजपा के अनिल जैन ने जीत हासिल की थी। लेकिन, इस बार भाजपा से आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवार टिकट की कतार में खड़े हुए हैं। कमोबेश कांग्रेस में भी यही स्थिति बनी हुई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गरौठा विधानसभा से दो बार विधायक चुके दीपनारायण सिंह (दीपक यादव) ने निवाड़ी से चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। वह या उनकी पत्नी निवाड़ी की पूर्व विधायक मीरा यादव इस सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। इसके साथ ही क्षेत्रीय राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। हालांकि, इसकी चर्चाएं पहले से ही हावी थीं। आठ महीने जेल में रहने के बाद बाहर आते ही दीपनारायण ने निवाड़ी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी। लेकिन, अब खुलकर उन्होंने मैदान में उतरने की ठानी है। निवाड़ी में दीपनारायण की मजबूत पकड़ को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस ने नए सिरे से अपनी सियासी गोटियां फिट करना शुरू कर दी हैं। खासतौर पद प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों दलों में गतिरोध बढ़ा हुआ है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789