Good Daily News...


शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी ने जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-बारामूला रेल खंड का दौरा किया

 उत्तर रेलवे 


प्रेस विज्ञप्ति


नई दिल्ली

दिनांकः 20 जुलाई, 2023


 

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी ने आज कश्मीर घाटी में यूएसबीआरएल परियोजना के बनिहाल-बारामूला रेल खंड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री चौधुरी के साथ सीएओ यूएसबीआरएल, श्री एस.पी. माही तथा चीफ एरिया मैनेजर श्रीनगर, यूएसबीआरएल परियोजना की टीम और फिरोजपुर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


निरीक्षण की शुरुआत कश्मीर घाटी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों यानी बारामूला, बडगाम, श्रीनगर, अनंतनाग और काजीगुंड में यात्री सुविधाओं के व्यापक मूल्यांकन के साथ हुई। श्री शोभन चौधुरी ने रेलवे अधिकारियों को इन स्टेशनों पर सभी यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के प्रावधान को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों का समयबद्ध और सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने रेल उपयोगकर्ताओं की सुगम रेल यात्रा अनुभव को बढ़ाने पर जोर दिया।


महाप्रबंधक को कश्मीर घाटी के लिए योजनाबद्ध कई आगामी कार्यों से अवगत कराया गया, जिसके अंतर्गत बारामूला, सोपोर, पंपोर, अवंतीपुरा और अनंतनाग जैसे रणनीतिक स्थानों पर गुड्स शेड की स्थापना किया जाना शामिल है। उम्मीद है कि इससे क्षेत्रीय व्यापार और वाणिज्य को काफी बढ़ावा मिलेगा। श्री चौधुरी ने डीईएमयू शेड, बडगाम में ट्रेन रखरखाव सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां विस्टाडोम कोच का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान श्री शोभन चौधुरी के सम्मुख क्षेत्र की प्रमुख रेलवे परियोजनाओं से संबंधित व्यापक स्थिति रिपोर्ट एवं फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) भी प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र की प्रमुख रेलवे परियोजनाओं में काजीगुंड-बारामूला दोहरीकरण, बारामूला-उरी लाइन, सोपोर-कुपवाड़ा लाइन, अवंतीपुरा-शोपियां लाइन और अनंतनाग-पहलगाम लाइन शामिल हैं। इस प्रकार के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचागत विकास कार्य कश्मीर घाटी में बेहतर रेल कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करते हुए इस क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क में क्रांति लाने के लिए तैयार है।


इसके अलावा, श्री शोभन चौधुरी ने रेलवे प्रणाली के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया और यात्री सुविधाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, रेलवे विद्युतीकरण और एमईएमयू ट्रेन सेवाओं के कार्यान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण विचार प्रकट किये। उन्होंने एमईएमयू ट्रेन सेवाओं को यथाशीघ्र परिचालन में लाने की तात्कालिकता पर जोर दिया। इन पहल कार्यों की बदौलत यात्रियों को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा विकल्प उपलब्ध होने से निरंतरता और दक्षता के प्रति उत्तर रेलवे की प्रतिबद्धता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


महाप्रबंधक ने कश्मीर घाटी में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए प्रशंसा की। इस योजना से न केवल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए, बल्कि स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

(दीपक कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बोतलबंद पेयजल विनिर्माण इकाइयों का निरीक्षण, मिलीं गंभीर अनियमितताएं

   *एक इकाई का उत्पादन बंद, दूसरी को सुधार नोटिस और तीसरे प्रतिष्ठान पर किया गया नोटिस चस्पा*     देवरिया 03 जुलाई । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789