Good Daily News...


शनिवार, 22 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री योगी जी ने बिहार व मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व०श्री लालाजी टण्डन की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

 लखनऊ ।

 


21 जुलाई, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बिहार व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व0 श्री लालजी टण्डन की पुण्यतिथि पर आज यहां हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश शासन की ओर से स्व0 लालजी टण्डन की स्मृतियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री लालजी टण्डन का लखनऊ से आत्मीय सम्बन्ध था। उनका हर जाति, मत, मजहब के लोगों के साथ संवाद था। उन्हें इन सभी का प्यार व सम्मान प्राप्त होता था। आज भी लोग उस आत्मीय सम्बन्ध को याद करते हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की विरासत को जनपद लखनऊ में आगे बढ़ाने वाले स्व0 लालजी टण्डन की आज तीसरी पुण्यतिथि है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व0 लालजी टण्डन की यात्रा वास्तव में शून्य से शिखर की यात्रा है। उन्होंने पार्षद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व बिहार एवं मध्य प्रदेश में राज्यपाल के रूप में कार्य किया। स्व0 टण्डन जी को जहां भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ, उन्होंने अपने अनुभव एवं योग्यता का परिचय देकर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789