Good Daily News...


रविवार, 30 जुलाई 2023

58.पवई विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच को माना प्रबल दावेदार

.बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव का रण, 58.पवई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच केंद्रीय नेतृत्व के आदेश से क्षेत्र में हुई सक्रिय मुश्किल में दावेदार



पंकज पाराशर छतरपुर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का रण, चुनाव जैसे जैसे नजदीक सामने आता जा रहा है। वैसे वैसे तमाम राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की दिलों की धड़कने बढ़ती जा रही है। पन्ना जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा हाईकमान ने श्रीमती रूप नगायच को इशारों ही इशारों में निर्देश दे दिए हैं कि वह विधानसभा की तैयारी में जुट जाएं। माना जा रहा है कि वर्तमान विधायक की स्थिति बेहद खराब सामने निकल कर आई है, पार्टी व अन्य तमाम सर्वे में यह सीट भाजपा के हांथ से निकलती जा रही है। इसीलिए उलटफेर की संभावनाओं को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने निर्विवाद बेदाग छवि, सरल भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच को पवई विधानसभा क्षेत्र से तैयारी करने के आदेश दिए। भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रतिनिधि भी है। क्षेत्र में पहुंचकर जहां मतदाताओं से मिल रही हैं वही किसानों एवं गरीबों की समस्याओं को सुना जा रहा है। केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व से आशीर्वाद मिलते ही भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पहलवान होंगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789